हिमालय तथा प्रायद्वीप पठार में क्या अंतर है - himaalay tatha praayadveep pathaar mein kya antar hai

हिमालयी क्षेत्र तथा प्रायद्वीपीय पठार के उच्चावच लक्षणों में अंतर नीचे दिया गया है।

  हिमालयी क्षेत्र प्रायद्वीपीय पठार
1 विश्व के सर्वाधिक ॐचे पर्वतों एंव गहरी घटियों से मिलकर बना है। चौड़ी एंव छिछली घाटियों तथा गोलाकार पहाड़ियों से मिलकर बना हैं।
2 इंडो-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट व यूरेशियन प्लेट में टक्कर के कारण बना। गोंडवाना भूमि के टूटने व खिसकने के कारण बना।
3 तलछटी चट्टानों से बना है। आग्नेय एंव कायांतरित चट्टानों से बन है।
4 भूवैज्ञानिक दृष्टि से यह अस्थिर क्षेत्र में आता हैं। भूवैज्ञानिक दृष्टि से यह स्थिर क्षेत्र में आता हैं।
5 ये विश्व के सर्वाधिक ॐचे पर्वत हैं। मध्य उच्चभूमि नीची पहाड़ियों से बना है और इनमें कोई भी चोटी विश्वविख्यात ॐचाई की नहीं हैं।
6 हिमालय से बहुत सी प्रसिद्ध नदियाँ निकलती है जैसे सिंधु, गंगा व ब्रम्हपुत्र। नर्मदा व ताप्ती जैसे कुछ ही नदियाँ प्रायद्वीपीय पठार से निकलती हैं
7 ये सिंधु व गंगा के मैदान के सिरे पर बने हुए हैं। ये दक्कन के सिरे पर बने हुए हैं।
8 शिमला, मसूरी, दार्जिलिंग, नैनीताल आदि पहाड़ी स्थल हिमालय में पाए जाते हैं। यहाँ कोई विख्यात पहाड़ी स्थल नहीं पाया जाता।
9 इनकी औसत ॐचाई 6000 मी हैं। इस पठार की औसत ॐचाई  600-900 है।
10 ये नवीन वलित पर्वत हैं। ये प्राचीनकाल से ही अपरदन के चरण में हैं।
11 ये बहुत से महाखड्ड एंव यू आकार की घाटियों से बने हैं। पठार को कई नदियों द्वारा बुरी तरह काट दिया गया हैं।
12 इनमें बहुत कम खनिज पाए जाते हैं। ये खनिजों का भंडार हैं।
13 सभी बारहमासी नदियों का उद्गम हिमालय से ही होता हैं। इन पठारों से निकलनेवाली नदियाँ बरसाती हैं।

हिमालय तथा प्रायद्वीपीय पठार में क्या अंतर है?

उत्तर। हिमालयी क्षेत्र एक युवा और संरचनात्मक रूप से मुड़ी हुई पर्वत श्रृंखला शामिल है जबकि प्रायद्वीपीय पठार पृथ्वी पर सबसे पुराने भूभागों में से एक है और यह गोंडवाना भूमि का हिस्सा था। हिमालय क्षेत्र अवसादी चट्टानों से बना है जबकि प्रायद्वीपीय पठार पुराने क्रिस्टलीय, आग्नेय और कायांतरित चट्टानों से बना है।

पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है?

हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है? Solution : हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है? (i) हिमालय भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित है। ... (i) प्रायद्वीपीय पठार भारत के दक्षिणी भाग में विस्तृत रूप से फैला है। (ii) यह उत्तर से चौड़ा और दक्षिण से संकरा है।

भारत के प्रमुख भू आकृति कौन से हैं?

जिनमें प्रमुख है - माउण्ट एवरेस्ट(8848 मी.), कंचनजंगा(8598 मी.), मकालू(8481मी.), धौलागिरी(8172मी.), नगा पर्वत(8126 मी.), अन्नपूर्णा(8048 मी.), नंदा देवी(7817 मी.), नामचबरवा(7756 मी.) आदि। यह उत्तर में सिन्धु नदी के मोड से पूर्व में ब्रह्मपुत्र नदी तक है।

भारत के प्रमुख भू आकृतिक विभाग कौन से हैं हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप?

(i) हिमालय भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित है। (ii) यह बहुत ऊँची पर्वतीय दीवार बनता है। (iii) उत्तर-दक्षिण में हिमालय पर्वत की तीन श्रंखलाएँ है-हिमांद्री, हिमाचल, शिवालिक। (iv) पूर्व-पश्चिम हिमालय में पंजाब हिमालय, कुमाऊँ, नेपाल हिमालय, असम हिमालय शामिल है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग