deependra.jamloki |
नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: May 15, 2022, 3:31 PM
Views: 6128
Embed
कच्चे प्याज से ब्लड शुगर लेवल को भी इफ्फेक्ट करता है, पेट की कई समस्याएं भी हमें परेशान कर सकती हैं. तो जानिए और क्या क्या नुकसान हो सकतें हैं कच्चे प्याज खाने से
- |
- फिटनेस मंत्रा
- |
सावधान! कच्चा प्याज खाने से होती हैं ये बीमारियाँ, जानकर चौंक जाएंगे आप
प्याज ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हालाँकि, किसी भी चीज का अधिक सेवन करने से नुकसान हो सकता है।कच्चे प्याज का अधिक सेवन करने से शरीर को कई नुकसान पहुंचते हैं।
प्याज का इस्तेमाल अमूमन हर घर में होता है। खाने में प्याज का तड़का लगाने से खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। वहीं, कुछ लोग इसे सलाद के तौर पर कच्चा खाना भी पसंद करते हैं। प्याज ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हालाँकि, किसी भी चीज का अधिक सेवन करने से नुकसान हो सकता है। इसी तरह कच्चे प्याज का अधिक सेवन करने से शरीर को कई नुकसान पहुंचते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कच्चा प्याज खाने से शरीर को कौन से नुकसान होते हैं-
इसे भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद डाइट में जरूर शामिल करें ये चीज़ें, थम जाएगा बुढ़ापा और रहेंगे फिट
एसिडिटी
प्याज में ग्लूकोस और फ्रक्टोज अधिक मात्रा में होते हैं और इसका अधिक सेवन करने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में भोजन के साथ कच्चा प्याज खाने से खाना पचाने में मुश्किल होती है और एसिडिटी की समस्या भी होती है।
साल्मोनेलोसिस
अगर आप खाने के साथ सलाद में कच्चे प्याज का सेवन करते हैं तो आप साल्मोनेलोसिस बीमारी का शिकार हो सकते हैं। साल्मोनेला बैक्टीरिया के ग्रुप का नाम है, जो आंतों को प्रभावित करती है। यह बैक्टीरिया दूषित खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है और इससे आँतों को नुकसान होता है, इस बैक्टीरिया से संक्रमित होने से पेट संबंधित समस्याएँ होती हैं।
सीने में जलन
प्याज में पोटैशियम होता है जो शरीर में जाकर कार्डियोलिवर सिस्टम को क्षति पहुंचता है। भोजन के साथ ज़्यादा कच्चा प्याज खाने से सीने में जलन होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: अगर घटाना चाहते हैं वजन तो नाश्ते में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीज़ें
सांसों की दुर्गंध
अगर आप कच्चे प्याज का अधिक सेवन करते हैं तो आपके मुंह से बदबू आ सकती है। इससे बात करने से सामने वाले को काफी परेशानी होती है और मुंह की दुर्गंध की वजह से व्यक्ति को शर्मिदंगी का सामना करना पड़ता है।
कब्ज और पेट दर्द
प्याज में काफी मात्रा में फाइबर होता है जिसे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अधिक मात्रा में कच्चे प्याज का सेवन करने से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है जिससे पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याएँ होने लगती हैं।
- प्रिया मिश्रा
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Onion Side Effects: गर्मियों के मौसम में प्याज को सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है.
खास बातें
- प्याज खाने से मुंह से तेज बदबू आने की शिकायत हो सकती है.
- कुछ लोगों को प्याज के सेवन से पेट गैस, जलन और उल्टी की समस्या हो सकती है.
- प्याज के रस को स्किन पर लगाने से रैशेज हो सकते हैं.
Side Effects Of Eating Onion: प्याज लगभग हर घर में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. प्याज किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. गर्मियों के मौसम में प्याज को सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. असल में कुछ सब्जियां तो ऐसी हैं जिन्हें प्याज के बिना बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकते. प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं. इसके अलावा प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स और सी भी पाया जाता है. प्याज को आयरन, फोलेट और पोटेशियम के गुणों से भरपूर माना जाता है. जो शरीर को कई बीमारियों के खतरे से बचाने में मदद कर सकते हैं. प्याज के सेवन से ब्लड प्रेशर संबंधित बीमारियों में भी राहत मिल सकती है. लेकिन आपको बता दें कि इतने फायदे होने के बावजूद प्याज के कुछ नुकसान भी हैं तो चलिए आज हम आपको प्याज से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं.