वाक्य भेद
प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्यों के रचना के आधार पर भेद लिखिए -
1.जोऔरतवहां बैठीहैं,वह मेरीमाँहै।
2. मीना बहुतबीमारथीअतःस्कूलनहींआयी।
3. जोलड़काकमरेमेंबैठाहै ,वहमेराभाईहै।
4.मेरे पैरपरलगगयीऔरदर्दहोनेलगा।
5. राकेश खेलता है।
6. यदिपरिश्रमकरोगे तोउत्तीर्णहोजाओगे।
7.राधा सेब और केला खाती है|
8.रमा की गाय दूध देती है I
9.मैंजानताहूँकि तुम्हारेअक्षरअच्छेनहींबनते।
10.मैंने उसे उठाया और खाना खिलाया |
11.रानी घर जा रही है |
12.जबदुर्घटना कीखबरसुनीतबमनदुखीहो गया।
13.दीपक जला और अंधेरा नष्ट हुआ |
14.मेहमान घर आते हैं।
15.उसने बहुत परिश्रम किया किन्तु सफल नहीं हो सका।
वाक्य का उचित भेद चुने -
१ – जो परिश्रमी व्यक्ति होते है , वे अच्छे लगते है |
क – संयुक्त
ख – सरल
ग – मिश्र
घ – संकेतार्थक
२ – संयुक्त वाक्य होगा ---
क – आप पलंग पर लेटें और विश्राम करें |
ख – आप पलंग पर लेटें इसलिए विश्राम करें |
ग – आप पलंग पर लेटने के लिए विश्राम करें |
घ – आप इसलिए विश्राम करें क्योंकि पलंग पर लेटे हैं |
३ –सांझ हुई और पक्षी घोंसले में लौट आये | वाक्य का मिश्र वाक्य नहीं होगा ----
क – सांझ हुई इसलिए पक्षी घोंसले में लौट आये |
ख – क्योंकि साझ हो गई इसलिए पक्षी घोंसले में लौट आये |
ग – जैसे ही सांझ हुई पक्षी घोंसलें में लौट आये |
घ – जब सांझ हुई तब पक्षी घोंसले में लौट आये |
४ – मेहनत करने पर भी गरीबों को पेट भर रोटी नहीं मिलती ------- संयुक्त रूप होगा ----
क – मेहनत करोगे लेकिन पेट भर रोटी नहीं मिलेगी |
ख – मेहनत करो और पेट भर रोटी भी नहीं मिली |
ग – वे गरीब है इसलिए मेहनत करने पर भी पेट भर रोटी नहीं मिलती |
घ – गरीबी के कारण मेहनत करने पर भी पेट भर रोटी नहीं मिलती |
५ – वेतन मिलेगा और कर्जा चुका दूंगा | किस शब्द से पता चलेगा कि यह रचना के आधार पर कौन सा भेद है ----
क – और – मिश्र
ख – और – सरल
ग – दूंगा – संयुक्त
घ – और – संयुक्त
६ – सच बोलने वाले को कोई डरा नहीं सकता – का मिश्र रूप होगा
क – यदि सच बोलोगे तो कोई डरा नहीं सकता |
ख – सच बोलोगे इसलिए कोई डरा नहीं सकता |
ग – क्योंकि सच बोलोगे तो कोई डरा नहीं सकता |
घ – जैसे ही सच बोलोगे वैसे ही कोई डरा नहीं सकेगा |
-7 रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते है?
क- 2
ख- 3
ग- 4
घ- 5
-8 मैं कल राम के साथ थी। रचना के आधार पर वाक्य का भेद बताए।
क- सरल
ख- संयुक्त
ग- मिश्र
घ- कोई भी नहीं
9- रचना के आधार पर किन वाक्यों में एक क्रिया, कर्म और कर्ता होते है?
क- सरल
ख- संयुक्त
ग- मिश्र
घ- उपर्युक्त सभी
10- यदि आज बिजली आई तो मैं पढ़ाई करुँगी। रचना के आधार पर वाक्य का भेद बताए।
क- सरल
ख- संयुक्त
ग- मिश्र
घ- कोई भी नहीं
11- निम्न वाक्यों में से कौन सा संयुक्त वाक्य है?
क- बारिश के कारण आज हम खेलने नहीं जा सकते।
ख- शीला परिश्रमी है परंतु उसकी दोस्त आलसी है।
ग- मैं खेलने के लिए बहुत मेहनत करता हूँ।
घ- उपर्युक्त सभी
12- जब यह खबर सुनी तब बहुत दुःख हुआ। रचना के आधार पर वाक्य का भेद बताए।
क- सरल
ख- संयुक्त
ग- मिश्र
घ- कोई भी नहीं
13- आज बहुत वर्षा हुई। आज की वर्षा के कारण बाढ़ आ गई। इस वाक्य को सरल वाक्य में बदलिए।
क- आज बहुत तेज वर्षा हुई और इसी कारण बाढ़ आ गई
ख- आज की मूसलाधार वर्षा से बाढ़ आ गई।
ग- चूँकि आज मूसलाधार वर्षा हुई अतः बाढ़ आ गई।
घ- उपर्युक्त सभी
14- मेरे घर से निकलते ही बारिश होने लगी। रचना के आधार पर वाक्य का भेद बताए।
क- सरल
ख- संयुक्त
ग- मिश्र
घ- कोई भी नहीं
15- 'सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
क- सूरज निकला और फूल खिल उठे।
ख- सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।
ग- सूरज के निकलने के कारण फूल खिल गए।
घ- उपर्युक्त सभी
16- 'जैसे ही बिजली गई वैसे ही टी.वी. बंद हो गया।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
क- जैसे ही बिजली गई टी.वी. तुरंत बंद हो गया।
ख- बिजली गई, टी.वी. बंद हो गया।
ग- बिजली गई और टी.वी. बंद हो गया।
घ- जैसे ही बिजली गई टी.वी. का बंद होना स्वाभाविक था।
17 - 'दीपक आया और खेलने लगा।' वाक्य का सरल रूप निम्न विकल्पों से चुनें-
क- जैसे ही दीपक आया वह खेलने लगा।
ख- दीपक आया और खेलने लगा।
ग- दीपक आकर खेलने लगा।
घ- दीपक आया और खेल कर चला लगा।
18-वर्षा हो रही हैं इसलिए मैं घूमने नहीं जा पाया। रचना के आधार पर वाक्य का भेद बताए।
क- सरल
ख- संयुक्त
ग- मिश्र
घ- कोई भी नहीं
19- आज-कल ऑनलाइन क्लास चल रही है। रचना के आधार पर वाक्य का भेद बताए।
क- सरल
ख- संयुक्त
ग- मिश्र
घ- कोई भी नहीं
20-वह विदेश गया और वहीं बस गया। इनमें से कौन सा शब्द इसके संयुक्त वाक्य होने का भाव बताता है?
क- वह
ख- और
ग- गया
घ- उपर्युक्त सभी
21- निम्न वाक्यों में से कौन सा मिश्र वाक्य है?
क- जिन विद्यार्थियों ने परिश्रम किया है, वह सफल होंगे।
ख- मुझे भूख लगी है परंतु खाना नहीं है।
ग- मैं खेलने के लिए बहुत मेहनत करता हूँ।
घ- उपर्युक्त सभी