प्रश्न 6 किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ महत्त्वपूर्ण क्यों हैं? - prashn 6 kisee desh kee arthavyavastha ke lie nadiyaan mahattvapoorn kyon hain?

किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ महत्वपूर्ण हैं?

(i) ऐतिहासिक रूप से नदी घाटियाँ प्रारम्भिक सभ्यताओं का केंद्र रही हैं, जैसे नील नदी की सभ्यता, सिंधु घाटी की सभ्यता इत्यादि।
(ii) भारत जैसी कृषि अर्थव्यवस्था वाले देश में नदियों में सिंचाई, नौसंचालन, जलविद्युत निर्माण इत्यादि द्वारा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
(iii) नदियों के मैदान तथा सिंचाई को सुविधाओं ने विभिन्न प्रकार की खाद्य फसलों व नकदी फसलों को उगाने तथा दूसरे कृषि क्रिया-कलापों में काफी मदद पहुँचाई है।
(iv) नदियाँ बाढ़ के मैदान तथा डेल्टा का निर्माण करती हैं, जो कृषि हेतु उपजाऊ मृदा करती हैं।
(v) नदी घाटी विश्व के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्र होते हैं क्योंकि ये कृषि योग्य भूमि तथा जल प्रदान करती हैं। जैसे भारत की गंगा द्रोणी अथवा मैदान।

1305 Views

भारत में सबसे विशाल नदी द्रोणी कौन-सी है?

गंगा द्रोणी भारत में सबसे विशाल नदी द्रोणी है।

2791 Views

सिंधु एवं गंगा नदियाँ कहाँ से निकलती हैं?

सिंधु नदी तिब्बत में मानसरोवर झील के निकट से निकलती है। गंगा नदी हिमालय में गंगोत्री हिमानी से मिलती हैं।

483 Views

प्रायद्वीपीय पठार के पूर्व एवं पश्चिम की और बहने वाली नदियों की तुलना कीजिए।

पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ

पश्चिम की और बहने वाली नदियाँ

(i) गोदावरी, कृष्णा और कावेरी नदियाँ पश्चिमी घाट से निकल कर पूर्व की और बहते हुए बंगाल की खाड़ी में समाप्त हो जाती हैं।

(ii) समुन्द्र में प्रवेश करते समय ये सभी नदियाँ डेल्टा बनती हैं।

(i) नर्मदा और तापी दो ही ऐसी लम्बी नदियाँ है जो अरब सागर में गिरती हैं।

(ii) ये नदियाँ ज्वारनदमुख बनती हैं।

648 Views

प्रायद्वीपीय नदियों और हिमालय की नदियों के बीच के कोई तीन अंतर बताइए।

हिमालय नदियाँ

प्रायद्वीपीय नदियाँ

(i) हिमालय नदियाँ लम्बी होती है और ये लम्बे रस्ते तय करती है।

(ii) इन नदियों को वर्षा के साथ -साथ हिम से भी जल मिलता है इसलिए ये बारहमासी नदियाँ होती है।

(iii) हिमालय की प्रमुख नदियों में कई सहयक नदियाँ आकर मिलती है।

(iv) ये नदियाँ अपने साथ भरी मात्रा में सिल्ट लेकर दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा बनती हैl जिसे सुंदरवन कहते है।

(v) भारत में हिमालय की नदियाँ बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है।

(i) ये नदियाँ अपेक्षाकृत छोटी होती है और छोटी दुरी तय करती है।

(ii) इस नदियों का प्रवाह वर्षा पर निर्भर करती है। ये प्रायः मौसमी होती है।

(iii) प्रमुख प्रायदुपीय नदियाँ जैसे महानदी, गोदावरी ,कृष्णा तथा कावेरी में छोटी सहयक नदियाँ आकर मिलती है।

(iv) ये नदियाँ डेल्टा और ज्वारमुख का निर्माण करती है इनके डेल्टा छोटे होते है।

(v) प्रायद्वीपीय नदियाँ बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों में गिरती है।

4233 Views

देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ क्यों महत्वपूर्ण है?

Solution : देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारत की नदियां कोई अपवाद नहीं है । ये उत्तरी मैदानों को उपजाऊ बनाती हैं। ये सिंचाई के लिए जल जुटाती है तथा पेयजल की आपूर्ति करती है।

नदियां अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करती है व्याख्या कीजिये?

कृषि‍ भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है जो न केवल इसलि‍ए कि‍ इससे देश की अधि‍कांश जनसंख्‍या को खाद्य की आपूर्ति होती है बल्‍कि‍ इसलि‍ए भी भारत की आधी से भी अधि‍क आबादी प्रत्‍यक्ष रूप से जीवि‍का के लि‍ए कृषि‍ पर नि‍र्भर है

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग