हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 29 Sep 2021 12:05 AM IST
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
कहते हैं अगर व्यक्ति को स्वस्थ रहना है, तो उसे एक अच्छा आहार लेना पड़ता है। हमारा खाना ऐसा होना चाहिए जिसमें प्रोटीन, विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम जैसे कई अन्य जरूरी पोषक तत्व हों, क्योंकि ये हमारी सेहत को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। डॉक्टर भी इस बात को कहते हैं कि एक अच्छी डाइट ही व्यक्ति को स्वस्थ रखने में अहम रोल निभाती हैं। वहीं, जब आप किसी बीमारी से जूझ रहे होते हैं, तो ये और जरूरी हो जाता है कि आपकी डाइट काफी हेल्दी हो। ऐसा इसलिए क्योंकि बीमारियों के समय शरीर में कई तरह की दिक्कतें होती हैं जिन्हें दूर करने में हमारा भोजन हमारी मदद कर सकता है। इन्हीं बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
दिल के मरीजों के लिए एक हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे लोगों को किन चीजों का सेवन नही करना चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं।
नमक
- नमक हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, लेकिन अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो ये हमें नुकसान भी पहुंचा सकता है और वो भी खासकर हार्ट के मरीजों को। नमक का ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिसके कारण हार्ट फेल्योर और हार्ट अटैक आने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
अंडे की जर्दी
- अंडे की जर्दी का सेवन दिल के मरीजों को नही करना चाहिए और अगर वो ऐसा करते हैं, तो इससे उन्हे नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे की जर्दी सेचुरेटेड फैट्स से भरपूर होती है। वहीं, अंडा भी दिल की बीमारी के खतरे को बढ़ा सकता है, इसलिए इसका भी सेवन कम ही करें।
मीठी चीजें
- लोगों की आदत होती है कि वो खाना खाने के बाद कुछ न कुछ मीठा खाते हैं, जो कि लोगों को काफी पसंद होता है। लेकिन ज्यादा मीठे का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वहीं, दिल के मरीजों के लिए ये और भी ज्यादा खतरा पैदा कर सकता है।
मैदा
मैदा से बनी चीजें खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं, उतनी ही ये हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक भी होती है और वो भी खासकर हार्ट के मरीजों के लिए। जब ज्यादा मैदा या इससे बनी चीजों का सेवन किया जाता है, तो इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। वहीं, मैदे के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
डाॅक्टर राजू भारद्धाज ने बताया कि कम उम्र में दिल बीमार हो रहा है। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में हार्ट संबंधित बीमारी होने की अधिक संभावना रहती है। ऐसे में फल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। हेल्थ के साथ जरूरी पोषक तत्व भी बने रहते हैं। सर्दियों में ये फल खाने से दिल को काफी फायदा होता है। उन्होंने बताया कि नियमित फल खाने से शरीर में ताकत बनी रहती है। कुछ फल ऐसे है, जो दिल की बीमारियों से बचाते है।
खाये ये फल
सेब हर मौसम में मिलता हैै। साथ ही यह फल खाना अच्छा माना जाता है। यह दिल को मजबूत करता है। इसके अलावा भूलने की बीमारी को भी दूर करता है। यह हार्ट अटैक से भी बचाता है। इसको खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। वहीं सतरा में विटामिन सी बहुत अधिक होती है। इसे खाने से सर्दी-जुखाम जैसी समस्या नहीं होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है। डॉक्टरों की माने तो संतरा खाय जाए तो घर में एंटीबायॉटिक दवाएं रखने की आवश्यकता नहीं होती है। केले में विटामिन सी, बड़ी मात्रा में फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है। यह ब्लड प्रेशर को ठीक करने के साथ ही सर्दी में दिल की बीमारी को दूर भगाता है। विटामिन बी 6 का अच्छा स्त्रोत होने की वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है।
अंगूर में ग्लूकोज जैसे पौष्टिक तत्व, विटामिन, मिनरल्स, काबरेहाामइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुणों से भरपूर होता है। कोलेस्ट्रॉल कम होेने से सेवन से हृदय रोग का खतरा कम रहता है। यह रक्त विकारों को दूर करता है। कीवी फल में विटामिन सी होता है। यह फ्रेकफास्ट के समय हल्का सा नमक छिड़क कर खाया जाए तो शरीर को गर्म रखता है। साथ ही ठंड नहीं लगती। अनार का सेवन हर किसी को करना चाहिए। अनार के दानों में पॉलीफिनॉल होता है जो कि सूजन से लड़ने में सहायक होता है। अनार के सेवन से प्रतिरोधक क्षमता में इज़ाफ़ा होता है। वहीं एक अमरूद में 8,500 माक्रोग्राम एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपाइन पाया जाता है। यह परिहृदय धमनी की बीमारी के लिये लाभकारी है। मौजूद पौष्टिक तत्व से यह शरीर को फिट रखता है।