रात में कौवा बोलने से क्या होता है - raat mein kauva bolane se kya hota hai

इसमें कोई शक नहीं कि जानवर भले ही जुबान से कुछ न बोल सकते हो, लेकिन वो तरह तरह की आवाजें निकाल कर व्यक्ति को कई तरह के संकेत जरूर दे देते है। गौरतलब है कि अगर रात को सोते समय आपको ये तीन आवाजें सुनाई दे, तो आपको गलती से भी अपनी ऑंखें नहीं खोलनी चाहिए। जी हां ये तीन आवाजें किसी और की नहीं बल्कि कुछ ऐसे जानवरो की है जो हमें शुभ और अशुभ संकेत देते है। बता दे कि रात के समय इन तीन आवाजों का सुन्ना काफी अशुभ माना जाता है। इसलिए अगर रात को सोते समय ये तीन आवाजें सुनाई दे तो इन्हे नजर अंदाज कर देना चाहिए। तो चलिए अब आपको बताते है कि रात के समय आपको कौन सी आवाजें नहीं सुन्नी चाहिए।

अगर रात को सोते समय ये आवाजें सुनाई दे तो न खोले अपनी ऑंखें ..

१. कुत्ते का रोना.. यूँ तो कुत्ते को सबसे वफादार जानवर माना जाता है। मगर आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कुत्ते का रोना काफी अशुभ माना जाता है। दरअसल कुत्ते के अंदर बुरी और नकारात्मक शक्तियों को देखने की क्षमता होती है। ऐसे में अगर आपको रात के समय किसी कुत्ते के रोने की आवाज सुनाई दे तो समझ लीजिये कि आपके आस पास कोई बुरी घटना हो सकती है।

२. बिल्ली का रोना.. बता दे कि बिल्ली का रोना भी काफी अशुभ माना जाता है। वैसे भी रात के समय अगर कोई बिल्ली को देख ले तो उस इंसान का डरना लाजिमी है। जी हां दरअसल रात के समय भले ही कुछ और दिखाई न दे लेकिन बिल्ली की डरावनी ऑंखें जरूर दिखाई देती है। गौरतलब है कि बिल्लियों को लेकर ऐसा कहा जाता है कि वह बुरी आत्मा और भूत प्रेतों को दूर से आते हुए ही भांप लेती है। इसका मतलब ये है कि अगर रात के समय आपको बिल्ली के चिल्लाने की आवाज सुनाई दे तो समझ लीजिये कि जल्दी ही आप का बुरा समय शुरू होने वाला है। इसलिए अगर हो सके तो इस आवाज को नजर अंदाज करने की कोशिश करे और इस आवाज को सुनने के बाद अपनी ऑंखें न खुले।

३. कौए का चिल्लाना.. इसके इलावा कौए का चिल्लाना भी काफी अशुभ माना जाता है। अब आमतौर पर कौए की आवाज कम ही सुनने को मिलती है। मगर यदि आपको आधी रात को कौए के चिल्लाने की आवाज सुनाई दे तो समझ लीजिये कि किसी की मृत्यु हो सकती है।

बहरहाल अगर रात को सोते समय आपको वास्तव में ये आवाजें सुनाई दे तो गलती से भी बाहर न जाएँ और न ही अपनी ऑंखें खोले।

मानवीय व्यव्हार और तथ्यों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।

Summary

Article Name

रात को सोते समय ये 3 आवाजें सुनाई दे, तो भूल कर न खोले अपनी ऑंखें - India Alive

Description

रात को सोते समय आपको ये तीन आवाजें सुनाई दे, तो आपको गलती से भी अपनी ऑंखें नहीं खोलनी चाहिए। जी हां ये तीन आवाजें हमें शुभ और अशुभ संकेत देते है।

Author

Rajni Goyal

Publisher Name

India Alive

Publisher Logo

हैरान कर देंगी इन पक्षियों की ये बातें, ये अंधविश्वास है या कुछ और...

पक्षियों की हैरान कर देने वाली ऐसी बातें जिनमें बहुत से लोग विश्वास करते हैं तो कुछ उन्हें अंधविश्वास का नाम दे देते हैं

दुनियाभर में आपने ऐसे बहुत से रिवाज और बातें सुनी होंगी जिनके पीछे कोई खास तर्क नही है फिर भी उन बातों को लोग मानते हैं। कुछ लोग इन्हें अंधविश्वास कहते हैं तो कुछ इन बातों में पूरी आस्था रखते हैं। वेबदुनिया के अनुसार आइये आपको बताते हैं कि क्या हैं ये बातें....

टिटहरी

ऐसी मान्यता है कि टिटहरी जब वृक्ष पर रहने लगे समझो कि धरती पर भूकंप आने वाला है। दरअसल टिटहरी कभी भी वृक्ष पर घोंसला नही बनाती। वह जमीन पर ही अंडे देती है और जमीन पर ही रहती है।

चमगादड़

चमगादड़ का किसी के घर के अंदर प्रवेश करना बहुत बड़ा अपशगुन माना जाता है। कहा जाता है कि उसका घर में प्रवेश मौत की सूचना को दर्शाता है। प्राचीन या मध्यकाल में चमगादड़ ऐसी बीमारियों को फैलाता था जिनका इलाज करना असंभव था। इसलिये चमगादड़ को मौत का दूत कहा जाता है।

कौआ

भौर होते ही प्रथम प्रहर में अगर कौए की आवाज सुनाई दे तो इसे घर में किसी अतिथि के आने की सूचना माना जाता है। दिन के दूसरे पहर में कौए की आवाज आये तो माना जाता है कि व्यापार में लाभ होगा। प्रथम प्रहर में दक्षिण दिशा में कौए की आवाज सुनाई देना अर्थ लाभ कराता है। मध्यान्ह में सुनाई दे तो पद की प्राप्ति होती है। लेकिन तीसरे और चौथे प्रहर की आवाज का मतलब यह कि खराब संदेश प्राप्त होगा। अगर एक स्थान पर बहुत से कौए इकट्ठे हो जाये तो विवाद का कारण बनता है। वर्षा ऋ तु में कौओं के झुंड अगर बिना आवाज करे अपने घोंसले में लौटने लगे तो तेज वर्षा होती है। घर में बहुत सारे कौओं का बैठना मृत्यु का कष्टï दे सकता है। चलते हुए सिर पर कौओं का स्पर्श करना भी स्वास्थ्य और आयु के लिए अच्छा नहीं होता। रात में कौवे बोले, दिन में गीदड़ बोले तो अवश्य ही कोई बड़ा उपद्रव होगा।

चिडिय़ां

घर में अगर चिडिय़ां घोंसला बना ले तो समझ लो कि आपके घर बहुत सी खुशियां आने वाली है। कहते हैं कि आपके घर में या बालकनी में चिडिय़ां अपना घोंसला बनाकर रहने लगे तो समझो की आपके घर में खुशियों की शुरुआत होने वाली है। इससे हर तरह की विपदा दूर होती है और घर के सभी सदस्यों का चित्त प्रसन्न रहता है।

तीतर- तीतर का जोड़ा जब एक साथ खाने लगे तो भरपूर वर्षा होती है।

READ: जानिये, कैसे एक भरी हुई बाल्टी बदल देगी आपकी किस्मत!

कबूतर

दिन के प्रथम प्रहर में कबूतर की गुटर गूं सुनाई दे तो अर्थ लाभ, तीसरे प्रहर में विवाह या प्रेम-संबंध के होने की मान्यता है। परंतु चौथे प्रहर में सुने तो कार्य में हानि होने का योग रहता है। कबूतर का सिर के ऊपर से उडऩा जीवन के कष्टों को कम करता है। कबूतर का किसी स्थान पर रहना उस स्थान के रहने वालों को नुकसान पहुंचाता है। घनघोर घटाओं और चमकती बिजली के बीच यदि कबूतरों के झुंड आकाश में ऊंची उड़ान भरने के स्थान पर चुपचाप वृक्षों पर बैठा रहें तो उन घटाओं और बिजली चमकने का कोई अर्थ नहीं होता अर्थात उस समय वर्षा नही होती।

कोयल

दिन के प्रथम प्रहर में कोयल की आवाज सुनाई दे तो नुकसान हो सकता है। इसलिए इस संदर्भ में जब भी ऐसी आवाज सुने तो वहां से हट जाने की हिदायत दी गई है।

बाज

बाज की आवाज अगर दिन के प्रथम प्रहर में पूर्व दिशा में दिखाई दे या आवाज सुनाई दे तो यह शुभ माना जाता है। ऐसा लगातार होने पर खेती केहाल अच्छे होंगे। परंतु अन्य समय में उसकी आवाज सुनाई दे तो इससे परेशानी होने की स्थिति बनती है।

उल्लू

उल्लू की आवाज रात के प्रथम प्रहर, द्वितीय और चतुर्थ प्रहर में सुनाई दे तो इच्छा के पूर्ण होने के संकेत हैं। इससे अर्थ लाभ, व्यापार में लाभ और राजदरबार आदि में लाभ मिलेगा। लेकिन एक ही दिशा में उल्लू का बार-बार आवाज आना, उसका दिखना, ज्यादा कल्याणकारी नहीं है। यह संकट की सूचना है या इसे आपकी सेहत खराब होने की सूचना भी माना जा सकता है।

मुर्गा

दिन के प्रथम प्रहर या दूसरे प्रहर में मुर्गे की आवाज सुनाई दे तो किसी पुराने व्यक्ति से मिलन होता है और सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होती है। तीसरे और चौथे पहर में सुनाई दे तो चोट लगने तथा जलने का योग रहता है।

READ: अगर सपने में दिखे ये चीज तो जल्द ही होंगे आप धनवान

READ:सुबह -सुबह इन कामों के है भारी नुकसान

Edited By: Babita kashyap

रात में कौवा के बोलने से क्या होता है?

*यदि किसी कौए का झुंड उच्च स्वर में शोर मचाए तो उस स्थान पर कोई संकट हो सकता है। *घर पर बहुत सारे कौओं का बैठना मृत्यु तुल्य कष्ट देता है। *चलते हुए सिर पर कौओं का स्पर्श करना भी स्वास्थ्य और आयु के लिए अच्छा नहीं होता। *रात में कौवे बोले, दिन में गीदड़ बोले तो अवश्य ही कोई बड़ा उपद्रव होगा।

कौवा कांव कांव करे तो क्या होता है?

कौआ की सामान्य आवाज में कांव-कांव शुभ संकेत कौआ यदि यात्रा करने वाले व्यक्ति के सामने आकर सामान्य स्वर में कांव-कांव करे और चला जाए तो कार्य सिद्धि की सूचना देता है। कौआ अगर पानी से भरे घड़े पर बैठा दिखाई दे तो धन-धान्य की वृद्धि होती है।

कौवा बोलने का मतलब क्या होता है?

यदि आपके घर में सुबह-सुबह ही उत्तर या पूर्व दिशा में कौआ बोलता है, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में किसी अतिथि का आगमन होने वाला है।

सुबह सुबह कौवा बोलता है तो क्या होता है?

अगर आपको सुबह-सुबह कोई कौवा दिख जाए तो समझ लीजिए कि, आपकी किस्मत बुलंदियों को छूने वाली है और अब आपकी किस्मत बदलने वाली है। अब आपको कार्य में जल्दी ही आपको उन्नति मिलने वाली है। इतना ही नहीं जल्दी ही कहीं से आपको धन लाभ मिलने वाला है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग