नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से क्या फायदा? - naariyal ke tel mein kapoor milaakar lagaane se kya phaayada?

  • Hindi News
  • lifestyle
  • Beauty & Skin
  • mix camphor in coconut oil and get 5 magic remedies

Purnima Singh | Navbharat Times | Updated: Jul 20, 2020, 4:00 PM

हम स्‍किन से जुड़ी कई परेशानियों के लिए तमाम तरह के उत्‍पाद प्रयोग करते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से कितने फायदे मिलते हैं।

नारियल का तेल वैसे तो आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है, लेकिन लोग इसके फायदे नहीं जानते हैं। यह सेहत और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन कपूर के साथ नारियल के तेल का संयोजन किसी जादुई उपचार से कम नहीं माना जाता। इससे त्वचा और बालों को भी काफी फायदा पहुंचता है। यदि बात कपूर की करें तो इसका इस्‍तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। इससे बना तेल शरीर के दर्द को कम करने, स्‍किन इंफेक्‍शन को दूर करने और दाग-धब्‍बों को हल्‍का करने में बेहद प्रभावकारी माना जाता है। आइए जानते हैं नारियल तेल और कपूर को साथ में लगाने के इन 5 फायदों के बारे में...

स्‍किन एलर्जी से दिलाए छुटकारा


अगर आपको त्वचा पर कोई एलर्जी है या फंगल इंफेक्‍शन है, तो नारियल तेल के साथ कपूर मिलाकर उस जगह पर लगाएं। एक बार उपयोग करने के बाद, आप इसका प्रभाव देख सकते हैं।

Also read: टूटते-झड़ते बालों के लिए रामबाण इलाज है कपूर, ऐसे करें यूज

पिंपल्स दूर करे


स्‍किन पर होने वाले मुंहासे आपके पूरे चेहरे को खराब कर सकते हैं। इन्‍हें रोकने में नारियल का तेल और कपूर बेहद असरदार साबित होता है।

नेल फंगस


नारियल तेल में एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। यदि गुनगुना तेल कपूर के साथ मिलाकर नाखून पर लगाकर कुछ देर मसाज की जाए, तो फंगस धीरे-धीरे कम होनी शुरू हो जाती है।

Also read: लड़कों के बाल 4 दिन में होंगे काले, बस नारियल तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज

डैंड्रफ भगाए


रूसी की समस्‍या से निपटने के लिए कपूर और नारियल से बना तेल काफी राहत दिलाता है। अपने खान-पान में हेल्‍दी चीजों को शामिल करने के अलावा आप कपूर के तेल से सिर की नियमित मालिश करें।

झाइयां


यदि चेहरे की आधी स्‍किन पर झाइयां होने लगी हैं, तो रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल में कपूर डालकर मसाज करें। इससे स्‍किन धीरे-धीरे साफ होनी शुरू हो जाती है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • बोलें सितारे आज का राशिफल 23 सितंबर 2022 : सिंह राशि में चंद्र शुक्र योग, देखिए किन-किन राशियों को फायदा
  • Adv: ऐमजॉन पर करें खरीदारी, जबरदस्त बचत, घर और किचेन के सामान पर 70% तक छूट
  • स्मार्टफोन 40% तक के महा डिस्काउंट पर मिल रहे हैं ये Samsung Phones, फीचर्स भी हैं काफी तगड़े
  • यात्रा टिप्स ट्रेन के AC कोच में मिले चादर, कंबल और तकिए को ले जा सकते हैं घर, बस करनी पड़ेगी ये सेटिंग
  • ट्रेंडिंग दूसरी महिला के साथ होटल में कर रहा था रोमांस, पत्नी ने किया धप्पा, फिर दे चप्पल.. दे चप्पल..
  • लाइफस्टाइल छोटी सी ड्रेस में जान्हवी कपूर ने शेयर कर दी इतनी बोल्ड तस्वीरें, बंदा बोला- मार ही डालोगी क्या
  • खबरें सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा ने बताया - उस शाम क्या हुआ कि अगली सुबह बदल गया तलाक का फैसला
  • न्यूज़ चीन को लगा जोरदार झटका, अब TATA बनाएगी iPhone, साल 2025 तक हर चौथा Apple प्रोडक्ट होगा Made in India
  • कार/बाइक Maruti Alto 800 और Alto K10 में कौन है सबसे किफायती कार? इस त्योहार किसे खरीदें
  • भारत 'तेरी खाल गैंडे की तरह मोटी है' कहावत सुनी होगी आपने, कितनी मोटी होती है अब ये भी जान लीजिए
  • रांची झारखंड: JPSC की पहली महिला अध्यक्ष बनीं डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा, महाराष्ट्र में भी कर चुकी हैं काम
  • शहर AIIMS से यूपी विधानसभा पहुंचीं अखिलेश की ये विधायक....एक भाषण से स्टार बन गईं
  • बिजली-पानी-सड़क भारी बारिश के चलते नोएडा समेत UP के इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी लिस्ट
  • संपादकीय संपादकीय: पीएम मोदी ने पुतिन को दिया शांति का संदेश, उत्‍साह में आए पश्चिमी देश

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

कपूर और नारियल के तेल लगाने से क्या होता है?

एंटी बैक्टीरियल गुणों से युक्त नारियल का तेल और कपूर का मिक्सचर फेस के पिंपल और एक्ने को दूर करने में भी सहायक होता है. नियमित रूप से नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से कील-मुंहासे गायब होने लगते हैं. नारियल के तेल और कपूर में एंटी फंगल तत्व पाए जाते हैं.

बालों में कपूर और नारियल का तेल लगाने से क्या होता है?

ऐसे में आप नारियल के तेल और कपूर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. ये बालों की डैंड्रफ को दूर करता है. इस तेल से स्कैल्प की अच्छे से मसाज करें. बालों में जूं हो गए हैं तो ये इससे भी छुटकारा दिलाने में मदद करेगा.

नारियल के तेल में कौन सा कपूर मिलाएं?

उपयोग- 3 से 4 चम्मच नारियल तेल लें, उसमें 1 कपूर को डाल दें। कूपर को अच्छे से तेल में घोल लें। अब इस मिश्रण को त्वचा पर खुजली वाली जगह पर लगाएं।

कपूर तेल लगाने से क्या होता है?

कपूर का तेल आपकी पिंपल्स की समस्या को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है. कपूर के तेल को चेहरे पर लगाने से यह आपके चेहरे के बंद रोम छिद्रों को खोल देता है. जिससे पिंपल्स की शिकायत दूर होती है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग