जलवायु प्रदेश क्या होता है कोपेन की पद्धति के प्रमुख आधार कौन कौन से हैं? - jalavaayu pradesh kya hota hai kopen kee paddhati ke pramukh aadhaar kaun kaun se hain?

जलवायु प्रदेश क्या होता है? कोपेन के पद्धति के प्रमुख आधार कौन-से हैं?

मौसम के तत्त्वों के मोल से अनेक क्षेत्रीय विभिन्नताएँ प्रदर्शित होती हैं। यही विभिन्नताएँ जलवायु के उपप्रकारों में देखी जा सकती हैं। इसी आधार पर जलवायु प्रदेश पहचाने जा सकते हैं। एक जलवायु प्रदेश में जलवायवी दशाओं की समरूपता होती है। जो दूसरे जलवायु प्रदेश से भिन्न होती है। कोपेन ने अपने जलवायु वर्गीकरण का आधार तापमान तथा वर्षण के मासिक मानों को रखा है। उन्होंने जलवायु के पाँच प्रकार माने हैं। कोपेन ने जलवायु प्रकारों को व्यक्त करने के लिए वर्ण संकेतों का प्रयोग किया है।

जलवायु प्रदेश क्या होता है?

वह क्षेत्र जिसमें समान जलवायु दशाएँ (तापमान एवं वर्षा) पाई जाती हैं, जलवायु प्रदेश कहा जाता है। अत: एक जलवायु प्रदेश में जलवायु दशाओं की समरूपता होती है तो वास्तव में जलवायु कारकों के संयुक्त प्रभाव से उत्पन्न होती है। कोपेन ने जलवायु प्रदेशों के निर्धारण में तापमान तथा वर्षण के मासिक मानों को आधार माना है।

कोपेन के वर्गीकरण का आधार क्या था?

कोपेन ने जलवायु को पांच समुहों A (उष्णकटिबंधीय), B (शुष्क), C (शीतोष्ण), D (महाद्वीपीय या शीतल हिम-वन), और E (ध्रुवीय) में वर्गीकृत किया था, जिसमें चार तापमान के आधार पर जबकि एक वर्षण के आधार पर है। बड़े अक्षर A, C, D, और E आद्र जलवायु को और B शुष्क जलवायु को निरुपित करता है।

कोपेन ने भारत को कितने जलवायु प्रदेशों में व्यक्त किया है?

उपर्युक्त कारकों के आधार पर कोपेन ने भारत को 5 मुख्य जलवायु प्रदेशों में विभाजित किया है, जो निम्न है — A, B, C, D, तथा E। कोपेन ने पुनः वर्षा एवं तापमान के वितरण प्रतिरूप में मौसमी भिन्नता के आधार पर इन 5 मुख्य प्रकारों को पुनः 9 उप-प्रकारों में विभाजित किया है।

विश्व को कितने जलवायु प्रदेशों में बांटा गया है?

जलवायु के प्रकार: 12 प्रमुख जलवायु क्षेत्र | Climate Types: 12 Major Climate Territories in Hindi. किसी क्षेत्र में मौसम की एक लंबी अवधि का औसत जलवायु कहा जाता है । इसके लिए सामान्यतः 35 वर्ष की अवधि ली जाती है । विश्व के विभिन्न प्रदेशों में भिन्न-भिन्न प्रकार की जलवायु पाई जाती है ।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग