निम्नलिखित तापमान पर जल की भौतिक अवस्था क्या
होगी?
(a) 250oC पर जल की भौतिक अवस्था जल-वाष्प की होगी।
(b) 100oC पर जल की भौतिक अवस्था उबलते जल की होगी।
1357 Views
निम्नलिखित
अवलोकनों हेतु कारण लिखें:
(a) नैफ़्थलीन को रखा रहने देने पर यह समय के सह कुछ भी ठोस छोड़े बिना अदृश्य हो जाती है।
नैफ़्थलीन ऊर्ध्वपातन का गुणधर्म दर्शाता है। नैफ़्थलीन का वाष्पीकरण बहुत आसानी से हो जाता है जिसके कारण यह कोई ठोस छोड़े बिना अदृश्य हो जाती है।
648 Views
निम्नलिखित तापमानों को सेल्सियस इकाई में परिवर्तित करें:
300K
केल्विन मापक्रम पर तापमान = सेल्सियस मापक्रम तापमान + 273
300K = सेल्सियस मापक्रम तापमान + 273
सेल्सियस मापक्रम तापमान = 300 - 270 = 27oC
4949 Views
निम्नलिखित तापमानों को केल्विन इकाई में परिवर्तित करें:
373oC
केल्विन मापक्रम पर तापमान = सेल्सियस मापक्रम पर तापमान + 273
केल्विन मापक्रम पर तापमान = 373 + 273 = 646K
329 Views
निम्नलिखित तापमानों को सेल्सियस
में परिवर्तित करें:
573K
केल्विन मापक्रम पर तापमान = सेल्सियस इकाई पर तापमान + 273
सेल्सियस इकाई पर तापमान = केल्विन मापक्रम पर तापमान - 273
= 573 - 273 = 300oC
1329 Views
निम्नलिखित तापमानों को केल्विन इकाई में परिवर्तित करें:
25oC
केल्विन मापक्रम पर तापमान = सेल्सियस मापक्रम पर तापमान + 273
केल्विन मापक्रम पर तापमान = 25 + 273 = 298K
410 Views