पढ़े हुए को याद कैसे रखें? - padhe hue ko yaad kaise rakhen?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • National
  • Memory Improving Tips During Study

एजुकेशन डेस्क। कुछ लोग मानते हैं कि पढ़े हुए को याद रखना सबके लिए आसान नहीं रहता। लेकिन यह सच नहीं है। याद रखने की कैपिसिटी गॉड गिफ्टेड नहीं होती। इसे कोई भी बढ़ा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसी ही 5 टिप्स जो आपकी याद रखने की क्षमता को बढ़ा देंगी: 

1. जब भी पढ़ने बैठे, हाथ में रखें पेंसिल : 

जब भी पढ़ाई करने बैठें तो हाथ में पेंसिल लेकर ही बैठें। इसका फायदा यह होगा कि कोई खास टर्म या डेफिनेशन दिखने पर आप उसे अंडरलाइन कर सकेंगे। यह ऐसा तरीका है जिससे न केवल आपको जल्दी याद होगा, बल्कि ज्यादा दिनों तक याद भी रहेगा। 

2. नोट्स खुद बनाएं
कई बार समय कम होने पर स्टूडेंट्स अपनी कक्षा के साथियों के नोट्स की फोटोकॉपी करवा लेते हैं। यह गलत तरीका है। दूसरों के नोट्स पढ़ने में वक्त भी ज्यादा लगता है और समझ में कम आता है। इसलिए अपने नोट्स खुद बनाने चाहिए। नोट्स बनाने की प्रोसेस से आपको याद रखने में आसानी होगी। 

3.ग्रुप स्टडी अच्छा तरीका
अगर आपको या साथियों को एकसाथ बैठकर पढ़ाई करने में दिक्कत नहीं है तो ग्रुप डिस्कशन एक अच्छा तरीका है। ग्रुप डिस्कशन में जब चर्चा करके पढ़ते हैं तो इस दौरान डिस्कस की गई बातें ज्यादा याद रहती हैं। 

4. पढ़ाई के दौरान लेते रहें ब्रेक
लगातार स्टडी करने से ब्रेन थक जाता है। लगातार पढ़ने से कई चीजें याद नहीं रह पाती हैं। इसलिए स्टडी के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें। इससे एकाग्रता बनी रहेगी और याद रखने की कैपिसिटी भी बढ़ेगी।

5. रिविजन जरूर करें 
आप जो भी पढ़ रहे हैं, उसका रिविजन करना नहीं भूलें। रिविजन करने से यह समझ में आ जाता है कि आप जो पढ़ रहे हैं, वह आपको याद भी हो रहा है अथवा नहीं। आप जो भी पढ़े, उसका अगले हफ्ते रिविजन जरूर करें। 

पढ़ा हुआ तुरंत याद कैसे करें?

क्या आपको पढ़ा हुआ याद नहीं रहता है?.
जब भी पढ़ने बैठे, हाथ में रखें पेंसिल : जब भी पढ़ाई करने बैठें तो हाथ में पेंसिल लेकर ही बैठें। ... .
नोट्स खुद बनाएं कई बार समय कम होने पर स्टूडेंट्स अपनी कक्षा के साथियों के नोट्स की फोटोकॉपी करवा लेते हैं। ... .
पढ़ाई के दौरान लेते रहें ब्रेक ... .
रिविजन जरूर करें.

पढ़ने के बाद भूल क्यों जाते हैं?

जब किसी किताब या विषय को महज़ एक नज़र डालते हुए पढ़ते हैं, तो उसे निष्क्रिय अध्ययन कहते हैं। यानी कि बारीकी से नहीं पढ़ते और जो शब्द या पंक्तियां समझ नहीं आतीं उन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं। केवल किताब का विषय जानना ही काफ़ी समझते हैं। यही वजह है कि पढ़ा हुआ याद नहीं रख पाते।

पढ़ाई में कमजोर उसे तेज कैसे बने?

टॉपर बनने के लिए अधिक पढ़ने की जरूरत नहीं होती है। बस आप जो कुछ भी पढ़ रहे हैं वह इफेक्टिव होना चाहिए। मतलब आप जो भी पढ़े अच्छी तरह समझ कर पढ़े। जिससे आपका पढ़ा हुआ लंबे समय तक आपको याद रहे | आप किसी भी सब्जेक्ट को पूरे मन से नहीं पढ़ रहे हैं तो इसका कोई फायदा होने वाला नहीं है तब आप एक एवरेज स्टूडेंट ही बने रहेंगे।

याद करना कैसे सीखे?

पढ़ें और लिखें। कुछ पढ़ने या याद करने के बाद यदि आप जल्दी में नहीं हैं, तो कम से कम एक बार लिखने का प्रयास करें क्यूंकि यह याद रखें "एक बार लिखना तीन बार पढ़ने के बराबर है"।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग