मकर संक्रांति 2022 में क्या दान करना चाहिए? - makar sankraanti 2022 mein kya daan karana chaahie?

आइए जानें मकर संक्रांति के दिन आपकी राशि के अनुसार किन चीज़ों का दान करना आपके लिए शुभ होगा। 

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के पर्व को बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण बताया गया है। मान्यता है कि इसी दिन सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश कर जाते हैं। इस साल 2022 में मकर संक्रांति का पर्व बहुत खास होगा क्योंकि इस दिन सूर्य और शनि 30 साल बाद मकर राशि में एक साथ मिलेंगे। हालांकि पिता व पुत्र दोनों के संबंध अच्छे नहीं हैं इसलिए ग्रहों की इस स्थिति का हमारे जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। दो विपरीत ग्रहों का एक ही राशि में उपस्थित होना, सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है।

ऐसा माना जाता है कि संक्रांति तिथि के दिन दान पुण्य करना और पवित्र नदी के स्नान करना अत्यंत फलदायी होता है और इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। पंचांग के अनुसार इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2022, शुक्रवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाएगा। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें इस दिन आपको अपनी राशि के अनुसार किन चीज़ों का दान करना चाहिए जिससे घर में खुशहाली आ सके। 

करें इन चीजों का दान 

ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन जो भी हम दान करते हैं उसका हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। इससे आपके जीवन में मान-सम्मान, ऐश्वर्य, आरोग्य सब प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से विशेष फल प्राप्त होता है। संक्रांति का त्योहार जप- तप, स्नान दान, श्राद्ध आदि के लिए सर्वप्रमुख होता है। मकर संक्रांति के दिनकुछ न कुछ दान करने की परंपरा है। इस दिन सभी को तिल, गुड़, चावल,कंबल आदि का दान करना चाहिए। इस दिन गुड़ दान करने से घर में दरिद्रता का नाश होता है। धन की कभी कमी महसूस नहीं होती है। 

क्यों किया जाता है खिचड़ी का दान 

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी सभी घरों में बनाई जाती हैऔर इसका दान भी किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति वाले दिन खिचड़ी का दान करने से घर में सुख-शांति आती है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का सेवन करने से किसी भी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह मजबूत होते हैं। इसके अलावा वस्त्र, कंबल एवं तिल आदि का भी दान आज के दिन किया जाता है।

राशि के अनुसार करें दान 

वैसे तो दान करना शुभदायी होता ही है लेकिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं तो अधिक लाभ होगा। आइए जानें हैं राशि के अनुसार मकर संक्रांति के दिन क्या दान करना चाहिए। 

मेष राशि 

मेष राशि के लोगों को मकर के दिन गुड़, मूंगफली एवं तिल का दान करना चाहिए। इस दिन आप वस्त्र का भी दान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:मकर संक्रांति 2022: जानें इस साल कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति, शुभ मुहूर्त और महत्व

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस दिन सफेद कपड़ा, दही एवं तिल का दान करना चाहिए। ऐसा करना उनके घर में सुख समृद्धि का कारण बनता है।   

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों को मूंग दाल, चावल एवं कंबल  का दान करना चाहिए। शारीरिक कष्ट दूर करने के लिए चादर और छाते का दान भी कर सकते हैं।  

Recommended Video

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों को इस मकर संक्रांति पर चावल, चांदी एवं सफ़ेद तिल का दान करना चाहिए। कर्क राशि के जातक दूध या घी भी दान में दे सकते हैं।

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले इस दिन किसी गरीब को कंबल का दान दें इससे बहुत लाभ होगा। इस दिन आप तांबा  एवं गेहूं का भी दान में दे सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, कंबल एवं हरे रंग के कपड़े दान में देने चाहिए। ऐसा करने से उनके घर में खुशहाली आती है। 

तुला राशि

तुला राशि के जातक सफ़ेद कपड़ा , चीनी एवं कंबल का दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गुड़, लाल कपड़ा एवं तिल का दान करें। आपको जीवन में लाभ अवश्य मिलेगा। 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन पीला कपडा, पीली दाल, खड़ी हल्दी आदि का दान करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन कंबल, काला तिल एवं तेल का दान करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:भारत के इन अलग-अलग राज्यों में ऐसे मनाई जाती है मकर संक्रांति

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को काली उड़द, काला कपड़ा एवं काली तिल का दान करना  श्रेयस्कर होगा।

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, तिल और चावल का दान करना चाहिए।

यदि आप यहां बताए अनुसार अपनी राशि को ध्यान में रखकर मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य करते हैं तो यह आपके जीवन में खुशहाली ला सकता है। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:freepik and wallpapercave.com 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

मकर संक्रांति पर क्या क्या चीज दान करनी चाहिए?

मकर संक्रांति को प्रमुख तौर पर खिचड़ी का पर्व माना जाता है और इस दिन खिचड़ी का दान करने का विशेष महत्‍व भी माना गया है। इस दिन चावल और उड़द की काली दाल का दान खिचड़ी के रूप में किया जाता है। उड़द का संबंध शनि देव से माना जाता है और इसका दान करने से शनि दोष दूर होते हैं। वहीं चावल को अक्षय अनाज माना जाता है।

मकर संक्रांति पर राशि अनुसार क्या करें दान?

राशि अनुसार वस्तुओं का दान मेष: इस राशि के जातकों को स्नान के बाद तिल, मिठाई, खिचड़ी, रेशमी कपड़ा, दाल, मीठे चावल और ऊनी वस्त्र आदि का दान करना चाहिए. वृष: वृष राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन उड़द दाल की खिचड़ी, काली उड़द, सरसों का तेल, काला कपड़ा, काला तिल आदि का दान करना चाहए.

मकर संक्रांति २०२२ पर क्या दान करें?

इस समय से परंपरा चली आ रही है कि मकर संक्रांति के दिन शनिदेव की और सूर्य देव की प्रसन्नता के दिन जरूरतमंदों को ऊनी वस्र, रूई, कंबल, जूते, अन्न, तिल और गुड़ का दान करना चाहिए। मकर संक्रांति यानी सूर्य का मकर राशि में प्रवेश इस वर्ष दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर होने जा रहा है।

मकर राशि वालों को क्या दान करना चाहिए?

*तिल, उड़द, भैंस, लोहा, तेल, काला वस्त्र, काली गौ, और जूता दान देना चाहिए

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग