क्या स्त्री का रक्त पुरुष को चढ़ाया जा सकता है? - kya stree ka rakt purush ko chadhaaya ja sakata hai?

नीचे दिए गए प्रश्नों के बारे में जानकारी एकत्र कीजिए-

(क) ब्लू बेबी क्या है?
(ख) रक्त के जमाव की क्रिया में बिंबाणु (प्लेटलेट) का कार्य क्या है?
(ग) रक्तदान के लिए कम-से-कम कितनी उम्र होनी चाहिए?
(घ) कितने समय बाद दोबारा रक्तदान किया जा सकता है?
(ङ) क्या स्त्री का रक्त पुरुष को चढ़ाया जा सकता है?

(क) नवजात शिशु का अगर हृदय कमज़ोर हो तो उसे पर्याप्त रूप में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। धीरे-धीरे उसका शरीर पीला होने लगता है क्योंकि ऑक्सीजन की कमी से खून सही रूप से पूरे शरीर में प्रवाहित नहीं करता।

(ख) रक्त जमाव की क्रिया में बिंबाणु की प्रमुख भूमिका होती है। जब कोई चोट लग जाए या शरीर के किसी अंग में जख्म हो जाए तो रक्त के तरलभाग प्लाज्मा में एक विशेष किस्म की प्रोटीन, होती है जो रक्तवाहिका की कटी-फटी दीवार में जाला बुन देती है। बिंबाणु इस जाले से चिपक जाते हैं और इस तरह दीवार में आई दरार भर जाती है, जिससे रक्त का बहना बंद हो जाता है।

(ग) रक्तदान के लिए कम से कम आयु सीमा अट्ठारह वर्ष होनी चाहिए।

(घ) छह महीने बाद दोबारा रक्तदान किया जा सकता है।

(ङ) हाँ, स्त्री का रक्त पुरुष को चढ़ाया जा सकता है।

Concept: गद्य (Prose) (Class 7)

  Is there an error in this question or solution?

ब्लू बेबी क्या है class 7?

बिंबाणु इस जाले से चिपक जाते हैं और इस तरह दीवार में आई दरार भर जाती है, जिससे रक्त का बहना बंद हो जाता है। (ग) रक्तदान के लिए कम से कम आयु सीमा अट्ठारह वर्ष होनी चाहिए। (घ) छह महीने बाद दोबारा रक्तदान किया जा सकता है। ... Free Resources..

ब्लड बैंक में रक्तदान से क्या लाभ है class 7?

ये कण प्लाज़्मा में तैरते रहते हैं।

रक्त के जमाव की क्रिया में प्लेटलेट्स का कार्य क्या है?

प्लेटलेट्स कई प्रकार के पदार्थ प्रवित करती हैं जिनमें अधिकांश रुधिर का थक्का जमाने (स्कंदन) में सहायक हैं। प्लेटलेट्स की संख्या में कमी के कारण स्कंदन (जमाव ) में विकृति हो जाती है तथा शरीर से अधिक रक्त स्राव हो जाता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग