जनसंख्या के आधार पर हरियाणा का सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद है। यही नहीं क्षेत्रफल के आधार पर भी हरियाणा का सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद ही है। 2011 की जनगणना के अनुसार फरीदाबाद की जनसंख्या 14,04,653 थी। अगर फरीदाबाद जिले की बात की जाए तो 2011 की जनगणना के अनुसार इस की जनसंख्या 18,09,733 थी।
अनुमानों के अनुसार फरीदाबाद की 2019 में जनसंख्या 38 लाख 68 हजार के आसपास होनी चाहिए। जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि फरीदाबाद हरियाणा का सबसे बड़ा शहर भी है। फरीदाबाद का क्षेत्रफल 742 वर्ग किलोमीटर है।
हरियाणा का सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद का ऐतिहासिक महत्त्व
फरीदाबाद शहर की स्थापना फरीद शाह ने की थी। फरीद शाह मुगल बादशाह जहांगीर के दरबार में खजांची होने के साथ ही साथ बहुत ही famous सूफी संत भी थे। सूफी संत होने के कारण बहुत से लोग उन्हें आज भी केवल बाबा फरीद के नाम से जानते हैं।
इतिहासकारों का मानना है कि इस शहर की स्थापना इसलिए की गई थी कि आगरा से लाहौर तक जाने वाली ग्रैंड ट्रंक रोड की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण छावनी यहां बनाई जानी थी। मुगलों के शासन काल के बाद यह शहर अंग्रेजो के कब्जे में आ गया और भारत की आजादी तक अंग्रेजो के राज के अंदर ही रहा।
पर्यटन की नजर से फरीदाबाद
फरीदाबाद हरियाणा के उन गिने-चुने शहरों में से हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। फरीदाबाद आने वाले सबसे पहले बाबा फरीद के मकबरे में जाते हैं , जिन बाबा फरीद के नाम पर इस शहर का नाम फरीदाबाद पड़ा है।
बेहद ही खूबसूरत बदखल लेक बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस तालाब के साथ ही साथ सूरजकुंड तालाब भी काफी मशहूर है। अगर आपको फरीदाबाद में ऐतिहासिक महत्व की किसी इमारत को देखने की इच्छा है तो नहार सिंह पैलेस पर अपनी नजर डाल सकते हैं ।
हमें उम्मीद है कि आप को इस question का answer मिल गया होगा कि , हरियाणा का सबसे बड़ा शहर कौन सा है जनसंख्या के आधार पर ? इसके साथ ही साथ आपको इस सवाल का जवाब भी मिल गया होगा कि ,हरियाणा का सबसे बड़ा शहर कौन सा है क्षेत्रफल के आधार पर ? ऐसी ही अन्य interesting facts & figure के लिए हमारे साथ बने रहे ।
read also :-
- हरियाणा में कितने जिले है –
- हरियाणा की राजधानी क्या है –
Follow us on other platforms too. Stay Connected!