2. संचारी भाव – स्थायी भाव को पुष्ट करने के लिए जो भाव उत्पन्न होकर पुनः लुप्त हो जाते हैं उन्हें संचारी भाव कहते हैं। इनकी संख्या 33 मानी गई है। निर्वेद, शंका, ग्लानि, हर्ष, आवेग आदि प्रमुख संचारी भाव हैं।
इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1.अर्थ के आधार पर वाक्य के प्रकार
2. पुनरुक्त शब्दों को चार श्रेणियाँ
3. भाषा के विविध स्तर- बोली, विभाषा, मातृभाषा
4. अपठित गद्यांश कैसे हल करें?
5. वाच्य के भेद - कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य, भाववाच्य
3. विभाव– स्थायी भावों को जाग्रत करने वाले कारक विभाव कहलाते हैं।
इनके दो भेद हैं- आलम्बन और उद्दीपन
(i) आलम्बन– जिसके प्रति स्थायी भाव उत्पन्न हो, वह आलम्बन कहलाता है।
(ii) उद्दीपन– स्थायी भावों को बढ़ाने या उद्दीप्त करने वाले भाव उद्दीपन कहलाते हैं।
आलम्बन के भी दो भेद हैं– आश्रय और विषय
आश्रय–
जिस व्यक्ति के मन में भाव जाग्रत हो।
विषय- जिस वस्तु या व्यक्ति के प्रति भाव उत्पन्न हों।
4. अनुभाव– आश्रय की बाह्य शारीरिक चेष्टाएँ अनुभाव कहलाती है।
रस की निष्पत्ति–
हृदय में स्थित स्थायी भाव का जब अनुभाव, विभाव और संचारी भाव से संयोग होता है तब रस की निष्पत्ति होती है।
उदाहरण– "राम को रूप निहारति जानकी, कंगन के नग की परिछांही। याते सबै सुधि भूलि गई, कर टेक रही पल टारत नाहीं"
उपर्युक्त उदाहरण में रस के चारों अंगों की निष्पत्ति इस प्रकार हुई है–
1. स्थायी भाव - रति
2. विभाव -
(क) आलंबन जानकी (आश्रय) राम (विषय)
(ख) उद्दीपन कंगन के नग में (प्रिय का) प्रतिबिंब
3. अनुभाव - कर टेकना, पलक न गिरना।
4. संचारी भाव - हर्ष, जड़ता, उन्माद
इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. प्रबंध काव्य और मुक्तक काव्य क्या होते हैं?
2. कुण्डलियाँ छंद क्या है? इसकी पहचान एवं उदाहरण
3. हिन्दी में मिश्र वाक्य के प्रकार (रचना के आधार पर)
4. मुहावरे और लोकोक्ति का प्रयोग कब और क्यों किया जाता है?
5. राष्ट्रभाषा क्या है और कोई भाषा राष्ट्रभाषा कैसे बनती है?
वात्सल्य रस
जिन पंक्तियों को पढ़कर मन में ममता के भाव, वात्सल्य के भाव आएँ वहाँ वात्सल्य रस होता है। इसका स्थायी भाव वत्सल है।
उदाहरण–
"मैया कबहिं बढ़ैगी चोटी।
किती बार मोहि दूध पिअत भई, यह अजहूँ है छोटी ।।
तू जो कहति बल की बेनी ज्यौ, ह्वै है लाँबी मोटी।
काढ़त गुहत न्हवावत ओछत, नागिनि-सी भुइँ लोटी।।"
उक्त काव्य पंक्तियों को पढ़कर बाल-सुलभ क्रीड़ाएँ तथा वात्सल्य भाव की अनुभूति होती है।
उक्त पंक्तियों में आलम्बन विभाव कृष्ण है तथा कृष्ण को बाल लीलाएँ व बाल-चेष्टाएँ उद्दीपन विभाव है।
इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. घनाक्षरी छंद और इसके उदाहरण
2. काव्य का 'प्रसाद गुण' क्या होता है?
3. अपहनुति अलंकार किसे कहते हैं? एवं विरोधाभास अलंकार
4. भ्रान्तिमान अलंकार, सन्देह अलंकार, पुनरुक्तिप्रकाश अलंकार
5. समोच्चारित भिन्नार्थक शब्द– अपेक्षा, उपेक्षा, अवलम्ब, अविलम्ब शब्दों का अर्थ
श्रृंगार रस की उत्पत्ति
सहृदय के हृदय में विभाव, अनुभाव और संचारी भावों से पुष्ट हुआ 'रति' स्थायी भाव जब अपनी परिपक्वता को प्राप्त कर लेता है तब श्रृंगार रस की उत्पत्ति होती है। इसे 'रसराज' भी कहा जाता है। इसके दो भेद हैं–
(i) संयोग श्रृंगार
(ii) वियोग श्रंगार। उदाहरण–
उनका यह कुंज-कुटीर, वहीं झरना उडु, अंश अबीर जहाँ,
अलि कोकिल, कीर शिखी सब है, सुन चातक की रट पीव कहाँ?
अब भी सब साज-समान वही, तब भी सब आज अनाथ यहाँ,
सखि जा पहुँचे सुधि-संग वही, यह अंध सुगंध समीर वहाँ।
उक्त पंक्तियों में–
स्थायी भाव – रति है।
विभाव -
(क) आलंबन – यशोधरा (आश्रय) सिद्धार्थ (विषय)
(ख) उद्दीपन – कुंज-कुटीर, कोकिल, भीरे व पपीहे की ध्वनि
अनुभाव – विषाद भरे स्वर में कथन
संचारी भाव – स्मृति, मोह, विषाद
इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. गज़ल- एक साहित्य विधा
2. शब्द शक्ति- अभिधा शब्द शक्ति, लक्षणा शब्द शक्ति एवं व्यंजना शब्द शक्ति
3. रस क्या है? शांत रस एवं वात्सल्य रस के उदाहरण
4. रस के चार अवयव (अंग) – स्थायीभाव, संचारी भाव, विभाव और अनुभाव
5. छंद में मात्राओं की गणना कैसे करते हैं?
आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com
Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)
Share on :
Comments
Leave a reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Name *
Email *
Comment -NOTE: 100 वर्णो से अधिक न लिखे (Atmost 100 characters . Special characters not allowed )
You may also like
भक्ति काव्य धारा - [१] निर्गुण-भक्ति काव्य-धारा। (अ) ज्ञानाश्रयी निर्गुण भक्ति काव्य-धारा। (ब) प्रेंमाश्रयी निर्गुण-भक्ति काव्य-धारा। [२] सगुण भक्ति काव्य-धारा (अ) कृष्ण भक्ति धारा (ब) राम भक्ति धारा।
भक्ति काल (सन् 1318 से 1643 ई. तक) || हिन्दी पद्य साहित्य का इतिहास || Hindi Padya Sahitya - Bhakti Kal
हिन्दी साहित्य का आधुनिक युग से पूर्व का इतिहास प्रमुख रूपेण पद्म साहित्य का ही इतिहास है।
हिन्दी कविता का विकास - हिन्दी साहित्य के इतिहास का काल विभाजन || आदिकाल / वीरगाथा काल / चारण काल / रासोकाल
गद्य की प्रकीर्ण विधाओं में जीवनी, आत्मकथा, यात्रावृत्त, संस्मरण, रेखाचित्र, रिपोर्ताज, डायरी, भेंटवार्ता, पत्र साहित्य आदि मुख्य हैं।
गद्य साहित्य की प्रकीर्ण (गौण) विधाएँ - जीवनी, आत्मकथा, यात्रावृत्त, संस्मरण, गद्य काव्य, रेखाचित्र, रिपोर्ताज, डायरी, भेंटवार्ता, पत्र साहित्यरस के अंग कितने होते हैं?
रस कितने प्रकार के होते हैं Class 10?
रस कितने प्रकार के होते हैं class 9?
रस कितने प्रकार के होते हैं और उनके स्थायी भाव?