मेसी ट्रैक्टर में कितनी ताकत है? - mesee traiktar mein kitanee taakat hai?

मेसी फर्गुसन का एक बहुत ही पॉपुलर ट्रैक्टर है - मैसी फर्गुसन डी आई, इस ट्रैक्टर पर अब तक कई किसान विश्वास जता चुके है और इसे पसंद करते है। तो आइए जानते इस ट्रैक्टर में ऐसी क्या सुविधाएं है जो इसे शानदार बनाती हैं। हम इसके इंजन से लेकर इसकी कीमत तक की पूरी जानकारी उपलब्ध करा रहे जिसके आधार पर आप यह तय कर पाए कि आपके लिए यह कितना उपयुक्त ट्रैक्टर है।

ताक़तभर इंजन:-

मैसी फर्गुसन 1035 डी अाई 36 एचपी श्रेणी में एक दमदार ट्रैक्टर है, जिसकी ताक़त है इसमें मौजूद SIMPSONS S324 TIII A इंजन। इस 3 सिलिंडर वाले 2400 सीसी के इंजन से ट्रैक्टर को अच्छी ताक़त मिलती है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में इंजन तक शुद्ध हवा पहुंचाने के लिए ऑयल बाथेड टाइप एयर क्लीनर और इंजन को ठंडा रखने के लिए वॉटर कॉल्ड कूलिंग सिस्टम है, ट्रैक्टर में इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप है।

अन्य विशिष्टताएं:-

ट्रांसमिशन

अगर हम 1035 के ट्रांसमिशन सिस्टम की बात करें तो इसमें आपको स्लाइडिंग मेश गेयर बॉक्स मिलता है। जिसके साथ ट्रैक्टर में 6 आगे के और 2 पीछे के लिए गेयर दिए गए हैं, इसके अलावा एक ऑप्शन 8 आगे के गेयर का भी मिलता है।

क्लज की बात करें तो इसमें सिंगल टाइप क्लज मिलता है।

इसके साथ आप इस मैसी ट्रैक्टर को आगे की तरफ 23.8 किलोमीटर प्रति घंटे अधिकतम रफ़्तार तक दौड़ा सकते है।

ब्रेक और स्टीयरिंग

इस ट्रैक्टर में आपको सबसे बेहतर ड्राय डिस्क ब्रेक ही मिलते है। इसके साथ में ट्रैक्टर को आपको मैनुअल स्टीयरिंग मिलती है।

पीटीओ

पीटीओ की बात करें तो इस ट्रैक्टर में सिंगल स्पीड लाइव पीटीओ है।

लिफ्ट और फ्यूल कैपेसिटी

इस मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर में आपको 47 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। लिफ्ट की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 1100 किलो के भार को उठाने की क्षमता है।

ट्रैक्टर की डिजाइन

इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1713 kg, पूरी लंबाई 3120 एमएम, पूरी चौड़ाई 1675 एमएम, व्हील बेस 1830 एमएम है। ट्रैक्टर के टायर के देखें तो आगे के टायर 6.0 x 16 के है, वहीं पीछे के टायर में 12.4 x 28 के साथ 13.6 x 28 की बड़ी साइज भी मिलती है।

एक अच्छे मिनी ट्रैक्टर के रूप में जाने वाले मैसी फर्गुसन 1035 डी आई में एडजस्टेबल सीट, जिसे आप ऊपर नीचे आगे पीछे सेट कर सको और राइज्ड प्लेटफॉर्म, उठा हुआ सीट व प्लेटफॉर्म जैसे अन्य बेहतर विकल्प भी मिलते है। यह ट्रैक्टर इतना दमदार है कि आप इससे रोटावेटर और कल्टीवेटर जैसे इंप्लीमेंट भी आसानी से चला सकते है, पर काम के साथ में इस पर आपको मैसी फर्गुसन का का विश्वास भी मिलता है। कंपनी द्वारा उम्दा सर्विस और पूरे 2  वर्ष की वारंटी ट्रैक्टर पर मिलती है।

अब आपको बता दें इस ट्रैक्टर की वो विशेषता जिसके कारण यह इतना लोकप्रिय है, ट्रैक्टर की उचित कीमत, यह 1035 ट्रैक्टर आपको 4.90 से 5.25 लाख रुपए की अनुमानित कीमत में मिल जाएगा। इस कीमत पर इतनी ताकत इस ट्रैक्टर को बिल्कुल खास बना देती है।

तो यह थी मैसी फर्गुसन 1035 डी आई की पूरी जानकारी, उम्मीद करते है आपको इसकी जानकारी आधार पर यह स्पष्ट जो गया होगा कि यह ट्रैक्टर आपके लिए कितना लाभदायक हो सकता है। आगे भी ट्रैक्टर संबंधी जानकारी के लिए जुड़े रहे TractorGyan से।

मैसी भारत में एक सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड हैं। इस ब्रांड में भी कौनसे ट्रैक्टर सबसे बेहतरीन है यह जानने के लिए मैसी के शीर्ष 9 ट्रैक्टरों की सूची हमनें तैयार की है।

15 Jun, 2021

मैसी फर्गुसन भारत के ट्रैक्टर उद्योग में एक अद्वितीय ब्रांड है। भारतीय किसानों ने इस ब्रांड के ट्रैक्टरों को खूब पसंद किया और यही कारण है यह आज भारत की दूसरी सबसे भ बढ़ी ट्रैक्टर कंपनी है। पॉवर कि किसी भी श्रेणी में बात हो, मैसी के किसी ना किसी ट्रैक्टर का नाम जरूर आता ही है। हम देखने जा रहे हैं आखिर मैसी फर्गुसन ब्रांड के टॉप 9 ट्रैक्टर कौनसे हैं।

यह मैसी ट्रैक्टर ताक़त और फीचर्स दोनों में बेहतरीन है। मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर 9500 स्मार्ट में 70 लीटर डीजल टैंक क्षमता है, जिससे लंबे समय तक बिना रुकावट काम कर सकते है। यह ट्रैक्टर स्मार्ट हेड लैंप, स्मार्ट की, स्मार्ट क्लस्टर, मैट फुट स्टेप, नए ग्लास डिफ्लेक्टर और ऑक्सिलरी पंप फ्रंट वेट स्पूल वाल्व जैसी अतिरिक्त सुविधाओं के साथ आता है।  मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट 4WD की कीमत 10.50-11.00 लाख रूपये तक जाती है।

मैसी फर्गुसन 4WD 9500 स्मार्ट फीचर्स (Massey Ferguson 4WD 9500 Smart features):-

एचपी - 58

पीटीओ एचपी - 55.6

इंजन - 2700 सीसी

अन्य - पॉवर स्टीयरिंग, OIB ब्रेक

मैसी फर्गुसन 4WD 9500 स्मार्ट प्राइस (Massey Ferguson 4WD 9500 Smart Price):-

Rs.10.50- 11.00 लाख*

मैसी फर्ग्यूसन 245 स्मार्ट 46 एचपी का एक दमदार ट्रैक्टर है। जिसमें 1700 किलोग्राम हाइड्रोलिक उठाने की क्षमता है, इसके साथ ही इसमें 47 लीटर ऑयल टैंक क्षमता है। भारत में 245 डीआई मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर्स की कीमत सुपर किफायती है।   भारत में मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई की कीमत 6.70-7.20 लाख* रूपये तक जाती है।

मैसी फर्गुसन 245 स्मार्ट फीचर्स (Massey Ferguson 245 Smart features):-

एचपी - 46

पीटीओ एचपी - 39

इंजन - 2700 सीसी

अन्य - पॉवर/मैनुअल स्टीयरिंग, OIB मल्टी डिस्क ब्रेक

मैसी फर्गुसन 245 स्मार्ट प्राइस (Massey Ferguson 245 Smart Price):-

Rs. 6.70 - 7.20 लाख*

मैसी फर्ग्यूसन 7250 पावर अप में वे सभी विशेषताएं हैं जो खेत में उत्पादकता बढ़ाने में मदद करती हैं।  मैसी फर्ग्यूसन 7250 पावर अप वैकल्पिक मैनुअल/पावर स्टीयरिंग के साथ निर्मित है और इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक हैं।

इसके साथ ही इसमें 50 hp, 3 सिलिंडर और 2700 cc वाटर कूल्ड पावरफुल इंजन क्षमता है। इसकी क़ीमत साढ़े 6 से 7 लाख रुपए तक जाती है।

मैसी फर्गुसन 7250 DI पॉवर अप फीचर्स (Massey Ferguson 7250DI Power up features):-

एचपी - 50

पीटीओ एचपी - 44

इंजन - 3 सिलिंडर, 2700 सीसी

अन्य - मैनुअल/ पॉवर स्टीयरिंग, OIB मल्टी डिस्क ब्रेक

मैसी फर्गुसन 7250 DI पॉवर अप प्राइस (Massey Ferguson 7250 DI Power up price):-

Rs. 6.50-7.00 लाख*

मैसी के ट्रैक्टर किसान बहुत पसंद करते है, यह मैसी के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टरों में शामिल है। Mf 241 DI महाशक्ति में किसान को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलती है, साथ ही ट्रैक्टर की ताक़त तो जबरदस्त है ही। इसका 3 सिलिंडर वाला इंजन इसे भरपूर पावर देता है। इसकी क़ीमत बहुत ही किफायती है, यह आपको ₹5.70-6.50 लाख की कीमत में मिल जायेगा।

मैसी फर्गुसन 241 DI महाशक्ति फीचर्स (Massey Ferguson 241 DI Mahashakti features):-

एचपी - 42

इंजन - 2500 सीसी

पी टी ओ - 35.7 एचपी

अन्य - पॉवर स्टीयरिंग (ऑप्शनल), OIB ब्रेक

मैसी फर्गुसन 241 DI महाशक्ति प्राइस (Massey Ferguson 241 DI Mahashakti Price):-

₹5.70-6.50 लाख*

मैसी फर्गुसन का यह प्लैनेटरी प्लस ट्रैक्टर ख़ास फीचर्स के साथ आता है। 42 एचपी श्रेणी में यह ट्रैक्टर बहुत पसंद किया गया है। ट्रैक्टर 29 किलोमीटर प्रतिघंटा तक अधिकतम रफ़्तार पकड़ सकता है और इस tractor में हर फीचर आपके आराम की दृष्टि से बनाया गया है। इसकी क़ीमत 5.90 से 6.40 लाख रुपए तक जाती है।

मैसी फर्गुसन 241 DI प्लैनेटरी प्लस फीचर्स (Massey Ferguson 241 DI Planetary Plus features):-

एचपी - 42

पीटीओ एचपी - 35.7

इंजन - 2500 सीसी

अन्य - पॉवर स्टीयरिंग (ऑप्शनल), मल्टी डिस्क OIB ब्रेक

मैसी फर्गुसन 241 DI प्लैनेटरी प्लस प्राइस (Massey Ferguson 241 DI Planetary Plus price):-

Rs.5.90- 6.40 लाख*

40 एचपी का यह एक दमदार मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर है, इस ट्रैक्टर का पीटीओ भी 34 एचपी का है। इस ट्रैक्टर में 2400 सीसी का इंजन पूरी ताकत देता है। साथ ही इस ट्रैक्टर में 55 लीटर का ऑयल टैंक है।

मैसी फर्गुसन 1035 डीआई टोनर फीचर्स (Massey Ferguson 1035 DI Tonner features):-

इंजन: 40 एचपी, 3 सिलिंडर

ब्रेक: ड्राई डिस्क ब्रेक/ ऑइल इमरेसेडे ब्रेक

स्टीयरिंग: मैनुअल

गेयर बॉक्स: पर्शियल कॉन्स्टेंट मेश, 8+2 गेयर

मैसी फर्गुसन 1035 डीआई टोनर प्राइस (Massey Ferguson 1035 DI Tonner price):-

₹5.60- 6.10 लाख *

मैसी के ट्रैक्टर किसान बहुत पसंद करते है, यह मैसी का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्रैक्टर है। Mf 1035 के साथ साथ किसानों ने बेहतर फीचर्स वाले 39 एचपी MF 1035 DI mahashakti और 35 एचपी में MF 1035 DI DOST को भी बहुत पसंद किया है।

 

मैसी फर्गुसन 1035 डीआई फीचर्स (Massey Ferguson 1035 DI features):-

इंजन: 36  एचपी, 3 सिलिंडर

ब्रेक: ड्राई डिस्क ब्रेक/ ऑइल इमरेसेडे ब्रेक

स्टीयरिंग: मैनुअल

गेयर बॉक्स: कॉन्स्टेंट मेश, 8+2/6+2  गेयर

मैसी फर्गुसन 1035 डीआई प्राइस (Massey Ferguson 1035 DI price):-

₹5.30-5.60 लाख*

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर 6028 4WD एक मिनी ट्रैक्टर है जो 28 hp, 3 सिलेंडर और 1318 cc इंजन क्षमता के साथ 2109 इंजन रेटेड RPM उत्पन्न करता है। इसमें सिंगल क्लच के साथ 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स सिंक्रोमेश टाइप गियर बॉक्स हैं। यह मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग और इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ आता है। 6028 4WD मैसी ट्रैक्टर की कीमत 5.20-5.60 लाख* रुपए है।

मैसी फर्गुसन 6028 4WD फीचर्स (Massey Ferguson 6028 4WD features):-

एचपी - 28

पीटीओ एचपी - 23.8

इंजन - 1318 सीसी

अन्य - पॉवर स्टीयरिंग, OIB ब्रेक

मैसी फर्गुसन 6028 4WD प्राइस (Massey Ferguson 6028 4WD price):-

Rs. 5.20-5.60 लाख*

यह एक लोकप्रिय मीनी ट्रैक्टर है, भारत में मिनी ट्रैक्टरों की सूची में यह ट्रैक्टर बहुत कम समय में ऊपर आ गया। कारण है इस ट्रैक्टर के फीचर्स, Single diaphragm clutch और 8+2 गेयर जैसे सभी छोटे बढ़े फीचर्स इस ट्रैक्टर में मिलते हैं।

इसकी अनुमानित कीमत 3 लाख तक ही है, जो कि बिलकुल उचित है।

मैसी फर्गुसन 5118 फीचर्स (Massey Ferguson 5118 features):-

एचपी - 18

पीटीओ एचपी - 12

इंजन - 825 सीसी

अन्य - मैकेनिकल स्टीयरिंग, ऑयल इमर्सेड ब्रेक

मैसी फर्गुसन 5118 प्राइस (Massey Ferguson 5118 प्राइस):-

Rs.  3.00-3.10 लाख*

मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट 2021 (Massey Ferguson tractor price list 2021)    

मैसी ट्रैक्टर मॉडल

 मैसी ट्रैक्टर कीमत

 मैसी ट्रैक्टर एचपी

मैसी फर्गुसन 9500 स्मार्ट (Massey Ferguson 9500 Smart)

Rs.10.50- 11.00 लाख*

 58

मैसी फर्गुसन 245 Smart (Massey Ferguson 245 Smart)

Rs. 6.70-7.20 लाख*

 46

मैसी फर्गुसन 7250 DI पॉवर अप (Massey Ferguson 7250 DI Power up)

Rs. 6.50-7.00 लाख*

  50

मैसी फर्गुसन 241 DI महाशक्ति (Massey Ferguson 241 DI Mahashakti)

Rs.5.70-6.50 लाख*

  42

मैसी फर्गुसन 241 DI प्लैनेटरी प्लस (Massey Ferguson 241 DI Planetary Plus)

Rs.5.90- 6.40 लाख*

  42

मैसी फर्गुसन 1035 DI टॉनर (Massey Ferguson 1035 DI Tonner)

Rs.5.60- 6.10 लाख*

  40

मैसी फर्गुसन 1035 DI (Massey Ferguson 1035 DI)

 Rs.5.30-5.60 लाख*

  36

मैसी फर्गुसन 6028 4WD (Massey Ferguson 6028 4WD)

Rs. 5.20-5.60 लाख*

   28

मैसी फर्गुसन 5118 (Massey Ferguson 5118)

Rs.  3.00-3.10 लाख*

   18

*कीमत अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकती है

तो यह थे मैसी के टॉप 9 ट्रैक्टर मॉडल, अगर आप इनकी पूरी जानकारी चाहते है तो TractorGyan आपको फीचर्स लेकर ऑन रॉड प्राइस भी पता चल जाएगी। इसके अलावा भी आपको कोई और मैसी ट्रैक्टर पसंद है तो उसके बारे में हमें बताए साथ ही अन्य ट्रैक्टरों की जानकारी भी आपको हमारी वेबसाइट पर मिल जाएगी।

बाकी ट्रैक्टर व किसानी संबंधी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें TractorGyan के साथ।

Read More

 

M&M is setting up a new plant for farm equipment in Pithampur: Hemant Sikka                                         

  Read More  

 

M&M Decides To Advance The Schedule Maintenance Shutdown Of All Its Plants In May For Four Days  

Read More  

 

Escorts Ltd. will temporally and selectively shut down manufacturing operations this weekend                   

मेसी 1 घंटे में कितना डीजल खाता है?

मैसी फर्ग्यूसन 7250 पावर अप 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स के साथ आता है, जो 32.2 किमी/ प्रति घंटा की फॉरवर्ड स्पीड प्रदान करता है। लंबे समय तक काम करने के लिए इसमें 60 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता है। इसके अलावा, इसमें कृषि उपकरणों को लोड करने और उठाने के लिए 2300 किलोग्राम हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता है।

मेसी ट्रेक्टर कौन सा अच्छा है?

सबसे लोकप्रिय मैसी ट्रैक्टर मॉडल मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महाशक्ति, मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई और मैसी फर्ग्यूसन 7250 पावर अप हैं।

मेसी 1035 कितने हॉर्स पावर का है?

मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI महा शक्ति 39 एचपी ट्रैक्टर है जो ₹ 5.60-5.95 लाख* की कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 47 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता है। इस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 2400 सीसी है जिसमें 3 सिलेंडर हैं। इसके अलावा, यह 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर के साथ उपलब्ध है और 33.2 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है।

मेसी 241 कितने एचपी होता है?

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई डायनाट्रैक 42 एचपी ट्रैक्टर है जो ₹ 6.95-7.40 लाख* की कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 55 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता है। इस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 2500 सीसी है जिसमें 3 सिलेंडर हैं। इसके अलावा, यह 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर के साथ उपलब्ध है और 38 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है

Toplist

नवीनतम लेख

टैग