कक्षा 8 भूगोल अध्याय 6 Solution - kaksha 8 bhoogol adhyaay 6 solution

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान (भूगोल) अध्याय 6 यहाँ प्राप्त करें। कक्षा 8 के छात्रों के लिए यहाँ पर सामाजिक विज्ञान (भूगोल) विषय के अध्याय 6 का पूरा समाधान दिया गया है। जो भी भूगोल विषय में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें यहाँ पर पहले अध्याय का पूरा हल मिल जायेगा। जिससे की छात्रों को तैयारी करने में किसी भी मुश्किल का सामना न करना पड़े। इस पेज पर NCERT BOOK के अध्याय 6 मानव संसाधन का पूरा हल प्राप्त कर सकते है।

श्रोत – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद्, समाधान
कक्षा: 8
विषय: सामाजिक विज्ञान (भूगोल)
अध्याय: अध्याय 6 – मानव संसाधन

कक्षा 8 के लिए अध्याय 6 मानव संसाधन का पूरा समाधान निचे दिया गया है।

NCERT Solutions for Class 8 भूगोल (संसाधन एवं विकास) Chapter 6 मानव संसाधन (Hindi Medium) View Download

<< पिछला अध्याय 

कक्षा 8 के सामाजिक विज्ञान –भूगोल विषय के सारे अध्यायों के हल यहाँ प्राप्त करे।

चैप्टर नंबर चैप्टर का नाम
चैप्टर 1 संसाधन 
चैप्टर 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन
चैप्टर 3 खनिज और शक्ति संसाधन 
चैप्टर 4 कृषि 
चैप्टर 5 उद्योग 
चैप्टर 6 मानव संसाधन 

आशा करते है की यहाँ पर दिए गए एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान (भूगोल) अध्याय 6 से आपकी बहुत सहायता हुई होगी।  हम इस पेज पर हमेशा यही कोशिश करते है की छात्रों को अपने मुश्किल अध्यायों का हल प्राप्त हो सके और परीक्षा में छात्र अच्छे से अच्छा अंक प्राप्त कर सके।

सभी विषयों के समाधान यहां से देंखे।

हिन्दीअंग्रेजीगणित
सामाजिक विज्ञान विज्ञान संस्कृत

कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान

To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.

Class 8 Social Science Geography Chapter 5 – मानव संसाधन

NCERT Solutions For Class 8th Social Science Geography Chapter 6 मानव संसाधन – आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जो अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8th भूगोल अध्याय 6 (मानव संसाधन) के लिए समाधान दिया गया है. इस NCERT Solution For Class 8 Geography Chapter 6 Human Resources की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है.

कक्षा: 8th Class
अध्याय: Chapter 6
नाम: मानव संसाधन
भाषा: Hindi
पुस्तक: संसाधन एवं विकास

NCERT Solutions For Class 8 भूगोल (संसाधन एवं विकास) Chapter 6 मानव संसाधन

अध्याय के सभी प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(i) लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है ?

उत्तर- लोग ही एक राष्ट्र के सबसे महत्त्वपूर्ण संसाधन होते हैं। प्रकृति की देन केवल उस समय महत्त्वपूर्ण होती है जब वह लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होती है। लोग अपनी जरूरतों एवं योग्यताओं से उसे संसाधन में तबदील कर देते हैं। इस प्रकार मानव संसाधन ही अंतिम संसाधन है। स्वस्थ, शिक्षित एवं अभिप्रेरित लोग ही अपनी जरूरतों के अनुसार संसाधनों का विकास करते हैं।

(ii) विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं ?

उत्तर- मानव संसाधन विश्व में समान रूप से वितरित नहीं हैं। विश्व की जनसंख्या का 90 प्रतिशत से अधिक भाग भू-पृष्ठ के केवल 10 प्रतिशत भाग पर निवास करता है और शेष 90 प्रतिशत भाग पर विश्व की कुल जनसंख्या का केवल 10 प्रतिशत भाग ही निवास करता है। विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के निम्नलिखित कारण हैं___

I. भौगोलिक कारक
1. स्थलाकृति– लोग हमेशा पर्वतों तथा पठारों की अपेक्षा मैदानी भागों में रहना पसंद करते हैं, क्योंकि ये क्षेत्र कृषि, विनिर्माण एवं सेवा क्रियाओं के लिए लाभदायक होते हैं। गंगा के मैदान विश्व के सबसे अधिक घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं, जबकि एंडीज़, आल्पस तथा हिमालय जैसे पर्वत विरल बसे हुए क्षेत्र हैं।
2. जलवायु-लोग सामान्य रूप से चरम जलवायु जो अत्यधिक गरम या अत्यधिक ठंडी; जैसे सहारा मरुस्थल, रूस के ध्रुवीय प्रदेश, कनाडा और अंटार्कटिक में रहने से बचते हैं।
3. मृदा-उपजाऊ मृदाएँ कृषि के लिए उपयुक्त भूमि प्रदान करती हैं। भारत में गंगा और ब्रह्मपुत्र, चीन में हांग-ही, चांग जियांग तथा मिस्र में नील नदी के उपजाऊ मैदान घने बसे हुए क्षेत्र हैं।
4. जल-जहाँ अलवणीय जल सरलता से मिलता है, लोग ऐसे क्षेत्रों में रहने को प्राथमिकता देते हैं। विश्व की नदी घाटियाँ घने बसे क्षेत्र हैं, जबकि मरुस्थल विरल जनसंख्या वाले हैं।
5. खनिज-खनिज निक्षेपों वाले क्षेत्र अधिक बसे हुए हैं। दक्षिणी अफ्रीका की हीरे की खाने और मध्य-पूर्व में तेल की खोज ने लोगों को इन क्षेत्रों में रहने के लिए प्रेरित किया है। .

II. सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक कारक
1. आर्थिक कारक औद्योगिक क्षेत्र रोज़गार के अवसर प्रदान करते हैं। लोग बहुत अधिक संख्या में इन क्षेत्रों की ओर आकर्षित होते हैं। जापान में ओसाका और भारत में मुंबई दो घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं।
2. सांस्कृतिक कारक-धर्म और सांस्कृतिक महत्ता वाले स्थान लोगों को आकर्षित करते हैं। वाराणसी, येरूसलम और वेटिकन सिटी इसके कुछ उदाहरण हैं।
3. सामाजिक कारक-अच्छे आवास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र अत्यधिक घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं, उदाहरण के लिए पुणे।

(iii) विश्व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ गई है। क्यों ?

उत्तर- मानव इतिहास की लंबी अवधि में सन् 1800 तक विश्व की जनसंख्या धीरे-धीरे बढ़ी। सन् 1820 में, विश्व की जनसंख्या एक अरब हो गई थी। 150 वर्षों बाद, 1970 के आरम्भ में विश्व की जनसंख्या 3 अरब पहुँच गई। इसे प्रायः जनसंख्या विस्फोट कहते हैं। 1999 में, 30 वर्ष की अवधि से कम में जनसंख्या दुगुनी होकर 6 अरब हो गई। इस वृद्धि का प्रमुख कारण खाद्य आपूर्ति एवं औषधियों के कारण मृत्यु दर में कमी होना है जबकि जन्म दर अभी भी बहुत अधिक है। –

(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।

उत्तर- जनसंख्या परिवर्तन से अभिप्राय एक निश्चित अवधि के दौरान लोगों की संख्या में परिवर्तन। जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले दो मुख्य कारक हैं

(1) जन्म दर तथा मृत्यु दर में अंतर-जन्म दर और मृत्यु दर में अधिक अंतर होने के कारण जनसंख्या में परिवर्तन आ जाता है। जन्म दर और मृत्यु दर के अंतर को प्राकृतिक वृद्धि दर कहते हैं। जनसंख्या के बढ़ने का मुख्य कारण प्राकृतिक वृद्धि दर का तीव्रता से बढ़ना है।

(2) प्रवास-प्रवास भी एक प्रमुख कारण है जिससे जनसंख्या का आकार परिवर्तित होता है। लोग एक देश में अथवा देशों के बीच एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। जो लोग देश को छोड़ते हैं, वे उत्प्रवासी होते हैं; जो लोग देश में आते हैं, आप्रवासी कहलाते हैं।
. संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भीतरी प्रवास अथवा आप्रवास द्वारा संख्या में वृद्धि हुई है। एक ऐसा उदाहरण सूडान देश है जिसमें लोगों के बाहर चले जाने अथवा उत्प्रवास के कारण जनसंख्या में कमी का अनुभव किया गया है।

(v) जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर- जनसंख्या संघटन जनसंख्या की संरचना को दर्शाता है। जनसंख्या संघटन में निम्नलिखित तत्त्वों का मिश्रण है
1. स्त्री-पुरुष अनुपात, 2. आयु वर्ग, 3. शिक्षा का स्तर, 4. व्यवसाय, 5. आय का स्तर, 6. स्वास्थ्य दशाएँ

(vi) जनसंख्या पिरामिड क्या है ? ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करते हैं ?

