Question बात की पेंच खोलना से कवि का क्या तात्पर्य है? - quaistion baat kee pench kholana se kavi ka kya taatpary hai?

Kavita Ke Bahane MCQ | Kavita Ke Bahane Class 12th Hindi MCQ | Baat Seedhi thi Par MCQ

1. 'बात की पेंच खोलना' से कवि का क्या तात्पर्य है?

    A. बात का उलझना
    B. बात का प्रभावहीन होना
    C. बात का स्पष्ट होना
    D. बात का तर्कपूर्ण होना

ANSWER= C. बात का स्पष्ट होना

2. कवि से शरारती बच्चे के समान कौन खेल रही थी?

    A. बात
    B. भाषा
    C. कविता
    D. पतंग

ANSWER= A. बात

3. भाषा के साथ-साथ बात कैसी होती गई थी?

    A. सरल
    B. दुष्कर
    C. पेचीदा
    D. बोधगम्य

ANSWER= C. पेचीदा

4. भाषा के क्या करने से बात और अधिक पेचीदा हो गई?

    A. तोड़ने-मरोड़ने
    B. उलटने-पलटने
    C. घुमाने-फिराने
    D. उपर्युक्त सभी

ANSWER= D. उपर्युक्त सभी

5. बात कवि के साथ किसके समान खेल रही थी?

    A. खिलौने
    B. पेंच
    C. बच्चे
    D. भाषा

ANSWER= C. बच्चे

6. 'कविता के बहाने' कविता के रचनाकार हैं-

    A. कुँवर सिंह
    B. कुँवर प्रसाद
    C. कुँवर प्रकाश
    D. कुँवर नारायण

ANSWER= D. कुँवर नारायण

7. कविता किस के बहाने एक उड़ान है?

    A. अतीत
    B. बालक
    C. चिड़िया
    D. प्रेमिका

ANSWER= C. चिड़िया

8. कविता फूलों के बहाने क्या है?

    A. गिनना
    B. खिलना
    C. मुरझाना
    D. बहकना

ANSWER= B. खिलना

9. कविता किस के बहाने खेल रही थी?

    A. बच्चे के
    B. खिलौने के
    C. पेंच के
    D. भाषा के

ANSWER= A. बच्चे के

10. 'सब घर एक कर देने' का आशय है-

    A. भेदभाव नहीं रखना
    B. तोड़-फोड़ करना
    C. सीमा में रहना
    D. शोर मचाना

ANSWER= A. भेदभाव नहीं रखना

11. सीधी सी बात किस के चक्कर में फंस गई?

    A. भाव के
    B. छंद के
    C. अलंकार के
    D. भाषा के

ANSWER= D. भाषा के

12. कवि किसे पाने की कोशिश करता है?

    A. बात को
    B. पेंच को
    C. कील को
    D. कलम को

ANSWER= A. बात को

13. बात बाहर निकलने की अपेक्षा कैसी हो गई?

    A. व्यर्थ
    B. अनर्गल
    C. पेचीदा
    D. सहज

ANSWER= C. पेचीदा

14. कवि क्या करतब कर रहा था?

    A. मेज़ पर पेंच ठोक रहा था
    B. बात सुलझाने की कोशिश कर रहा था
    C. नाटक कर रहा था
    D. लोगों को बात समझा रहा था

ANSWER= B. बात सुलझाने की कोशिश कर रहा था

15. बात कवि के साथ कैसे खेल रही थी?

    A. खिलौने के समान
    B. खिलाड़ी के समान
    C. बच्चे के समान
    D. भाग्य के समान

ANSWER= C. बच्चे के समान

16. 'बात की चूड़ी मर जाना' से कवि का तात्पर्य है-

    A. स्पष्ट होना
    B. तर्कपूर्ण होना
    C. प्रभावपूर्ण होना
    D. प्रभावहीन होना

ANSWER= D. प्रभावहीन होना

17. 'बात की पेंच खोलना' प्रतीक से स्पष्ट होता है-

    A. स्पष्ट होना
    B. समझ न आना
    C. उलझ जाना
    D. बहस करना।

ANSWER= A. स्पष्ट होना

18. बात का शरारती बच्चे की तरह खेलना है बात-

    A. समझ जाना
    B. तर्कपूर्ण होना
    C. समझ नहीं आना
    D. प्रभावी होना

ANSWER= C. समझ नहीं आना

19. कविता किस का खेल है?

    A. बच्चों का
    B. चिड़िया का
    C. शब्दों का
    D. फूलों का

ANSWER= C. शब्दों का

20. 'बात सीधी थी पर' में किस की सहजता की बात कही गई है?

    A. व्यक्ति
    B. समाज
    C. देश
    D. भाषा

ANSWER= D. भाषा

21. कविता की उड़ान को कौन नहीं जान सकता?

    A. रसिक व्यक्त
    B. चिड़िया
    C. कवि
    D. समीक्षक

ANSWER= B. चिड़िया

22. 'कविता के पंख लगा उड़ने' से तात्पर्य है-

    A. व्यर्थ लिखना
    B. शब्द-अर्थ में विसंगति
    C. कल्पना करना
    D. स्पष्ट करना

ANSWER= C. कल्पना करना

23. बात बाहर निकलने की अपेक्षा कैसी हो गई थी?

    A. पेचीदा
    B. सरल
    C. वक्र
    D. व्यर्थ

ANSWER= A. पेचीदा

24. आडंबरपूर्ण शब्दों के प्रयोग से भाषा कैसी हो जाती है?

    A. अस्पष्ट
    B. स्पष्ट
    C. सहज
    D. सुंदर

ANSWER= A. अस्पष्ट

25. 'बात सीधी थी पर' में कवि ने किस पर बल दिया है?

    A. भाषा की जटिलत
    B. भावों की सरसता
    C. भाषा की सहजता
    D. भावों की गरिमा

ANSWER= C. भाषा की सहजता

😊😊😊

आपके टोटल मार्क्स कितने आए? ... कमेंट करना मत भूलना...!!!

बात की पेंच खोलना से कवि का क्या तात्पर्य है?

पेंच के उदाहरण द्वारा कवि ने कथ्य (बात) और भाषा के परस्पर सम्बन्ध पर प्रकाश डाला है। अच्छी कविता के लिए आवश्यक है कि सही बात के लिए सही शब्दों का चुनाव किया जाए। बात को जब बलपूर्वक अनुपयुक्त भाषा द्वारा कहने की कोशिश की जाती है तो बात बिगड़ जाती है। पेंच को कसने और ढीला करने का आशय है बात पर भाषा को बलपूर्वक थोपना।

बात की पेच खोलना से कवि कौन सी विशेषता बताना चाहते हैं?

Answer: प्रस्तुत पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहता है कि हमें बोलते समय भाषा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मात्र अपनी बात कहने के लिए कुछ भी नहीं कहना चाहिए।

बात की चूड़ी मरने से क्या तात्पर्य है?

बात की चूड़ी मर गई। और वह भाषा में बेकार घूमने लगी। उत्तर: कवि कहता है कि वह अपने भाव को प्रकट करने के लिए नए शब्दों तथा नए उपमानों में उलझ गया।

सब घर एक कर देने का क्या आशय है?

"सब घर एक कर देने के माने' का अर्थ है सभी घरों को एक समान समझना| जिस प्रकार बच्चे खेलते समय किसी घर में भी जाकर अपना-पराया, छोटा-बड़ा, गरीब-अमीर, जाति-धर्म का भेद ,मिटाकर खेलते हैं उस तरह हमें भी इन भावनाओं को मिटाकर सबको एकसमान देखना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग