सरकारी बैंक कौन कौन सी है? - sarakaaree baink kaun kaun see hai?

भारत में सरकारी और प्राइवेट बैंक की सूची 2021 – किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में बैंक का अहम् भूमिका होती है, दरअसल बैंक किसी भी देश की रीढ़ होते हैं| यह हमारे दैनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। बैंक हमें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे- पैसे की बचत और निकासी जो सबसे बुनियादी और आवश्यक सुविधा है। इनके अलावा, बैंक हमें विभिन्न प्रकार के ऋण भी प्रदान करते हैं जैसे गृह ऋण, कार ऋण, शिक्षा ऋण आदि। जब हम अपनें पैसा बैंकों में जमा करते हैं, तो हमें कुछ ब्याज मिलता है।

आधुनिक युग में ई-बैंकिंग, साथ ही एटीएम, हमारे लिए बैंकिंग को और अधिक आसान और सुविधाजनक बना दिया क्योंकि हम किसी भी समय किसी भी नजदीकी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। हम ई-बैंकिंग के माध्यम से घर से सभी प्रकार के लेन-देन या बिल भुगतान कर सकते हैं। यदि हम देश में सरकारी बैंकों के बारें में बात करे तो वर्तमान में सरकारी बैंकों की संख्या मात्र 12 है, जो पहले 27 थी|  भारत में सरकारी और प्राइवेट बैंक की सूची 2021, List of Government & Private Banks in India 2021 के बारें में आपको यहाँ पूरी जानकारी विस्तार से दे रहे है|

e-RUPI क्या है | कार्य कैसे करता है | शुरुआत | फायदे

सरकारी बैंक क्या है (What is Government Bank)

  • सरकारी बैंक क्या है (What is Government Bank)
    • प्राइवेट बैंक क्या है (What is PrivateBank)
    • भारत में सरकारी बैंक की सूची 2021 (List of Government Banks of India 2021)
    • भारत में प्राइवेट बैंक की सूची (List of Private Banks in India 2021)
    • भारत में सरकारी और प्राइवेट बैंकों की अधिक जानकारी हेतु – यहाँ क्लिक करे

सरकारी बैंकों को सार्वजनिक बैंक के नाम से भी जाना जाता है| सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक वे बैंक होते हैं जिनकी 50% से अधिक हिस्सेदारी केंद्र या राज्य सरकार के पास होती है। ये बैंक स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड हैं। भारतीय बैंकिंग सेक्टर में 70% से अधिक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का प्रभुत्व है। इन बैंकों को मुख्य रूप से दो समूहों राष्ट्रीयकृत बैंक और स्टेट बैंक और इसके सहयोगी में वर्गीकृत किया गया है| विभिन्न बैंकों के विलय के बाद भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंक हैं।

Debit Card और Credit Card क्या है | अंतर | लाभ | कार्य कैसे करता है

प्राइवेट बैंक क्या है (What is PrivateBank)

जिन बैंकों की इक्विटी का बड़ा हिस्सा सरकार के बजाय निजी शेयरधारकों और संस्थाओं के पास होता है, उन्हें निजी क्षेत्र के बैंक के रूप में जाना जाता है। दूसरे शब्दों में, निजी क्षेत्र के बैंकों का स्वामित्व किसी व्यक्ति या संस्था के हाथों में होता है| हालाँकि उनकी कार्यशैली सरकारी बैंकों की भांति ही होती है और इसना नियंत्रण भी भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किया जाता है परन्तु सरकारी बैंकों की तुलना में प्राइवेट बैंकों का कार्य काफी तीव्र गति से होता है|

बिना एटीएम कार्ड के ATM से पैसे कैसे निकाले, कार्ड-लेस कैश विड्रॉल इन हिंदी  

भारत में सरकारी बैंक की सूची 2021 (List of Government Banks of India 2021)

भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक या सरकारी बैंक की सूची वर्ष 2021 के अनुसार इस प्रकार है-

क्र०स०   बैंक का नाम (Bank Name) हेड ऑफिस
1. पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) नई दिल्ली
2. भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) मुंबई
3. बैंक ऑफ इंडिया (Bank of india) मुंबई
4. केनरा बैंक (Canara Bank) बैंगलोर
5. बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra) पुणे
6. इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) चेन्नई
7. यूको बैंक (UCO Bank) कोलकाता
8. इंडियन बैंक (Indian Bank) चेन्नई
9. पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab And Sind Bank) नई दिल्ली
10. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) मुंबई
11. बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) गुजरात
12. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Of India) मुंबई
सरकारी बैंक की लिस्ट

QR कोड क्या है ठगों से कैसे रहें सावधान | QR Code Scams

भारत में प्राइवेट बैंक की सूची (List of Private Banks in India 2021)

भारत में प्राइवेट अर्थात निजी क्षेत्र के बैंकों की सूची इस प्रकार है-

क्र०सं० बैंक का नाम (Bank Name) स्थापना वर्ष हेड ऑफिस
1. ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) 1993 मुंबई, महाराष्ट्र
2. बंधन बैंक (Bandhan Bank) 2015 कोलकाता, पश्चिम बंगाल
3. सीएसबी बैंक (CSB Bank) 1920 त्रिशूर, केरल
4. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) 2015 मुंबई, महाराष्ट्र
5. डीसीबी बैंक (DCB Bank) 1930 मुंबई, महाराष्ट्र
6. कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) 1924 मंगलुरु, कर्नाटक
7. फेडरल बैंक (Federal Bank)         1931 अलुवा, कोच्चि
8. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) 1994 मुंबई, महाराष्ट्र
9. करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) 1996 करूर, तमिल नाडु
10. आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) 1964 मुंबई, महाराष्ट्र
11. जम्मू और कश्मीर बैंक (Jammu and Kashmir Bank) 1938 श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर
12. इंडसइंड बैंक (Indusind Bank)     1994 पुणे, महाराष्ट्र
13. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) 1994 मुंबई, महाराष्ट्र
14. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)  2003 मुंबई, महाराष्ट्र
15. सिटी यूनियन बैंक (City ​​Union Bank) 1904 कुंभकोणम, तमिल नाडु
16. यस बैंक (Yes Bank) 2004 मुंबई, महाराष्ट्र
17. नैनीताल बैंक (Nainital Bank) 1922 नैनीताल, उत्तराखंड
18. आरबीएल बैंक (RBL Bank) 1943 मुंबई, महाराष्ट्र
19. साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) 1929 त्रिशूर, केरल
20. तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक (Tamil Nadu Mercantile Bank) 1921 तूतीकोरिन, तमिलनाडु
21. धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) 1927 त्रिशूर शहर, केरल
       
प्राइवेट बैंक की लिस्ट

Whatsapp से पैसे ट्रांसफर कैसे करे | रजिस्टर और पैसे भेजने का तरीका

भारत में सरकारी और प्राइवेट बैंकों की अधिक जानकारी हेतु – यहाँ क्लिक करे

सरकारी बैंक कौन कौन से होते हैं?

भारत में वर्तमान सरकारी बैंक की सूची 2023 (विलय के बाद).
पंजाब नेशनल बैंक नई दिल्ली.
इंडियन बैंक चेन्नई.
भारतीय स्टेट बैंक मुंबई.
केनरा बैंक बैंगलोर.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुंबई.
इंडियन ओवरसीज बैंक चेन्नई.
यूको बैंक कोलकाता.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र पुणे.

सरकारी बैंकों की संख्या कितनी है?

भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में कुछ बैंकों के विलय की घोषणा की थी जो कि पहले ही लागू की जा चुकी है। इस विलय के बाद भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या 2017 में 27 बैंकों से घटकर 2021 में 12 बैंकों पर आ गई है।

भारत में प्राइवेट बैंक कौन कौन से हैं?

भारत में निजी बैंक का नाम और विवरण (Name &Details of PrivateBank in India).
ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ... .
बंधन बैंक (Bandhan Bank) ... .
सीएसबी बैंक (CSB Bank) ... .
सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ... .
डीसीबी बैंक (DCB Bank) ... .
धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) ... .
फेडरल बैंक (Federal Bank) ... .
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank).

भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक कौन सा है?

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) भारतीय स्टेट बैंक भारत का सबसे बड़ा बैंक है और दुनिया के सबसे बड़े निगमों में से एक है। एस बी आइ बैंक देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से भी एक है और भारत में सबसे भरोसेमंद बैंक है यह राजस्व के आधार पर भारत की शीर्ष 10 सबसे बड़ी कंपनियों में भी सूचीबद्ध है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग