पक्षी को बांधकर रखने से क्या लाभ होता है? - pakshee ko baandhakar rakhane se kya laabh hota hai?

आम तौर पर पक्षियों को बाजरा या अनाज के दाने डालने की परंपरा है. बुध के कमजोर होने पर पक्षियों को अनाज खिलाया जाता है. पक्षियों को आम तौर पर सुबह के समय या दोपहर के समय दाना डालना चाहिए. शिक्षा,एकग्रता और संतान की समस्या के मामले में पक्षियों को दाना डालना बेहतरीन परिणाम देता है. घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने से घर में समृद्धि आती है. साथ ही घर का क्लेश समाप्त होता है.

गाय की सेवा कैसे करें?

- गाय को हरा चारा, केला या आटे का पेड़ा खिलाने को कहा जाता है

- बृहस्पति को मजबूत करने के लिए गाय को केला या आटा खिलाना अच्छा होता है

- वैसे गाय की सेवा करने से निश्चित रूप से नवग्रहों की कृपा प्राप्त होती है

- जिन लोगों को संतान न हो रही हो अथवा संपत्ति का लाभ न हो पा रहा हो

ऐसे लोगों को गाय को कुछ न कुछ जरूर खिलाना चाहिए

- महीने में एक बार गाय के पंचगव्य का सेवन करने से आयु की रक्षा होती है

मछली की सेवा कैसे करें ?

- मछली को आटे की गोलियां या चारा डाला जाता है

- जब कुंडली में धन की प्राप्ति की समस्या हो और धन कमाने में बाधा आ रही

हो , या बहुत कर्जे हो गए हों तो मछलीयों को चारा डालना अच्छा होता है

- मछलियों को या तो बिलकुल सुबह चारा डालें या बिलकुल शाम को सूर्यास्त के बाद

- घर में रखे गए एक्वेरियम में मछलीयों को चारा डालने पर यह परिणाम

प्राप्त नहीं होगा

- मछलियों को अगर शुक्रवार के दिन आटे की गोलियां खिलाईं जाएं तो धन का

अभाव नहीं होता

कुत्ते की सेवा कैसे करें ?

- आम तौर पर कुत्ते को शनिवार को रोटी खिलाने के लिए कहा जाता है

- माना जाता है कि इससे शनि, राहु और केतु की बाधाएँ समाप्त होती हैं

- कुत्ते के रंग से ग्रह से कोई विशेष सम्बन्ध नहीं होता, किसी भी

कुत्ते को रोटी खिलाने से बाधाएँ समाप्त होती हैं

- अगर कुंडली में बाधाओं या दुर्घटनाओं के योग हों तो हर शाम को कुत्ते

को रोटी खिलाने से दुर्घटनाएँ टलती हैं , बाधा समाप्त होती है

- अगर आपने घर में कुत्ता पाला हुआ है तो उसके प्रति लापरवाही न करें ,

नहीं तो ग्रह आपके प्रतिकूल हो सकते हैं

बिल्ली की सेवा कैसे करें ?

- आम तौर पर बिल्ली को कुछ खिलाने के बारे में परंपरा नहीं मिलती

- परन्तु बिल्ली को कुछ विशेष तरह की चीज़ खिलाने से लाभ होता है

- अगर जिन्दगी में उतार चढ़ाव बहुत हों , शत्रु बहुत हों , मुक़दमे परेशान

कर रहें हों तो तो बिल्ली को दूध पिलाना अच्छा होगा

- परन्तु सामान्यतः घर में कभी भी बिल्ली नहीं पालनी चाहिए

- अगर घर में बिल्ली आकर रहने लगे तो समझना चाहिए कि घर से किसी बाधा का

अंत होने वाला है

आज के हाईटेक युग में भी अधिकांश लोग किसी प्राणी के रंग के साथ शगुन-अपशगुन को जोड़कर देखने का प्रयत्न करते हैं। घर में कोई प्राणी या पक्षी पालने के पहले अक्सर ज्योतिष-वास्तुशास्त्र की सलाह ली जाती है। प्राणियों और पक्षियों में अनिष्ट तत्वों को काबू में रखने की अद्भुत शक्तियाँ होती हैं। इस ब्रह्मांड में व्याप्त नकारात्मक शक्तियों को निष्क्रिय बनाने की ताकत इन पालतू प्राणियों में होती है।   

मानव का सबसे वफादार मित्र कुत्ता भी नकारात्मक शक्तियों को खत्म कर सकता है। उसमें भी काला कुत्ता सबसे ज्यादा उपयोगी सिद्ध होता है। प्रसिद्ध ज्योतिषी जयप्रकाश लाल धागेवाले कहते हैं- 'यदि संतान की प्राप्ति नहीं हो रही हो तो काले कुत्ते को पालने से संतान की प्राप्ति होती है।' वैसे काले रंग से बहुतों को चिढ़ हो सकती है, पर यह शुभ है। 

तद्नुसार काले कौवे को भोजन करने (कराने) से अनिष्ट व शत्रु का नाश होता है। अलबत्ता कौवा बहुत डरपोक होता है और मानव से बहुत घबराता है। कौवे को एक ही आंख से दिखाई देता है। 

शुक्र देवता भी एकांक्षी हैं। शुक्र जैसे ही शनि देवता हैं। उनकी भी एक ही दृष्टि है। अतः शनि को प्रसन्न करना हो तो कौवों को भोजन कराना चाहिए। घर की मुंडेर पर कौवा बोले तो मेहमान जरूर आते हैं। परंतु यह भी कहा गया कि कौवा घर की उत्तर दिशा में बोले तो घर में लक्ष्मी आती है, पश्चिम दिशा में मेहमान, पूर्व में शुभ समाचार और दक्षिण दिशा में बोले तो माठा (बुरा) समाचार आता है। 

 हमारे शास्त्रों में गाय के संबंध में अनेक बातें लिखी हुई हैं जैसे- शुक्र की तुलना सुंदर स्त्री से की जाती है। इसे गाय के साथ भी जोड़ते हैं। अतः शुक्र के अनिष्ट से बचने के लिए गौ-दान का प्रावधान है। जिस भू-भाग पर मकान बनाना हो तो पंद्रह दिन तक गाय-बछड़ा बांधने से वह जगह पवित्र हो जाती है। भू-भाग से बहुत सी आसुरी शक्तियों का नाश हो जाता है। 

तोते का हरा रंग बुध ग्रह के साथ जोड़कर देखा जाता है। अतः घर में तोता पालने से बुध की कुदृष्टि का प्रभाव दूर होता है। घोड़ा पालना भी शुभ है। सभी लोग घोड़ा पाल नहीं सकते फिर काले घोड़े की नाल को घर में रखने से शनि के कोप से बचा जा सकता है। 

मछलियों को पालने व आटे की गोलियां खिलाने से अनेक दोष दूर होते हैं। इसके लिए सात प्रकार के अनाज के आटे का पिंड बना लें। अपनी उम्र के वर्ष बराबर बार पिंड को शरीर से उतार लें। फिर अपनी उम्र जितनी गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। 

घर में फिश-पॉट (मछली पात्र) रखने की सलाह भी देते हैं जो सुख-समृद्धिदायक है। कहा जाता है कि मछली अपने मालिक पर आने वाली विपदा को अपने ऊपर ले लेती है।> > कबूतरों को शिव-पार्वती के प्रतीक रूप माना जाता है, परंतु वास्तुशास्त्र की दृष्टि से कबूतर बहुत अपशगुनी माना जाता है। 

दुनिया के अधिकांश देशों में बिल्ली का दिखना अपशगुन माना जाता है। काली बिल्ली को अंधकार का प्रतीक माना जाता है।
अनोखी बात यह भी है कि ब्रिटेन में काली बिल्ली को शुभ माना जाता है।

अंत में कुत्ते के बारे में एक बात और यह कि कुत्ता पालने से लक्ष्मी आती है और कुत्ता घर के रोगी सदस्य की बीमारी अपने ऊपर ले लेता है।

पक्षी या पशुओं को बांधकर रखने से क्या लाभ होता है?

पक्षियों को सुख-समृद्धि और सफलता का सूचक माना जाता है। यदि इन्हें पिंजरे में कैद कर दिया जाए, तो ये घर में स्थिरता और आर्थिक हानि का कारण बन सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सभी जीव-जंतु और पशु-पक्षी ईश्वरीय पंचतत्वों से बने हुए हैं।

पशु पक्षियों को पिंजरे में बंद क्यों नहीं करना चाहिए?

Solution. पक्षियों को पिंजरे में बंद करके उसकी स्वतंत्रता का हनन होता है, क्योंकि उनकी प्रवृत्ति है 'उड़ना'। अतः प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में पृथ्वी के सभी जीवों की समान रूप से महत्त्वपूर्ण भूमिका है। पृथ्वी के पर्यावरण संतुलन के लिए मनुष्य एवं पशु दोनों की आवश्यकता समान रूप से है।

पक्षियों को पिंजरे में बंद करने से पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर:- पक्षियों को पिंजरों में बंद करने से सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण में आहार श्रृंखला असंतुलित हो जाएगी। जैसे घास को छोटे कीट खाते हैं तो उन कीटों को पक्षी। यदि पक्षी न रहे तो इन कीटों की संख्या में वृद्धि हो जाएगी जो हमारी फसलों के लिए उचित नहीं है। इस कारण पर्यावरण असंतुलित हो जाएगा।

पक्षियों को दाना डालने से क्या लाभ होता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पक्षियों को दाना खिलाने से ग्रह दोष खत्म हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शिक्षा एकाग्रता और संतान की समस्या के मामले में पक्षियों को दाना डालना बेहतरीन परिणाम देता है। घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना पानी रखने से घर में समृद्धि आती है। साथ ही घर का क्लेश समाप्त होता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग