कमरे के अंदर कौन सा कलर अच्छा लगता है? - kamare ke andar kaun sa kalar achchha lagata hai?

घर की दीवारों पर नया रंग आपको उत्साह से भर देता है, लेकिन अगर ये रंग घर के वास्तु को ध्यान में रखकर किए जाएं, तो बेहद सकारात्मक और आश्यर्चजनक परिणाम पाए जा सकते हैं। जानिए किस कमरे में कौन सा रंग देगा शुभ और चमत्कारिक परिणाम...

1. प्रवेश कक्ष यानि दरवाजे से अंदर आते ही जों कमरा सबसे पहले आता है, वहां सफेद, हल्का हरा, गुलाबी व नीला रंग करवाना शुभ परिणाम देता है।

2. बैठक कक्ष यानि लिविंग रूम में हमेशा पीला, मटमैला, भूरा, हरा रंग शुभ होता है।

3. भोजन कक्ष में आप हरा, नीला या हल्का गुलाबी, हल्का रंग का प्रयोग कर सकते हैं। ये तीनों रंग इस कमरे के लिए शुभ होते हैं।

4. मुख्य शयन कक्ष में हरा या नीला, गुलाबी, हल्का रंग का प्रयोग किया जाना चाहिए, जो वास्तु के अनुसार इस कमरे के लिए शुभता प्रदान करते हैं।

5. बच्चों का कोई कमरा हो, या फिर जहां पर बच्चों को सुलाया जाता है वहां की दीवारों पर काला, नीला या हरा रंग शुभ होता है।

6. रसोईघर यानि किचन में हमेशा शांतिदायक सफेद रंग शुभ होता है, जो वहां की ऊर्जा को सकारात्मकता प्रदान करता है।

7. पूजा व आध्यात्म से संबंधित कमरे में सदैव गुलाबी, काला, हरा, लाल रंग करवाया जाना ही शुभ फल प्रदान करता है।

8. अध्ययन कक्ष अर्थात जहां पर आप पढ़ाई या लिखा-पढ़ी का काम करते हैं, उसमें हरा, लाल, गुलाबी, नीला, हल्का भूरा, हल्का रंग शुभ होता है।

9. गृह स्नानघर यानि बाथरूम का अंदरूनी रंग गुलाबी, काला, स्लेटी या सफेद हो तो वह शुभता व सकारात्मकता प्रदान करता है।

हमारे यहाँ कोई भी खास त्यौहार हो, किसी की शादी या कोई और फंक्शन हो, लोग अपने घरों व दुकानों को सजाते हैं। ऐसे मौके पर लोग अपने घरों की दीवारों को पेंट कराते हैं और अपने आशियाने को नई रंगत व लुक देते हैं। लेकिन, घर बनवाने के दौरान भी हमें अपने घर को पेंट कराते समय सही रंग का ख्याल रखना चाहिए। जैसा कि कहा गया है – फर्स्ट इम्प्रेशन इज़ द लास्ट इम्प्रेशन, इसलिए घर की बाहरी दीवारों के पेंट का रंग (Exterior Wall Paint Colour Combination) हमेशा खास होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि आपके घर जो भी मेहमान आयेगा, उसकी पहली नज़र ही घर की बाहरी दीवार और उसे रंगे गए पेंट पर पड़ेगी।  

वास्तु के नियमों के अनुसार, घर की बाहरी दीवारों के रंगों (Exterior Wall Paint Colour Combination) का उस घर में रहने वाले लोगों के जीवन पर बहुत अधिक असर होता है। इसलिए हमने इस ब्लॉग में वास्तु के अनुसार घर की बाहरी दीवारों को पेंट कराने के लिए टॉप 15 रंग (Exterior Wall Paint Colour Combination) बताये हैं।  

वास्तु के अनुसार दीवारों के लिए पेंट का रंग

नीला रंग - वास्तु के अनुसार दीवार का रंग

नीला रंग खूबसूरती का प्रतीक है तथा घर की बड़ी दीवारों को रंगने के लिए बेहद आकर्षक रंग भी है। अपने घर के लिए हल्का नीला रंग चुनें। हालांकि यह रंग घर के अंदर की दीवारों को रंगने के लिए उपयुक्त नहीं है, लेकिन इसे बाहरी दीवार को रंगने के लिए सबसे उपयुक्त (Exterior Wall Paint Colour Combination) माना जाता है। इस रंग से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। 

दैवीय ऊर्जा को बढ़ावा देगा नीला

हरा - वास्तु के अनुसार दीवार का रंग

हरे रंग को शांति, प्रकृति व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह ऐसा रंग है जिससे कपल्स के बीच रोमांस बढ़ता है। घर के लिए वास्तु के अनुसार हरा रंग सकारात्मकता लाएगा तथा बाकी किसी भी रंग की तुलना में घर बहुत साफ-सुथरा नज़र आयेगा। 

हरा आपकी समृद्धि में मदद करेगा

पीला - वास्तु के अनुसार दीवार का रंग

घर में पॉजिटिविटी बनी रहे, यह हर कोई चाहता है। घर को पीले रंग से पेंट कराने से उसमें रहने वाले लोगों के जीवन में नई उम्मीदें और खुशियां आती है। यह शक्ति का प्रतीक है, इसलिए पदोन्नति पाने के इच्छुक लोगों को अपने घर को पीले रंग से पेंट (Exterior Wall Paint Colour Combination) कराना चाहिए। 

पीला रंग लाएगा घर में आनंद

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

सफेद रंग - वास्तु के अनुसार दीवार का रंग

अगर आप अपने घर या ऑफिस में वाद-विवाद से बचना चाहते हैं, तो बाहरी दीवारों को सफेद रंग से पेंट कराना सबसे सही रहता है। ऐसा करने से न केवल आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी बल्कि यह आकार में बड़ा भी दिखेगा। इसके अलावा, सफेद रंग से घर की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाता है और यह रंग हमेशा फैशन में रहता है। 

सफेद रंग का घर शांति का प्रतीक है

नारंगी - वास्तु के अनुसार दीवार का रंग

अगर आप घर की बाहरी दीवारों को पेंट करवाने के लिए सबसे अच्छा रंग (Exterior Wall Paint Colour Combination) चुनना चाहते हैं, तो नारंगी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह चमकीला रंग न केवल बहुत अच्छा लगता है बल्कि यह आपके घर में खुशियाँ भी लाता है! 

नारंगी मेहमानों को पसंद आता है

पीच रंग (Peach Colour)

अगर आप वास्तु के अनुसार घर की बाहरी दीवारों को पेंट (Exterior Wall Paint Colour Combination) कराने के लिए सबसे अच्छा रंग चुनने को लेकर उलझन में हैं, तो पीच रंग (Peach Colour) आजमाएं। इस रंग से घर में शांति आती है तथा परिवार के सदस्यों के बीच प्यार भी बढ़ता है। यह रंग आपको तर्क-वितर्क से बचने व घर के सभी सदस्यों के बीच सद्भाव लाने में मदद कर सकता है। 

पीच रंग की दीवारें पारिवारिक बंधन को प्रोत्साहित करती हैं

बैंगनी - वास्तु के अनुसार दीवार का रंग

बैंगनी रंग समृद्धि व गरिमा का प्रतीक है। यह रंग पहले रॉयल्टी, लग्जरी व प्रतिष्ठा दिखाने के लिए इस्तेमाल होता था। घर को बैंगनी रंग से पेंट (Exterior Wall Paint Colour Combination) कराने से घर सबसे अलग दिखेगा तथा आपके मेहमानों को रॉयल अनुभव देगा।  

बैंगनी आपके घर को समृद्ध बना सकता है

भूरा - वास्तु के अनुसार दीवार का रंग

अगर आप चाहते हैं कि आपका घर कंफर्टेबल नज़र आये, तो आपको घर की बाहरी दीवारों को भूरे रंग के पेंट (Exterior Wall Paint Colour Combination) से कलर कराना चाहिए। इसे हैवी कलर (भारी रंग) माना जाता है जो रिश्तों में स्थिरता व प्यार का प्रतीक है। अपने विशेष गुणों के कारण, अधिकांश लाइब्रेरी और घर की बाहरी दीवारों को पेंट (Exterior Wall Paint Colour Combination) कराने के लिए यही रंग चुना जाता है।

बाहरी दीवारों के लिए भूरे रंग का कोई भी शेड चुनें

गुलाबी - वास्तु के अनुसार दीवार का रंग

दुनिया नफरत से भरी हुई, ऐसे में अगर अपने घर को प्यार का प्रतीक बनाने चाहते हैं तो घर को गुलाबी रंग से पेंट (Exterior Wall Paint Colour Combination) कराएं। गुलाबी रंग की बाहरी दीवारें न केवल आकर्षक लगेंगी बल्कि आपके जीवन में रोमांस व आनंद भी लाएंगी। अपने घर की बाहरी दीवारों के पेंट कराने के लिए गुलाबी रंग के हल्के शेड ((Exterior Wall Paint Colour Combination) का इस्तेमाल करें। 

गुलाबी रंग का एक प्यारा सा घर बनाएं

तटस्थ रंग (न्यूट्रल कलर)

वास्तु के अनुसार, आप अपने घर की बाहरी दीवारों को ऑफ-व्हाइट, बेज व क्रीम जैसे कुछ बेहतरीन रंगों से पेंट करा सकते हैं। बाजार में कई तरह के न्यूट्रल शेड्स उपलब्ध हैं, जिससे आप अपनी पसंद का रंग आसानी से चुन सकते हैं! ये रंग वार्म होते हैं तथा इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।  

न्यूट्रल रंगों से लाएं सकारात्मकता

वास्तु घर की बाहरी दीवार का रंग - कुछ महत्वपूर्ण बातें

हमें पूरी उम्मीद है कि अब आपको जानकारी हो गई होगी कि वास्तु के अनुसार घर को किस रंग के पेंट से कलर कराना सही होगा। आप वास्तु को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंद का रंग चुन सकते हैं। सही रंग से घर में सकारात्मक ऊर्जा आयेगी जिससे आपके जीवन में अच्छा बदलाव होगा! हालांकि, यह सुनिश्चित करना भी जरुरी है कि आपके घर की बाहरी दीवारों का रंग अंदर की दीवारों से मेल खाता हों।  

घर के बाहर पेड़-पौधे लगे हों तो घर खूबसूरत नज़र आता है। वास्तु के विशेषज्ञों से यहां जानिए किन चीजों का इस्तेमाल आपके लिए सही है। 

बेडरूम के लिए कौन सा रंग सबसे अच्छा है?

बेडरूम को आरामदायक बनाने के लिए भूरा रंग सबसे अच्छा माना जाता है।

कमरे के लिए शुभ रंग कौन सा है?

जानिए किस कमरे में कौन सा रंग देगा शुभ और चमत्कारिक परिणाम....
प्रवेश कक्ष यानि दरवाजे से अंदर आते ही जों कमरा सबसे पहले आता है, वहां सफेद, हल्का हरा, गुलाबी व नीला रंग करवाना शुभ परिणाम देता है।.
बैठक कक्ष यानि लिविंग रूम में हमेशा पीला, मटमैला, भूरा, हरा रंग शुभ होता है।.

घर के अंदर कौन सा पेंट करना चाहिए?

पीला रंग मन को शान्ति और सुकून पहुंचाता है। घर के मुख्य कमरे को अगर पीले रंग से पेंट कराया जाए जो यह बहुत शुभ होता है। - घर का उत्तरी हिस्सा आर्थिक संपन्नता का प्रतीक होता है इसलिए अपने घर की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए उत्तरी दीवार पर हरा रंग का पेंट करवाना लाभ पहुंचता है।

बेडरूम में कौन सा कलर पेंट करवाएं?

बेडरूम की दीवारों के लिए तीन रंगों का संयोजन.
नीला, सफेद और आइवरी रंग का संयोजन ... .
पीला, भूरा और हरे रंग का संयोजन ... .
लाल, पीला और नीले रंग का संयोजन ... .
ग्रे, गुलाबी और हरे रंग का संयोजन ... .
सफेद, गुलाबी और नारंगी रंग का संयोजन ... .
नीला, सफेद और लाल रंग का संयोजन ... .
सफेद, हरा और ग्रे रंग का संयोजन.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग