भारतीय रेल के सभी रेलवे जोन और मंडल के मुख्यालय की पूरी जानकारी दी गई है |Railway Zone Headquarters List, facts, important question with pdf भारतीय रेलवे परिवहन का सबसे महत्वपूर्ण साधन है | पूरे भारत में पहले विशाल रेल नेटवर्क को विभिन्न 18 रेलवे जोन के तहत बांटा गया है | इस
पोस्ट में हम सभी 18 रेलवे जोन के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे | अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो भी आप के लिए यह टॉपिक काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है तो आप इसे पूरा जरूर पढ़ें |
1. | उत्तर रेलवे | नई दिल्ली | दिल्ली, अंबाला, फिरोजपुर, लखनऊ NR, मुरादाबाद |
2. | उत्तर मध्य रेलवे | प्रयागराज | इलाहाबाद आगरा झांसी |
3. | पूर्वोत्तर रेलवे | गोरखपुर | इज्जत नगर, लखनऊ NER, वाराणसी |
4. | पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे | गुवाहाटी | अलीपुरद्वार, कटिहार, रंगिया, लामडिंग, तिनसुकिया |
5. | पूर्वी रेलवे | कोलकाता | हावड़ा, सियालदेह, आसनसोल, मालदा |
6. | दक्षिण पूर्व रेलवे | कोलकाता | आद्रा, चक्रधरपुर, खड़गपुर, रांची |
7. | उत्तर पश्चिम रेलवे | जयपुर | जोधपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर |
8. | पश्चिम मध्य रेलवे | जबलपुर | जबलपुर, भोपाल, कोटा |
9. | दक्षिण रेलवे | चेन्नई | चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, मदुरई, पलक्कड, सलेम, तिरुवनन्तपुरम |
10. | दक्षिण मध्य रेलवे | सिकंदराबाद | सिकंदराबाद, हैदराबाद, नांदेड़ |
11. | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे | बिलासपुर | बिलासपुर, रायपुर, नागपुर SECR |
12. | दक्षिण पश्चिम रेलवे | हुबली | हुबली, बेंगलुरु, मैसूर |
13. | पूर्व मध्य रेलवे | हाजीपुर | दानापुर, मुगलसराय, धनबाद, समस्तीपुर, सोनपुर |
14. | पूर्वी तटीय रेलवे | भुवनेश्वर | खुरदा रोड, संबलपुर, रायगड़ा |
15. | पश्चिम रेलवे | मुंबई | रतलाम, मुंबई WR, अहमदाबाद, राजकोट, भावनगर, वडोदरा |
16. | मध्य रेलवे | मुंबई | मुंबई, भुसावल, पुणे, सोलापुर, नागपुर |
17. | कोलकाता मेट्रो | कोलकाता | – |
18. | दक्षिण तटीय रेलवे | विशाखापट्टनम | विजयवाड़ा, गुंटूर, गुंटाकल, विशाखापट्टनम |
रेलवे जोन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- मुंबई में 2 रेलवे जोन है –
- पश्चिम रेलवे
- मध्य रेलवे
- कोलकाता में तीन रेलवे जोन के मुख्यालय स्थित है –
- पूर्वी रेलवे
- दक्षिण पूर्वी रेलवे
- कोलकाता मेट्रो
- कोलकाता मेट्रो अकेला ऐसा मेट्रो शहर है, जिसकी मेट्रो के लिए अलग रेलवे जोन है |
- कोलकाता में सर्वाधिक 3 रेलवे जोन के मुख्यालय स्थित है |
- 2019 में 18वा रेलवे जोन दक्षिण तटीय रेलवे, जिसका मुख्यालय विशाखापट्टनम में है, बनाया गया है |
- वर्तमान में भारत में कुल 18 रेलवे जोन तथा 69 रेल डिवीजन है |
- उत्तर रेलवे जोन जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है भारत का सबसे बड़ा रेलवे जोन है |
- इस रेलवे जोन के तहत सबसे अधिक 1142 रेलवे स्टेशन आते हैं |
यह भी जरूर पढ़ें –
महत्वपूर्ण प्रश्न
भारत में कुल कितने रेलवे जोन है
वर्तमान में भारत में कुल 18 रेलवे जोन है तथा 18 रेलवे जोन के अंदर कुल 69 रेल डिवीजन है |
भारत का 18 रेलवे जोन कौन सा है ?
भारत का 18 वां रेलवे जोन 2019 में विशाखापट्टनम में दक्षिण तटीय रेलवे जोन नाम से बनाया गया |
भारत में कितने रेल मंडल है ?
18 रेलवे जोन के तहत भारत में कुल 69 रेल मंडल है, जिनकी पूरी सूची यहां पर दी गई है |
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और ऐसे ही जानकारी पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लीजिए |
Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.