निम्न शब्दों से बने दो मुहावरों के अर्थ लिखकर उनका स्वतंत्र वाक्यों में प्रयोग कीजिए :
मुँह
१. अर्थ : ______
वाक्य : ______
२. अर्थ : ______
वाक्य : ______
Solution
मुँह
१. मुहावरा − मुँह में पानी आना।
अर्थ − खाने को जी ललचाना।
वाक्य: रसगुल्ले देखकर बच्चों के मुँह में पानी आ गया।
२. मुहावरा − मुँह छिपाना।
अर्थ − लज्जित होना।
वाक्य: चोरी करते हुए पकड़े जाने पर चोर मुँह छिपाने लगा।
Concept: व्याकरण (10th Standard)
Is there an error in this question or solution?
APPEARS IN
इन शब्दों से बने मुहावरे तथा उनके अर्थ लिखकर स्वतंत्र वाक्यों में प्रयोग कीजिए?
१. मुहावरा − हृदय पसीजना।.
अर्थ − द्रवित होना।.
वाक्य: वृद्धाश्रम में वृद्धों को देखकर मेरा हृदय पसीज गया।.
२. मुहावरा − हृदय में चोट लगना।.
अर्थ − दुख पहुँचना।.
वाक्य: उनकी तीखी बातों से मेरे हृदय में चोट लग गई।.
मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कर लिखिए?
(1) अपनी खिचड़ी अलग पकाना-सबसे पृथक् काम करना। वाक्य-प्रयोग-वह अपनी खिचड़ी अलग पकाता है। (2) आँखों में धूल झोंकना-धोखा देना। वाक्य-प्रयोग-तुमने उसकी आँखों में धूल झोंक दी।
मुहावरों का अर्थ क्या है?
मुहावरा मूलत: अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है बातचीत करना या उत्तर देना। कुछ लोग मुहावरे को 'रोज़मर्रा', 'बोलचाल', 'तर्ज़ेकलाम', या 'इस्तलाह' कहते हैं, किन्तु इनमें से कोई भी शब्द 'मुहावरे' का पूर्ण पर्यायवाची नहीं बन सका। संस्कृत वाङ्मय में मुहावरा का समानार्थक कोई शब्द नहीं पाया जाता।
किन्हीं 10 मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए?
९. आसमान से बातें करना - (बहुत ऊँचा होना) - आजकल ऐसी ऐसी इमारते बनने लगी है ,जो आसमान से बातें करती है। १० . ईंट से ईंट बजाना - (पूरी तरह से नष्ट करना) - राम चाहता था कि वह अपने शत्रु के घर की ईंट से ईंट बजा दे।