नरेंद्र सिंह तोमर कौन से मंत्री हैं - narendr sinh tomar kaun se mantree hain

इस लेख में आप भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ श्री नरेंद्र सिंह तोमर के जीवन परिचय (Narendra Singh Tomar Biography Hindi) से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे, तो चलिए जान लेते हैं की कौन हैं नरेंद्र सिंह तोमर? (नरेंद्र तोमर, आयु, जीवनी, शिक्षा, पत्नी, जाति, संपत्ति, भाषण)

जीवन परिचय –

नरेन्द्र सिंह तोमर भारत के एक राजनेता हैं, इनका जन्म 12 जून 1957 को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पोरसा विकासखंड के तहत ग्राम ओरेठी में मुंशी सिंह तोमर नामक किसान के यहाँ हुआ था। इनके परिवार को तोमर गुर्जर परिवार भी कहा जाता है, इनका निवास स्थान ग्वालियर में है, वर्तमान में यह दिल्ली में रहते हैं।

वास्तविक नाम – नरेंद्र सिंह तोमर
उपनाम – तोमर जी
जन्म – 12 जून 1957 को, मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में
पिता का नाम – मुंशी सिंह तोमर
माता का नाम – शारदा देवी तोमर
पत्नी का नाम – किरण तोमर
सन्तान – 2 पुत्र और एक पुत्री
प्रोफेशन – राजनेता
पार्टी – बीजेपी
महाविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं तोमर जी
लोकसभा सांसद भी
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, भारत सरकार
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार
कुल सम्पति – 1 करोड़ से ज्यादा की

नरेन्द्र सिंह तोमर की शिक्षा –

तोमर जी की शिक्षा की बात करें तो इन्होने अपनी शुरुआती शिक्षा मध्य प्रदेश से ही ली हुई हैं, यहीं से इन्होने ग्रेजुएशन भी किया है, पढाई के समय कॉलेज में यह महाविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे थे। शिक्षा पूरी होने के बाद यह ग्वालियर नगर निगम के पार्षद चुने गए थे।

तोमर जी का राजनितिक सफर –

नरेन्द्र सिंह तोमर जी का राजनितिक सफर वर्ष  1991-96 के बीच में शुरू हुआ था जब ये बीजेपीवाईएफ, मध्य प्रदेश के राज्य उपाध्यक्ष बने थे। इसके पहले यह कॉलेज में अध्यक्ष भी रहे थे। बाद में यह वर्ष 1998 से 2008 के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा (द्वितीय अवधि) के सदस्य भी रहे। वर्ष 2003 का वो समय जब यह सक्रिय राजनीति में आये जब इनको सरकार में कैबिनेट मन्त्री बनने का मौका मिला, यह 2007 तक इस पद पर बने रहे थे।

वर्ष 2009 में तोमरजी ने दिल्ली कुछ करने की सोची और मध्य प्रदेश के मोरेना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15 वीं लोकसभा में चुनाव लड़ा और कांग्रेस पार्टी के रामनिवास रावत को हराया। यहीं से तोमर जी दिल्ली का सफर शुरू किये थे। वर्ष 2014 का वो समय जब देश में नरेंद्र मोदी को प्रधानमन्त्री पद के लिए उम्मीदवार चुना गया था और उस समय मोदी की लहर चल रही थी, ऐसे में तोमर जी ने फिर से ग्वालियर से चुनाव लड़ा और 16 वीं लोक सभा (द्वितीय अवधि) में फिर से निर्वाचित हुए। यहीं से इनको केन्द्र में कैबिनेट मन्त्री बनने का अवसर मिला था।

रोचक जानकारी –

  • नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध राजनेता हैं।
  • वर्तमान में यह मोदी सरकार में मन्त्री हैं।
  • इनको एक कुशल रणनीतिकार के रूप में भी जाना जाता है।
  • यह अपने काम को तवज्जो देने वाले नेताओं में जाने जाते हैं।
  • यह राज्यसभा सदस्य भी रह चुकें हैं।
  • वर्ष 1996 में इनको युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी बनाया गया था।
  • यह सुश्री उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में भी कार्य किये हैं।
  • वर्ष 2008 में इनको तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष, सोमनाथ चटर्जी के द्वारा उत्कृष्ट मंत्री के रूप में सम्मानित किया था।
  • यह 15 जनवरी 2009 को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।

नरेंद्र सिंह तोमर Contact Details !!

सम्पर्क स्थाई पता –

बी-144, प्रोफेसर कॉलोनी, भोपाल, मध्य प्रदेश

टेलीः (0755) 2660416, 09013180134 (एम)

वर्तमान पता 3, कृष्णा मेनन मार्ग, नई दिल्ली -110011

सम्‍पर्क नंबर 9425012698, 09013180134

ई-मेल ,

विकिपीडिया : @wiki/NarendraSinghTomer

Narendra Singh Tomer Twitter: @nstomar

फेसबुक : @NarendraSinghTomerBJP

Instagram: bjpnstomer

Website – N/A

Narendra Singh Tomar Biography Hindi से जुड़ी जानकारी कैसी लगी ?

Post navigation

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे रामू की शादी शनिवार को जयपुर में पूर्व उप राष्ट्रपति स्व. भैरोसिंह शोखावत की पोती से हुई।

भोपाल/ग्वालियर। भाजपा मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे रामू की शादी शनिवार को जयपुर के एमएस कन्वेन्शन सेंटर में बेहद सादगी से हुई। शादी में न तो बैंड बजा और न ही बरात निकली। नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की शादी पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के कद्दावर नेता स्व. भैरोसिंह शेखावत की पोती से हुई है।

 - शुक्रवार को नरेंद्र सिंह तोमर के दिल्ली स्थित घर शादी की तैयारी चल रही थीं और वह अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पूरे समय संसद में थे। तोमर के बेटे की शादी शनिवार को जयपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोसिंह शेखावत की पोती के साथ हुई । शादी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, वसुंधरा राजे सहित तमाम हस्तियां पहुंची।

 - नरेन्द्र सिंह तोमर ने इस आयोजन में पारिवारिक मित्रों, रिश्तेदारों के अलावा सिर्फ पुराने स्टाफ को आमंत्रित किया था। दरअसल नरेन्द्र सिंह तोमर की 92वर्षीय मां इस समय गंभीर रूप से बीमार है। वे पिछले कई दिनों से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थीं। शादी के कारण कुछ दिनों के लिए उन्हें दिल्ली स्थित निवास पर लाया गया है। मां की बीमारी के कारण तोमर ने बेटे के विवाह को बेहद साधारण तरीके से करने का निर्णय लिया है। संभावना है कि इस शादी के बाद मां का स्वास्थ्य ठीक रहा तो दिल्ली, भोपाल और ग्वालियर में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

इंद्र सिंह तोमर कौन है?

नरेन्द्र सिंह तोमर भारत के एक राजनेता हैं। वे सम्प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में भारत के वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिन कब है?

12 जून 1957 (आयु 65 वर्ष)नरेन्द्र सिंह तोमर / जन्म तारीखnull

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग