राजपथ पर पहली परेड कब आयोजित की गई? - raajapath par pahalee pared kab aayojit kee gaee?

नई दिल्ली, 26 जनवरी। भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। आज का दिन केवल एक पर्व नहीं बल्कि हमारे लिए ये हमारी पहचान का प्रतीक है। वैसे तो 26 जनवरी की तो हर बात निराली होती है लेकिन इस दिन होने वाली परेड के चर्चे पूरी दुनिया में होते है। गणतंत्र दिवस की परेड हर साल राजपथ पर होती है, जहां भारत अपना शक्ति प्रदर्शन करता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं, हालांकि इस बार कोविड की वजह से कोई भी विदेशी मेहमान इस परेड में बतौर दर्शक या विशेष अतिथि के तौर पर शामिल नहीं हो रहा है।

इरविन स्टेडियम (नेशनल स्टेडियम)

आपको बता दें कि देश की सबसे पहली गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन साल 1951 में इरविन स्टेडियम (नेशनल स्टेडियम) में किया गया था। जहां इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति डॉ. सुकर्णो समारोह के मुख्य अतिथि थे।

Republic Day: क्या है Flag Hoisting और Flag Unfurling का अंतर?

राजपथ पर साल 1955 में हुई थी पहली परेड,

इसके बाद साल 1955 से ये परेड हर साल राजपथ पर होने लग गई और एक तरह से ये परेड और राजपथ दोनों ही एक-दूसरे के पर्याय बन गए, उस वक्त राजपथ को 'किंग्सवे' कहा जाता था।। उस समारोह में पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद मुख्य अतिथि थे। यहां हम आपके लिए लाए राजपथ पर भारत की पहली गणतंत्र दिवस परेड का वीडियो, जिसे देखकर आप बखूबी इस दिन के महत्व का अंदाजा लगा सकते हैं।

8 किमी तक होती है परेड

गौरतलब है कि हर साल ये परेड 26 जनवरी को सुबह 10 बजे राजपथ पर शुरू होती है लेकिन इस बार कोविड और भीषण ठंड के कारण ये परेड 10.30 पर शुरू होगी। मालूम हो कि ये परेड रायसीना हिल से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट से होते हुए लाल किले पर खत्म होती है और ये 8 किमी तक होती है।

ये भी जानिए

आपको बता दें कि 26 जनवरी 1950 को सुबह 10:18 मिनट पर भारत का लिखित संविधान लागू किया गया था और इसके बाद इंडिया को पूर्ण स्वराज का दर्जा मिला था। इसके बाद 10:24 मिनट पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी और शपथ लेने के बाद ही उन्होंने 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व और राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया था। आपको बता दें कि भारतीय संविधान को बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।

English summary

January 26 marks the 73rd Republic Day of India. First Republic Day parade of India at Rajpath, read important facts, see video.

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें

गणतंत्र दिवस की पहली परेड कब और कहांँ हुई थी?

26 जनवरी 1950 को भारत का पहला गणतंत्र दिवस की दिल्ली में हुआ था। जहां पुराना किला के सामने स्थित ब्रिटिश स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की परेड पहली बार देखने को मिली। वर्तमान में इस जगह पर दिल्ली का चिड़ियाघर है और स्टेडियम की जगह पर नेशनल स्टेडियम स्थित है।

गणतंत्र परेड कहाँ से शुरू होती है?

नई दिल्ली: पहली गणतंत्र दिवस परेड (First Republic Day Parade) कहां हुई थी? इस सवाल के जवाब में अधिकांश लोग कहेंगे राजपथ, लेकिन ऐसा है नहीं. दिल्ली में 26 जनवरी, 1950 को पहली गणतंत्र दिवस परेड राजपथ पर न होकर इर्विन स्टेडियम में हुई थी, जिसे आज नेशनल स्टेडियम के नाम से जाना जाता है.

26 जनवरी की परेड की शुरूआत कहाँ से होती है?

Republic Day Facts: 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र दिवस की पहली परेड शाम को निकली थी. पहली परेड इरविन स्टेडियम में हुई थी. 1955 से हर साल राजपथ पर परेड का आयोजन किया जा रहा है.

स्वतंत्रता दिवस पर पहली परेड कब हुई थी?

१५ अगस्त १९४७ के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने, दिल्ली में लाल किले के लाहौरी गेट के ऊपर, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग