1. 'रस्सी कच्चे धागे की' से कवयित्री का क्या आशय है?
- A. धागा कच्चा है
B. धागा कपास का है
C. साँसें
D. कमज़ोर साथी
ANSWER= C. साँसें
2. 'नाव' किसे कहा गया है?
- A. संसार को
B. घर-बार को
C. दौलत को
D. जीवन को
ANSWER= D. जीवन को
3. कवयित्री किसके घर जाना चाहती है?
- A. पति के
B. परमात्मा के
C. मायके
D. प्रेमी के
ANSWER= B. परमात्मा के
4. 'माझी को दूँ, क्या उतराई' में माझी कौन है?
- A. मल्लाह
B. साथी
C. पति
D. परमात्मा
ANSWER= D. परमात्मा
5. कवयित्री ने 'उतराई' किसे माना है?
- A. चंचलता को
B. सद्कर्मों को
C. क्रोध और मोह को
D. ईर्ष्या-द्वेष को
ANSWER= B. सद्कर्मों को
6. कवयित्री ने परमात्मा के लिए किस शब्द का प्रयोग किया है?
- A. राम
B. कृष्ण
C. शिव
D. ब्रह्म
ANSWER= C. शिव
7. 'जेब टटोली, कौड़ी न पाई' में 'जेब टटोलने' का क्या भाव है?
- A. तलाशी लेना
B. पैसे निकालना
C. आत्म-सम्मान खोया
D. आत्म लोचन किया
ANSWER= D. आत्म लोचन किया
8. 'खुलेगी साँकल बंद द्वार की' का भाव है?
- A. द्वार खुल जाएगा
B. मन मुक्त होगा
C. घर में कोई होगा
D. कोई आकर घर खोलेगा
ANSWER= B. मन मुक्त होगा
9. कवयित्री ने 'सर्वत्र' के लिए कौन-सा शब्द प्रयोग किया है?
- A. थल-थल
B. जल-थल
C. स्थल-थल
D. नभ-थल
ANSWER= A. थल-थल
10. 'वाख' का शाब्दिक अर्थ क्या है?
- A. साखी
B. दोहा
C. वाणी
D. व्याख्या
ANSWER= C. वाणी
11. कवयित्री कौन-सा सागर पार करना चाहती है?
- A. प्रशांत
B. हिंद महासागर
C. भव
D. अरब
ANSWER= C. भव
12. कवयित्री के अनुसार 'साहिब' कौन है?
-
A. परमात्मा
B. पति
C. मालिक
D. राजा
ANSWER= A. परमात्मा
13. कवयित्री ने 'कच्चे सकोरे' किसे कहा है?
- A. कमज़ोर को
B. मिट्टी के बर्तन को
C. कच्चे भोज को
D. नाशवान शरीर को
ANSWER= D. नाशवान शरीर को
😊😊😊
आपके टोटल मार्क्स कितने आए? ... कमेंट करना मत भूलना...!!!