मानव अधिकार की आवश्यकता क्यों है? - maanav adhikaar kee aavashyakata kyon hai?

मानवाधिकार की परिभाषा | मानवाधिकार की आवश्यकता एवं महत्व

मानवाधिकार की परिभाषा एवं महत्व का उल्लेख कीजिए। अथवा मानवाधिकार की आवश्यकता एवं महत्व की विवेचना कीजिए।

  • मानवाधिकार की परिभाषा
  • मानवाधिकार की आवश्यकता एवं महत्व-
    • Important Links

मानवाधिकार की परिभाषा

मानवाधिकार की परिभाषा- मानव अधिकार वह मौलिक तथा अन्यसंक्राम्य (inalienable) अधिकार हैं जो मनुष्यों के जीवन के लिए आवश्यक हैं। मानव अधिकार व अधिकार हैं जो प्रत्येक मानव के हैं क्योंकि वह मानव है चाहे वह किसी भी राष्ट्रीयता, प्रजाति या नस्ल, धर्म, लिंग का हो। अतः मानव अधिकार वह अधिकार है जो हमारी प्रकृति में अन्तर्निहित है तथा जिनके बिना हम मानवों की भांति जीवित नहीं रह सकते हैं। मानवीय अधिकार तथा मौलिक अधिकार स्वतंत्रताएँ हमें अपने गुणों, ज्ञान, प्रतिभा तथा अन्तर्विवेक का विकास करने में सहायक होते हैं जिससे हम अपनी भौतिक, आध्यात्मिक तथा अन्य आवश्यकताओं की संतुष्टि कर सकें। मानव अधिकार मनुष्य की एक ऐसे जीवन के लिए बढ़ती हुई माँग पर आधारित है जिसमें मानव में अन्तर्निहित गरिमा तथा गुण का सम्मान हो तथा उसे संरक्षण प्रदान किया जाए।

मानव अधिकारों को कभी-कभी मौलिक, मूल या नैसर्गिक अधिकार भी कहते हैं क्योंकि यह वह अधिकार है जिन्हें किसी विधायनी या सरकार के किसी कृत्य द्वारा छीना नहीं जा सकता है तथा बहुधा उनका वर्णन या उल्लेख संविधान में किया जाता है। नैसर्गिक अधिकारों के रूप में उन्हें ऐसे अधिकारों के रूप में देखा जाता है जो प्रकृति से ही पुरुषों एवं महिलाओं के हैं।

उनका वर्णन ‘सामान्य अधिकारों’ (Common rights) जो विश्व के पुरुष एवं महिलाओं के समान रूप से उसी प्रकार होंगे जैसे उदाहरण के लिए इंग्लैण्ड की कामन विधि (Common Law) जो स्थानीय प्रथाओं से भिन्न ऐसे नियमों तथा प्रथाओं का समूह है जो पूरे देश को नियंत्रित करता है या उस पर लागू होता है। चूंकि मानव अधिकारों को किसी विधायनी ने निर्मित नहीं किया है, वह बहुत कुछ नैसर्गिक अधिकारों से मिलते हैं या उसके समान हैं। सभी सभ्य देश या संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्था या निकाय उन्हें मान्यता देती है या स्वीकार करती है। उन्हें संशोधन की प्रक्रिया के अधीन भी नहीं किया जा सकता है। मानवीय अधिकारों के संरक्षण के विधिक कर्त्तव्य में उनका सम्मान करने का कर्त्तव्य भी सम्मिलित है।

मेरी रोबिन्सन के अनुसार-“प्रत्येक व्यक्ति को उसकी मौलिक स्वतंत्रताओं की संरक्षा एवं उसके प्राप्त करने के व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से राष्ट्रीय अथवा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त अधिकार मानवाधिकार कहलाते हैं।”

  • मानवाधिकार का अर्थ Meaning of Human rights in Hindi

मानवाधिकार की आवश्यकता एवं महत्व-

मानव अधिकार के महत्व का आकलन इस बात से किया जा सकता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्त होने के पश्चात् जब 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई तो मानवाधिकार के सम्वर्द्धन और संरक्षण को इसने अपने प्रमुख उद्देश्यों में रखा। अपने आगे आने वाली पीढ़ियों को युद्ध की विभीषिका से बचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने मूल मानव अधिकारों के प्रति मानव की गरिमा और महत्व के प्रति अपनी निष्ठा की अभिपुष्टि की। मूलवंश, लिंग, भाषा या धर्म के आधार पर विभेद किए बिना सभी के लिए मानव अधिकारों और मूल स्वतंत्रताओं के प्रति सम्मान की अभिवृद्धि और उसे प्रोत्साहित करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग की कामना की।

मानवाधिकार समय के अनुक्रम में राजनैतिक और नैतिक संकल्पना ही नहीं रहा। यह एक विधिक संकल्पना भी है। यह आश्चर्यजनक बात नहीं है, मानवाधिकार अब विकसित होते हुए विधिशास्त्रीय साहित्य की विषय वस्तु बन गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के बाद अब अधिकांश विद्वानों का मानना है कि मानवाधिकार व्यक्ति को राज्य के विरुद्ध अधिकार प्रदान करते हैं। अन्त में हम यह कह सकते हैं कि मानव अधिकारों की संकल्पना इस धारणा पर आधारित है कि एक अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय है जो मानवाधिकारों को मान्यता प्रदान करता है और साथ ही राज्य के विरुद्ध उनके कार्यान्वयन की व्यवस्था भी करता है।

वर्तमान समय में, अन्तर्राष्ट्रीय संरचना में मानव अधिकारों के महत्व को व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है क्योंकि इनका संबंध नैतिक, विधिक एवं राजनीतिक है। विधिक इसलिए है क्योंकि इनमें अन्तर्राष्ट्रीय संधियों में वर्णित अधिकारों एवं बाध्यताओं का क्रियान्वयन अन्तर्ग्रस्त होता है। यह नैतिक इसलिए है क्योंकि मानव अधिकार मानव गरिमा का संरक्षण करने की मूल्य आधारित प्रणाली है और वृहत्तर अर्थ में राजनीतिक है। ये व्यक्तियों पर सरकारों की शक्ति को सीमित करने हेतु भी संक्रियाशील होते हैं फिर भी, किसी व्यक्ति को यह स्वीकार करने में संकोच नहीं होना चाहिए कि इसकी प्रकृति एवं इन अधिकारों के अन्तर्राष्ट्रीय विधि के अन्तर्गत संरक्षण के संबंध में कई पहलू भ्रमात्मक हैं। फिर भी मानव अधिकार समाज में व्यक्तियों के व्यक्तित्व के बहुमुखी विकास के लिए आवश्यक होने के कारण निश्चित रूप से संरक्षित किया जाना चाहिए और सभी व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

  1. लैंगिक असमानता का क्या अर्थ है? |लैंगिक असमानता के प्रकार | लैंगिक विभिन्नता पर निबन्ध
  2. भारत में लैंगिक असमानता को कम करने हेतु सुझाव दीजिए।
  3. भारत में लैंगिक असमानता के स्वरूप Nature of Gender Inequality in India in Hindi

Important Links

  • विद्यालय संगठन के उद्देश्य एंव इसके सिद्धान्त | Objectives and Principle of School Organization
  • विद्यालय प्रबन्ध का कार्य क्षेत्र क्या है?विद्यालय प्रबन्ध की आवश्यकता एवं वर्तमान समस्याएँ
  • विद्यालय संगठन का अर्थ, उद्देश्य एंव इसकी आवश्यकता | Meaning, Purpose and Need of School Organization
  • विद्यालय प्रबन्धन का अर्थ, परिभाषा एंव इसकी विशेषताएँ | School Management
  • विद्यालय प्रबन्ध के उद्देश्य | Objectives of School Management in Hindi
  • विद्यालय प्रबन्धन की विधियाँ (आयाम) | Methods of School Management (Dimensions) in Hindi
  • सोशल मीडिया का अर्थ एंव इसका प्रभाव | Meaning and effects of Social Media
  • समाचार पत्र में शीर्षक संरचना क्या है? What is the Headline Structure in a newspaper
  • सम्पादन कला का अर्थ एंव इसके गुण | Meaning and Properties of Editing in Hindi
  • अनुवाद का स्वरूप | Format of Translation in Hindi
  • टिप्पणी के कितने प्रकार होते हैं ? How many types of comments are there?
  • टिप्पणी लेखन/कार्यालयी हिंदी की प्रक्रिया पर प्रकाश डालिए।
  • प्रारूपण लिखते समय ध्यान रखने वाले कम से कम छः बिन्दुओं को बताइये।
  • आलेखन के प्रमुख अंग | Major Parts of Drafting in Hindi
  • पारिवारिक या व्यवहारिक पत्र पर लेख | Articles on family and Practical Letter
  • व्यावसायिक पत्र की विशेषताओं का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  • व्यावसायिक पत्र के स्वरूप एंव इसके अंग | Forms of Business Letter and its Parts
  • व्यावसायिक पत्र की विशेषताएँ | Features of Business Letter in Hindi
  • व्यावसायिक पत्र-लेखन क्या हैं? व्यावसायिक पत्र के महत्त्व एवं उद्देश्य
  • आधुनिककालीन हिन्दी साहित्य की प्रवृत्तियाँ | हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल का परिचय
  • रीतिकाल की समान्य प्रवृत्तियाँ | हिन्दी के रीतिबद्ध कवियों की काव्य प्रवृत्तियाँ
  • कृष्ण काव्य धारा की विशेषतायें | कृष्ण काव्य धारा की सामान्य प्रवृत्तियाँ
  • सगुण भक्ति काव्य धारा की विशेषताएं | सगुण भक्ति काव्य धारा की प्रमुख प्रवृत्तियाँ

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us:

You may also like

About the author

मानव अधिकार क्यों आवश्यक है?

मानवाधिकारों को सार्वभौमिक अधिकार कहा जाता है जिसका प्रत्येक व्यक्ति अपना लिंग, जाति, पंथ, धर्म, संस्कृति, सामाजिक/आर्थिक स्थिति या स्थान की परवाह किए बिना हकदार है। ये वो मानदंड हैं जो मानव व्यवहार के कुछ मानकों का वर्णन करते हैं और कानून द्वारा संरक्षित हैं। पृथ्वी पर रहने वाले हर इंसान को जीवित रहने का अधिकार है।

मानव अधिकार से आप क्या समझते हैं मानव अधिकार की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए?

वास्तव में प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे जीवनस्तर को प्राप्त करने का अधिकार है, जो उसे और उसके परिवार के स्वास्थ्य, कल्याण और विकास के लिए आवश्यक है। मानव अधिकारों में आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों के समक्ष समानता का अधिकार एवं शिक्षा का अधिकार आदि नागरिक और राजनीतिक अधिकार भी सम्मिलित हैं

मानव अधिकार का मतलब क्या होता है?

मानव अधिकार विश्व भर में मान्य व्यक्तियों के वे अधिकार हैं जो उनके पूर्ण शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए अत्यावश्यक हैं इन अधिकारों का उदभव मानव की अंतर्निहित गरिमा से हुआ है। विश्व निकाय ने 1948 में मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा को अंगीकार और उदघोषित किया।

मानव जीवन में अधिकारों का क्या महत्व है लिखिए?

अन्य शब्दों में कहा जाए तो ऐसे अधिकार जिनके बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती तथा जो किसी मनुष्य को इसलिए प्राप्त होते हैं, क्योंकि वह मनुष्य है, मानव अधिकार कहा जाता है । मानव अधिकार को मूल अधिकारों के रूप में सर्वोच्चता प्राप्त है, क्योंकि इन अधिकारों का राज्य द्वारा भी अतिक्रमण नहीं किया जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग