जामुन का पेड़ घर में लगाने से क्या होता है? - jaamun ka ped ghar mein lagaane se kya hota hai?

Authored by Rakesh Jha | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: May 2, 2022, 3:15 PM

आमतौर पर पौधे और वृक्ष आदि वायु को शुद्ध करने के साथ पूजा अर्चना में भी उपयोगी होते हैं, औषधि भी प्रदान करते हैं। क्या आप जानते हैं पौधे वास्तुशास्त्र के अनुसार वास्तुदोष दूर करने के काम भी आते हैं। तो आइए आज हम आपको उन पौधों के बारे में बताएंगे जो घर की सुख-समृद्धि और सुख शांति बनाए रखने में कारगर हैं। माना जाता है कि इनको लगाने से घर पर सकारात्मक उर्जा का आगमन होता है। वास्तुदोष भी दूर हो जाते हैं।

सुख समृद्धि के लिए घर में लगाएं वास्तु के अनुसार 7 लकी पौधे

अपना यह राशिफल हर दिन ईमेल पर पाने के लिए क्लिक करें - सब्सक्राइब करेंक्लिक करे

अशोक

वास्तु के अनुसार, अशोक वृक्ष को घर के पास लगाने से घर या उसके आस-पास लगे हुए अन्य अशुभ वृक्षों का दोष भी समाप्त होता है।

धन समृद्धि के लिए पूजे जाते हैं ये 6 वृक्ष, जानें इनका धार्मिक महत्व

अश्वगंधा

अश्वगंधा का पौधा स्वत: भी उग आता है, यह एक तरह से औषधि के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। अश्वगंधा का पेड़ आयुर्वेदिक औषधि है, जिसके बहुत से लाभ हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर की सीमा में अश्वगंधा उगने वाला अवश्वगंधा का पौधा शुभ एवं वास्तु दोष निवारक होता है। अश्वगंधा का पेड़ घर में लगाने से घर में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती हैं।

नारियल

वास्तु के जिस घर की सीमा में नारियल का वृक्ष लगा होता है उसके लिए यह पेड़ काफी शुभ फलदायी होता है। इस वृक्ष के रहने से घर-परिवार के सदस्यों के मान-सम्मान एवं उन्नति में वृद्धि होती है।

अनार

अनार का वृक्षघर के अहाते में लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन ध्यान रखें घर के आग्नेय अथवा र्नैत्य कोण में इसे नहीं लगाना चाहिए। कुछ स्थानों पर अनार के वृक्ष का घर में होना अशुभ कहा गया है, किंतु यह नियम केवल बंजर जाति के अनार पर लागू है।

यह वृक्ष आपके घर में करा सकता है धनवर्षा, जानिए महत्‍व और प्रभाव

बरगद (वट)

वास्तु की दृष्टि से बरगद एक महत्वपूर्ण वृक्ष है। किसी भी भवन,घर और प्रतिष्ठान के पूर्व की दिशा में यदि वट वृक्ष का है तो यह अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। इसके साथ ही वट वृक्ष का भवन के परिश्चम की ओर होना अशुभ होता है।

जामुन

वास्तु के अनुसार जामुन का पेड़ वृक्ष घर के दक्षिण में लगाना शुभ फलदायी होता है। माना जाता है कि अन्य दिशाओं में लगा हुआ जामुन वृक्ष समफलदायी होता है। हालांकि घर के उत्तर की दिशा में जामुन का वृक्ष लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। यदि घर के उत्तर में जामुन वृक्ष हो भी तो उसे समाप्त करने की जगह उसके पास अनार या आंवले का वृक्ष लगा दें, लाभ मिलेगा।

बेल

बिल्व वृक्ष को घर के आसपास लगाना काफी शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस वृक्ष का संबंध शंकर जी से होता है। शंकर जी को भी यह वृक्ष अत्यधिक प्रिय होता है। इस बारे में वृक्षायुर्वेद में भी कहा गया है कि

यस्तु संरोपयेद्विल्वं, शंकरं प्रीतिकारकम्।
तत्कुलेपि सदा लक्ष्मीः संतिष्टेत पुत्रपौत्रिकी।।

अर्थात भगवान शिव जी को परम प्रिय बिल्ववृक्ष जिस किसी के घर में होता है वहां धन संपदा की देवी लक्ष्मी पीढ़ियों तक निवास करती हैं।

कहीं घर का वास्तु तो खराब नहीं कर रहे हैं, गलत दिशा में लगे पेड़-पौधे

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

पढ़ें ये खबर - Chaturmas : संतान प्राप्ति की कामना है, तो अगले चार महीने के लिए त्याग दें ये चीज़

1. तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा बहुत ही बहुत ही पवित्र माना जाता है, तुलसी की पूजा लगभग हर घर में होती है। इस पौधे को गर में लगाने से वातावरण को शुद्ध होता है और सुख-शांति बनी रहती है।

2. जामुन का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार जामुन का पौधा लगाने से सौभाग्य के साथ कन्‍या की प्राप्ति होती है।

3. पलाश का पेड़
यदि आप संतान सुक से वंछित हैं तो पलाश का पौधा लगाएं।

4. कांटेदार वृक्ष
कांटेदार वृक्ष घर के पास होने से शत्रु का भय बना रहता है।

5. पीपल का वृक्ष
जलाशय के पास पीपल का वृक्ष हो तो मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और जो व्‍यक्ति जलाशय के पास पीपल का पौधरोपण करता है उसे पुण्‍य की प्राप्ति होती है।

6. नीम का पेड़
नीम का पेड़ लगाने से आयु में वृद्धि होती है। नीम का पेड़ लगाने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्‍त होती है।

7. अशोक का पेड़
अशोक का वृक्ष लगाने से शोक से मुक्ति मिलती है।

8. धन लाभ के लिए
मनी प्लांट का पौधा धन संबंधित लाभ प्रदान करता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है की कोई भी पौधा घर के मुख्य द्वार के सामने न लगाएं। इसके अलावा जिस भूमि पर पपीता, आंवला, अमरूद, अनार, पलाश के वृक्ष होता है वह भूमि, वास्तुशास्त्र में बहुत अच्छि मानी जाती है।

जामुन का पेड़ घर में क्यों नहीं लगाना चाहिए?

घर के दक्षिण-पश्चिम अर्थात नैऋत्य कोण में आम जामुन अथवा पीपल के वृक्ष शुभ व लाभप्रद नहीं होते। उक्त वृक्षों के कारण दक्षिण-पश्चिम दिशा में निर्मित कमरे में रहने वाले व्यक्ति को भयप्रद स्वप्न,नींद में विघ्न एवं मानसिक अशांति की तथा धन हानि की संभावना रहती है।

क्या जामुन का पेड़ घर में शुभ होता है?

जामुन वास्तु के अनुसार जामुन का पेड़ वृक्ष घर के दक्षिण में लगाना शुभ फलदायी होता है। माना जाता है कि अन्य दिशाओं में लगा हुआ जामुन वृक्ष समफलदायी होता है। हालांकि घर के उत्तर की दिशा में जामुन का वृक्ष लगाना अच्छा नहीं माना जाता है।

जामुन के पेड़ पर किसका वास होता है?

– बता दें कि जामुन के वृक्ष की पूजा करने से धन प्राप्त होता है, वहीँ बकुल को पापनाशक, तेंदु को कुलवृद्धि, अनार को विवाह कराने में सहायक और अशोक को शोक मिटाने वाला बताया गया है। – श्रद्धा भाव से लगाया गया कोई भी वृक्ष कई मनोकामनाओं की पूर्ति करता है।

जामुन का पेड़ कब लगाना चाहिए?

(4) जामुन के पौधे बारिश के मौसम में जून से अगस्त तक लगाने चाहिए. इससे पौधा अच्छे से विकास करता है. क्योंकि बारिश के मौसम में पौधे को विकास करने के लिए अनुकूल तापमान मिलता रहता है. जबकि बीज के माध्यम से इसके पौधे तैयार करने के लिए इन्हें बरसात के मौसम से पहले मध्य फरवरी से मार्च के अंत तक उगाया जाता है उगाया.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग