सन 18 57 के संग्राम को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम क्यों कहा जाता है? - san 18 57 ke sangraam ko pratham svatantrata sangraam kyon kaha jaata hai?

Que : 405. 1857 के संग्राम को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम क्यों कहा जाता है?

Answer: लॉर्ड कैनिंग के गवर्नर-जनरल के रूप में शासन करने के दौरान ही 1857 ई. की महान् क्रान्ति हुई। इस क्रान्ति का आरम्भ 10 मई, 1857 ई. को मेरठ से हुआ, जो धीरे-धीरे कानपुर, बरेली, झांसी, दिल्ली, अवध आदि स्थानों पर फैल गया। इस क्रान्ति की शुरुआत तो एक सैन्य विद्रोह के रूप में हुई, परन्तु कालान्तर में उसका स्वरूप बदल कर ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध एक जनव्यापी विद्रोह के रूप में हो गया,इसलिए इसे भारत का प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम कहा गया।

सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम क्यों कहा जाता है?

इन इतिहासकारों का विचार है कि विस्फोट की सामग्री काफी समय पहले से ही इकट्ठी होती आ रही थी। इसे केवल एक चिंगारी की आवश्यकता थी जो चर्बी वाले कारतूसों से मिल गयी। इसलिए 1857 की इस महान क्रान्ति को केवल सैनिक विद्रोह न कहकर पहला स्वतन्त्रता संग्राम या राष्ट्रीय आन्दोलन कहना कहीं उचित होगा।

1857 की क्रांति का दूसरा नाम क्या है?

१८५७ का भारतीय विद्रोह, जिसे प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सिपाही विद्रोह और भारतीय विद्रोह के नाम से भी जाना जाता है ब्रिटिश शासन के विरुद्ध एक सशस्त्र विद्रोह था।

भारत का स्वतंत्रता संग्राम क्यों?

भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन राष्ट्रीय एवम् क्षेत्रीय आह्वानों, उत्तेजनाओं एवम् प्रयत्नों से प्रेरित, भारतीय राजनैतिक संगठनों द्वारा संचालित अहिंसावादी आन्दोलन था, जिनका एक समान उद्देश्य,अंग्रेजी शासन से भारतीय उपमहाद्वीप को मुक्त करना था। इस आन्दोलन का आरम्भ १८५७ के सिपाही विद्रोह से माना जा सकता है।

स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई कब हुई थी?

1857 का स्वाधीनता संग्राम जिसे सामान्य तौर पर भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम माना जाता है. लेकिन उससे 51 साल पहले भी एक विद्रोह हुआ था, जिसे अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की पहली लड़ाई कहा जाता है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग