- Home
- /
- Fitter course
- /
- Fitter science
- /
- सीमान्त घर्षण क्या है?
दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में सीमान्त घर्षण क्या है? सीमान्त घर्षण के नियम इत्यादि के बारे में बताया है। यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए। तो चलिए शुरू करते हैं-
सीमान्त घर्षण क्या है? (What is Limiting Friction?)
“स्थैतिक घर्षण के अधिकतम मान को सीमान्त घर्षण कहते हैं।”
Table of Contents
- सीमान्त घर्षण क्या है? (What is Limiting Friction?)
- सीमान्त घर्षण के नियम
- CLICK HERE:- Telegram Group
दूसरे शब्दों में:- जब दो शूष्क सतह आपस में एक-दूसरे के सम्पर्क में चलती हैं, तब दोनों सतहों के बीच में घर्षण पैदा होता है। जैसे-जैसे बल बढ़ाया जाता है घर्षण भी वैसे ही बढ़ता जाता है, बल बढ़ते-बढ़ते एक ऐसी अवस्था आती है कि जब ठोस अपनी रूकी अवस्था से सतह पर ठीक चलने वाला ही होता है, तो उस अवस्था में घर्षण बल अपनी अधिकतम सीमा तक पहुंच जाता है, जो कि वस्तु को चलने से रोकने की कोशिश करता है। इस अधिकतम घर्षण बल को सीमान्त घर्षण (Limiting Friction) कहते हैं।
किसी वस्तु का सीमान्त घर्षण वस्तु पर लगाए गए बाहरी बल के बराबर होता है, जबकि वस्तु ठीक चलने वाली होती है।
इन्हें भी पढ़ें:- एल्युमीनियम के उपयोग व अंतर के बारे में
More Information:- स्थैतिक घर्षण क्या है?
किसी वस्तु पर लगाए गए बाहरी बल को अंग्रेजी के अक्षर ‘P’ द्वारा तथा सीमान्त घर्षण बल को अंग्रेजी के अक्षर ‘F’ द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
सन्तुलन की अवस्था में सीमान्त घर्षण बल और वस्तु पर लगाया गया बल एक-दूसरे के बराबर होते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:- ऊष्मा संचरण क्या है?
F = Pसीमान्त घर्षण के नियम
यह निम्न प्रकार से हैं-
- सीमान्त घर्षण बल सम्पर्क सतहों की प्रकृति व स्थिति पर निर्भर करता है।
- यह वस्तु की गति की विपरीत दिशा में काम करता है।
- यह बल अभिलम्ब प्रतिक्रिया के समानुपाती होता है।
दोस्तों, यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व अपने दोस्तों को शेयर करें।
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-
इन्हें भी पढ़ें:- गियर ड्राइव से संबंधित परिभाषाएं
CLICK HERE:- Telegram Group
Recommended
- विद्युत चुम्बक रिले क्या है?
- चतुर्भुज किसे कहते हैं?
- एल्युमीनियम के उपयोग व अंतर
के बारे में
- प्लवन का सिद्धांत क्या है?
- विद्युत के प्रभाव
- तनाव बल क्या है?
- ऊष्मा क्या है? ऊष्मा के मात्रक
-
इंडक्शन हार्डनिंग किसे कहते हैं?