उत्तर- विभिन्न आयु वर्गों में जनसंख्या को विभाजित करके अध्ययन करने के लिए अपनाई जाने वाले विधि को जनसंख्या पिरामिड कहते हैं।
जनसंख्या पिरामिड किसी देश की जनसंख्या को समझने में निम्नलिखित प्रकार से मदद करता है
जनसंख्या पिरामिड में जनसंख्या को 0 से 14 वर्ष आयु वर्ग, 15 से 64 वर्ष आयु वर्ग और 65 वर्ष से अधिक आयु वर्गों में विभाजित करके उनकी व्यावसायिक संरचनाओं का अध्ययन किया जाता है। जनसंख्या पिरामिड एक देश में आश्रित लोगों की संख्या भी बताता है। युवा आश्रित लोग (15 वर्ष से कम आयु के) और वृद्ध आश्रित लोग (65 वर्ष से अधिक आयु के) आश्रित आयु जनसंख्या के अंतर्गत आते हैं। कार्यरत आयु वर्ग (15-65) के लोगों को आर्थिक रूप से सक्रिय वर्ग में रखा गया है।

प्रश्न 2. सही को चिह्नित कीजिए

(i) जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य है ?
(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।
(ख) किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या।
(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।

उत्तर- (ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।

(ii) वे तीन मुख्य कारक कौन-से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है ?
(क) जन्म, मृत्यु और विवाह,
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास,
(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा

उत्तर- (ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास,

(iii) 1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई
(क) 1 अरब,
(ख) 3 अरब,
(ग) 6 अरब

उत्तर- (ग) 6 अरब

(iv) जनसंख्या पिरामिड क्या है ?
(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।
(ख) जब किसी क्षेत्र का जनघनत्व इतना बढ़ जाता है कि लोग ऊँची इमारतों में रहते हैं।
(ग) बड़े नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप।
उत्तर- (क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।

प्रश्न 3. नीचे दिए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए

विरल, अनुकूल, परती, कृत्रिम, उर्वर, प्राकृतिक, चरम, घना।
जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह …………………… बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत …………….. जलवायु, ……………… संसाधनों की आपूर्ति और …………. जमीन आते हैं।

उत्तर- जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह घना बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत अनुकूल जलवायु, प्राकृतिक संसाधनों की आपूर्ति और उर्वर जमीन आते हैं।

प्रश्न 4. क्रियाकलाप
जिस समाज में 15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग’ हैं और 15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग’ हैं उस समाज की विशेषताओं का वर्णन करो
संकेत-विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।

उत्तर- विद्यार्थी स्वयं करें।

मानव संसाधन के बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर

1. विश्व में जनसंख्या का वितरण है

(A) समान
(B) असमान
(C) कभी समान और कभी असमान
(D) स्पष्ट नहीं है
उत्तर – असमान

2. विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है

(A) एशिया
(B) अफ्रीका
(C) उत्तरी अमेरिका
(D) दक्षिणी अमेरिका
उत्तर – एशिया

3. विश्व में सबसे कम जनसंख्या वाला महाद्वीप है

(A) एशिया
(B) यूरोप
(C) ऑस्ट्रेलिया
(D) दक्षिणी अमेरिका
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया

4. नए व्यक्तियों के देश में आकर बसने को कहते हैं

(A) प्रवास
(B) आप्रवास
(C) उत्प्रवास
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – आप्रवास

5. व्यक्तियों के देश छोड़कर बाहर जाने को कहते हैं

(A) प्रवास
(B) आप्रवास
(C) उत्प्रवास
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – उत्प्रवास

6. जनसंख्या के आकार को प्रभावित करने वाला कारक है

(A) प्रवास
(B) जन्म दर
(C) मृत्यु दर
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – उपरोक्त सभी

7. संसार में औसत जनसंख्या घनत्व कितने व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है ?

(A) 30
(B) 51
(C) 60
(D) 110
उत्तर – 51

8. भारत में औसत जनसंख्या घनत्व कितने व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है ?

(A) 300
(B) 310
(C) 382
(D) 354
उत्तर – 382

9. जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाला कारक है

(A) स्थलाकृति
(B) जलवायु
(C) शिक्षा
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – उपरोक्त सभी

10. विश्व की 90 प्रतिशत जनसंख्या कुल भू-पृष्ठ के कितने प्रतिशत भाग पर निवास करती है ?

(A) 5 प्रतिशत
(B) 7 प्रतिशत
(C) 10 प्रतिशत
(D) 14 प्रतिशत
उत्तर – 10 प्रतिशत

11. निम्नलिखित में से किस देश में जनसंख्या वृद्धि की दर कम है ?

(A) भारत
(B) इंग्लैंड
(C) केन्या
(D) बांग्लादेश
उत्तर – इंग्लैंड

12. जनसंख्या पिरामिड दर्शाता है

(A) आयु संरचना
(B) लिंग संघटन
(C) व्यावसायिक संरचना
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – उपरोक्त सभी

इस पोस्ट में आपको Class 8 Geography Chapter 6 question answer मानव संसाधन कक्षा 8 प्रश्न उत्तर Class 8 भूगोल (संसाधन एवं विकास) Chapter 6 मानव संसाधन Class 8 Social Science Geography Chapter 6 Manav Sansadhan class 8 geography chapter 6 human resources question human resources class 8 notes pdf human resources class 8 extra questions and answers “Class 8 Geography Chapter 6 Human Resources कक्षा 8 भूगोल अध्याय 6 solution से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग