मन्नू भंडारी के पिता ने रसोई को घटिया खाना खाकर क्यों संबोधित किया? - mannoo bhandaaree ke pita ne rasoee ko ghatiya khaana khaakar kyon sambodhit kiya?

इस आत्मकथ्य में लेखिका के पिता ने रसोई को 'भटियारखाना' कहकर क्यों संबोधित किया है?

'भटियारखाना' शब्द भट्टी (चूल्हा) से बना है। यहाँ पर प्रतिभाशाली लोग नहीं जाते हैं। उनके पिता का मानना था कि चूल्हे के संपर्क में आकर उनकी बेटी की प्रतिभा नष्ट हो जाएगी। रोटी पकाने से उसे देश तथा समाज की समझ विकसित नहीं होगी। वह वहाँ जाकर अपनी योग्यता को नष्ट कर देगी। सम्भवत: इसलिए लेखिका के पिता ने रसोई को 'भटियारखाना' कहकर संबोधित किया होगा।

Concept: गद्य (Prose) (Class 10 A)

  Is there an error in this question or solution?

मन्नू भंडारी के पिता ने रसोई को घटिया खाना कहकर क्यों संबोधित किया है?

पिता ने रसोई को 'भटियारखाना' कहकर इसलिए संबोधित किया है क्योंकि उनका मानना था की वहाँ काम करके आप अपनी क्षमता एवं प्रतिभा पर ध्यान नहीं दे सकते है। वहाँ आप बस पूरा दिन भट्टी की तरह सुलगते रहते हैं अर्थात वहाँ हर समय कुछ न कुछ काम चलता रहता है और अपनी प्रतिभा और शिक्षा के लिए व्यक्ति समय नहीं दे पाता।

एक कहानी यह भी का मूल उद्देश्य क्या है?

यह आत्मस्मरण मन्नूजी की जीवन-स्थितियों के साथ-साथ उनके दौर की कई साहित्यिक-सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर भी रोशनी डालता है और नई कहानी दौर की रचनात्मक बेकली और तत्कालीन लेखकों की ऊँचाइयों-नीचाइयों से भी परिचित करता है। साथ ही उन परिवेशगत स्थितियों को भी पाठक के सामने रखता है जिन्होंने उनकी संवेदना को झकझोरा।

वह कौन सी घटना थी जिसके बारे में सुनने पर मन्नू भंडारी को ना अपनी आंखों पर विश्वास हो पाया और ना अपने कानों पर?

परन्तु प्रिंसिपल से मिलने तथा असली अपराध के पता चलने पर लेखिका के पिता को अपनी बेटी से कोई शिकायत नहीं रही। पिताजी के व्यवहार में परिवर्तन देख लेखिका को तो अपने आँखों पर भरोसा हुआ और ही अपने कानों पर विश्वास हुआ।

एक कहानी यह भी पाठ के माध्यम से लेखक क्या बताना चाह रही है?

वह तो यह बताना चाह रही है कि पिता के कौन-से गुण और दोष उसके अन्दर समाए और कौन-सी ऐसी बातें थीं जिन्होंने उनके अंदर हीनता की ग्रंथि को उत्पन्न किया। लेखिका बचपन में कमजोर थी, उनका रंग काला था जिस कारण उनके पिताजी उनकी गौर रंगी खूबसूरत बहन को चाहते थे और लेखिका की उपेक्षा करते थे।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग