गोपियाँ माता यशोदा से कृष्ण की क्या शिकायतें? - gopiyaan maata yashoda se krshn kee kya shikaayaten?

गोपियाँ माँ यशोदा से कृष्ण की शिकायत क्यों करती हैं?

  • कृष्ण उनके वस्त्र चुरा लेते हैं।
  • कृष्ण उनकी मटकियाँ फोड़ देते हैं।
  • कृष्ण उनके लिए बाँसुरी नहीं बजाते।
  • कृष्ण उनके लिए बाँसुरी नहीं बजाते।

D.

कृष्ण उनके लिए बाँसुरी नहीं बजाते।

225 Views

दूध की तुलना में श्रीकृष्ण कौन-से खाद्य पदार्थ को अधिक पसंद करते हैं?

दूध की तुलना में श्रीकृष्ण माखन-रोटी को अधिक पसंद करते हैं।

498 Views

किसी ऐसी घटना के विषय में लिखिए जब किसी ने आपकी शिकायत की हो और फिर आपके किसी अभिभावक (माता-पिता बड़ा भाई-बहिन इत्यादि) ने आपसे उत्तर माँगा हो।

पिछले दिनों छुट्टियों में मैं अपनी नानी के घर गया। वहाँ बड़ा ही आनंद था क्योंकि किसी भी काम की या खाने-पीने की कोई रोक-टोक नहीं थी। रोज शाम को मैं साइकिल चलाने जाता। मुझे तेज व हाथ छोड़कर साइकिल चलाना बहुत अच्छा लगता था। एक दिन शाम को मैंने बहुत तेज साइकिल चलाई जब मुझे बहुत मजा आ रहा था तो मैंने हैंडल से हाथ छोड़ दिए, ऐसा लगा जैसे मन की इच्छा पूरी हो गई।
अचानक ही मैंने देखा कि सामने हमारे पड़ोसी श्रीमान दीपक आ रहे थे उन्होंने मुझे पहचान लिया और घर जाकर मेरे माता-पिता को बता दिया। अगले दिन ही मेरे माता-पिता नानी के घर आ गए। उन्होंने मुझे खूब डाँटा। बात यहाँ आकर खत्म हुई कि मैं नाना-नानी से डरता नहीं हूँ। मुझे सारा सामान बाँधकर उसी समय घर वापस आना पड़ा।

517 Views

कुछ शब्द परस्पर मिलते-जुलते अर्थवाले होते हैं, उन्हें पर्यायवाची कहते हैं। और कुछ विपरीत अर्थवाले भी। समानार्थी शब्द पर्यायवाची कहे जाते हैं और विपरीतार्थक शब्द विलोम, जैसे-
पर्यायवाची -      चंद्रमा-शशि, इंदु, राका
                    मधुकर-भ्रमर, भौंरा, मधुप
                   सूर्य-रवि, भानु, दिनकर
विपरीतार्थक - दिन-रात
                श्वेत-श्याम
                शीत-उष्ण
पाठों से दोनों प्रकार के शब्दों को खोजकर लिखिए।

इस हेतु विद्यार्थीयों र्थयों को स्वयं प्रयास करना पड़ेगा।

1195 Views

बालक श्रीकृष्ण किस लोभ के कारण दूध पीने के लिए तैयार हुए?

बालक श्रीकृष्ण चोटी बड़ी होने के लोभ में दूध पीने के लिए तैयार हुए।

1362 Views

श्रीकृष्ण अपनी चोटी के विषय में क्या-क्या सोच रहे थे?

श्रीकृष्ण अपनी चोटी के विषय में सोच रहे थे कि कब उनकी चोटी बड़ी होगी; कब यह लंबी और मोटी होगी; कब यह गूँथने पर जमीन पर नागिन की तरह लोटेगी

580 Views

1 Crore+ students have signed up on EduRev. Have you?

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: कृष्ण किस लोभ के कारण दूध पीने को तैयार हुए थे?
उत्तर:
माता यशोदा कृष्ण से बार-बार कहती थीं कि दूध पीने से तुम्हारी चोटी बलराम की चोटी से लम्बी और मोटी हो जाएगी। इस लोभ के कारण वह दूध पीने के लिए तैयार हो गये थे।

प्रश्न 2: मक्खन चुराते और खाते समय श्रीकृष्ण थोड़ा-सा मक्खन बिखरा क्यों देते हैं?
उत्तर: 
मक्खन चुराते और खाते समय श्रीकृष्ण थोड़ा-सा मक्खन बिखरा देते थे। कृष्ण छोटे थे और मक्खन चुराने के चक्कर में और जल्दबाजी में तथा साथियों को मक्खन देने के चक्कर में मक्खन फैल जाता होगा।

प्रश्न 3: कृष्ण किस समय गोपी के घर गए? उन्हें ये ही समय क्यों उपयुक्त लगा?
उत्तर:
श्रीकृष्ण दोपहर के समय गोपी के घर गए क्योंकि उस समय सुनसान रहता है इसलिए उन्हें ये समय माखन चोरी के लिए उपयुक्त लगता था।

प्रश्न 4: गोपी किसके पास क्या शिकायत लेकर आई?
उत्तर: गोपी यशोदा के पास कृष्ण की शिकायत लेकर आई थी क्योंकि कृष्ण ने उसके घर चोरी से माखन खा लिया था। यह उनका प्रतिदिन का नियम था।

प्रश्न 5: गोपी द्वारा ‘यह ढोटा कौनैं ढँग लायौ’ कहने में कौन-सा भाव मुखरित हुआ है?
उत्तर: 
गोपी द्वारा ‘यह ढोटा कौनैं ढँग लायौं’ कहने के पीछे उपालंभ का भाव मुखरित हुआ है। वह कहती है तूने इसे क्या सिखाया-पढ़ाया है जो यह मना करने पर भी अपनी चोरी की आदत से बाज नहीं आता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: चोटी न बढ़ने पर बालक कृष्ण माता यशोदा से क्या शिकायत करते हैं?
उत्तर:
बालक माता यशोदा से शिकायत करते हैं कि माँ तू तो कहा करती थी कि मेरी चोटी बलराम भैया की तरह लम्बी और मोटी हो जाएगी तथा बार-बार नहलाते, धोते, कंघी करते, गूँथते हुए नागिन के समान जमीन पर लोटने लगेगी।

प्रश्न 2: गोपी द्वारा माता यशोदा से कृष्ण की, की गई शिकायत को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर: 
बालक कृष्ण की शरारतें तथा नित्य प्रति माखन चुराने की आदत से तंग होकर गोपी यशोदा के पास शिकायत करने आती है कि कृष्ण दोपहर के समय सुनसान में घर आते हैं। दरवाजा खोलकर दही-माखन खाते हैं तथा साथियों को भी खिलाते हैं। वे ऊखल पर चढ़कर छींके पर रखा गोरस उतार लेते हैं। वे जी भर खाते हैं और जो अच्छा नहीं लगता उसे जमीन पर बिखरा देते हैं।

प्रश्न 3: गोपी यशोदा पर क्या आरोप लगाती है?
उत्तर:
गोपी यशोदा पर आरोप लगाती है कि तुमने अपने पुत्र को क्या सिखाया है। इसे मना क्यों नहीं करती हो। लगता है कि तुमने ही अनोखा पुत्र पैदा किया है।

प्रश्न 4: सूरदास की भाषा शैली लिखिए।
उत्तर:
कवि सूरदास ने अपनी रचनाओं में ब्रज भाषा का प्रयोग किया है। सूरदास के पदों में ब्रजभाषा का माधुर्य एवं सौन्दर्य मिलता है। सूरदास ने राधा-कृष्ण के मिलन के माध्यम से संयोग शृंगार  का अनुपम तथा हृदयस्पर्शी चित्र खींचा है।

प्रश्न 5: बालक कृष्ण को किस बात पर आश्चर्य हो रहा है?
उत्तर: बालक कृष्ण को अपनी चोटी पर आश्चर्य हो रहा है कि अनेक बार दूध पीने पर भी यह छोटी क्यों है। यह बड़ी क्यों नहीं हो रही है? बालों को कंघी करते हुए और गूंथते हुए जमीन तक क्यों नहीं जा रही?

प्रश्न 6: कृष्ण किस लोभ के कारण दूध पीने को तैयार हुए थे? उन्हें क्या पसंद था?
उत्तर:
कृष्ण अपने सिर की चोटी लंबी एवं मोटी होने के लोभ में दूध पीने को तैयार हुए थे। उन्हें दूध पीना पसंद नहीं था। उन्हें तो माखन-रोटी खाना पसंद था लेकिन बलराम की तरह चोटी करने के लालच में माता यशोदा के कहने पर वे दूध पीने को तैयार हुए थे।

प्रश्न 7: कृष्ण किस समय गोपी के घर गए? उन्हें यह समय ही क्यों उपयुक्त लगा होगा?
उत्तर:
कृष्ण दोपहर के समय गोपी के घर गए। दोपहर का समय ऐसा होता है कि काम करने के बाद लोग विश्राम कर रहे होते हैं या सो जाते हैं। ऐसे में चारों ओर सुनसान होता है। यह समय उन्हें माखन की चोरी के लिए उपयुक्त लगता था। इस समय माखन चुराते हुए उन्हें कोई देख भी नहीं सकता था।

मूल्यपरक प्रश्न
प्रश्न 1: बालपन की शरारतें मनभावन होती हैं, ‘सूरदास के पद’ के आधार पर इस कथन को स्पष्ट करें।
उत्तर:
बालपन भोला और भावुक होता है। यह एक ऐसी अवस्था है जिसमें कोई भी अपने दिमाग की नहीं, मन की और दिल की बात को अधिक महत्व देता है। श्री कृष्ण भी बचपन में ऐसे ही थे। वे अपने भोलेपन से कोई भी शरारत करते और फिर माँ यशोदा से वार्तालाप करते तो मां यशोदा को अत्यंत आनंददायक लगता। वे अपने बालपन में माखन चुराने जाते थे जबकि उनके घर में माखन की कोई कमी नहीं थी। लेकिन उनका यही नटखटपन माता यशोदा को, गोपियों को सबको बहुत भाता था। कभी उनकी चोटी न बढ़ने की शिकायत होती तो कभी बलदाऊ द्वारा तंग करने की। इन बालसुलभ चंचलता और शरारतों को देखकर ही यह कथन कहा जा सकता है कि बालपन की शरारतें मनभावन होती हैं। सूरदास जी ने बड़े ही अद्भुत तरीके से इनको उकेरा है।

The document Important Questions: सूरदास के पद Notes | Study Hindi Class 8 - Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.

All you need of Class 8 at this link: Class 8

गोपियां माता यशोदा से कृष्ण की क्या शिकायतें करती हैं?

प्रश्न 2: गोपी द्वारा माता यशोदा से कृष्ण की, की गई शिकायत को अपने शब्दों में लिखिए। उत्तर: बालक कृष्ण की शरारतें तथा नित्य प्रति माखन चुराने की आदत से तंग होकर गोपी यशोदा के पास शिकायत करने आती है कि कृष्ण दोपहर के समय सुनसान में घर आते हैं। दरवाजा खोलकर दही-माखन खाते हैं तथा साथियों को भी खिलाते हैं

गोपी ने माता यशोदा से श्री कृष्ण की शिकायत किस प्रकार की तथा उन पर क्या आरोप लगाए?

Answer: कृष्ण एक गोपी के घर में प्रवेश कर घर की साँकल खोलकर, उखल पर चढ़कर छीके पर रखा माखन सखा के साथ मिलकर खा गया और ज़मीन पर भी कुछ बिखेर दिया। गोपी किस पर क्या आरोप लगाती है? Answer: गोपी माता यशोदा पर आरोप लगाती है कि वह अपने बेटे कृष्ण को गोरस के नुकसान को बंद करने के लिए नहीं कहती है।

ग्वालिन यशोदा जी से क्या शिकायत करती है?

इस वाक्य में ग्वालिन मां यशोदा के पास श्रीकृष्ण की शिकायत लेकर पहुंची हैं। वो मां यशोदा से कहती हैं कि कृष्ण ने उनका सारा माखन चुराकर खा लिया है। तब गोपियों के मन में विभिन्न भाव उत्पन्न होते हैं। ग्वालिन सोचती हैं कि यशोदा ने शायद अनोखे पुत्र को जन्म दिया है, जो शरारतें करने से बाज नहीं आता।

सूरदास जी के पद में ग्वालिनें माँ यशोदा से कृष्ण जी की क्या शिकायत करती हैं?

वैसे तो कन्हैया ग्वालिनों के घरों में जा-जाकर माखन चुराकर खाया करते थे। लेकिन आज उन्होंने अपने ही घर में माखन चोरी की और यशोदा ने उन्हें देख भी लिया। इस पद में सूरदास ने श्रीकृष्ण के वाक्चातुर्य का जिस प्रकार वर्णन किया है वैसा अन्यत्र नहीं मिलता।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग