एशियाई खेलों में भारत ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। देश ने 18 बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया है और कुल 672 पदक जीते हैं। एशियन गेम्स में देश का गौरवशाली इतिहास तभी शुरू हो गया था, जब नई दिल्ली ने 1951 में एशियाई खेलों के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी की थी। पहले एशियाई खेलों में भारत ने 51 पदक जीते थे, जिसमें 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य शामिल थे। यही नहीं भारत, जापान के बाद पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा था। उन 51 पदकों में रोशन मिस्त्री का रजत पदक इतिहास के पन्नों में विशेष स्थान रखता है। स्प्रिंटर रोशन मिस्त्री एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला
बनीं, जब उन्होंने 10 मार्च, 1951 को 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। हालांकि स्वतंत्रता के बाद के शुरुआती वर्षों में भारत में पुरुषों का वर्चस्व था, लेकिन एंग्लो-इंडियन और पारसी समुदायों ने देश की महिलाओं के लिए चुनौतियों को आसान करने में अहम भूमिका निभाई। बॉम्बे (अब मुंबई) की एक पारसी रोशन मिस्त्री उन छह भारतीय महिलाओं में से एक थीं, जिन्होंने 1951 के एशियाई खेलों में व्यक्तिगत पदक जीते थे। अन्य पांच एंग्लो-इंडियन मूल की थीं। 8 मार्च, 1951 को, नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम
में चार धावकों के फील्ड में प्रतिस्पर्धा करते हुए, रोशन मिस्त्री हीट 1 में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए 12.9 सेकेंड का समय दर्ज किया। जापान की किमिको ओकामोटो 12.5 सेकेंड का समय निकालकर पहले स्थान पर रहीं। उस 100 मीटर की रेस में एक अन्य भारतीय भी दौड़ रही थीं, जिनका नाम पैट मेंडोजा था। वो हीट 2 में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचीं। प्रत्येक हीट से सिर्फ शीर्ष तीन धाविकाओं ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। एक
दिन के ब्रेक के बाद, सभी स्प्रिंटर 10 मार्च को फाइनल रेस के लिए ट्रैक पर उतरीं। वो एक करीबी फाइनल था, जिसमें शीर्ष तीन स्प्रिंटर्स सिर्फ 0.3 सेकेंड से अलग-अलग स्थान हासिल कर पाई थीं। जापान के कियोको सुगिमुरा ने 12.6 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और रोशन मिस्त्री ने 12.8 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता। किमिको ओकामोटो 12.9 सेकेंड के साथ तीसरे जबकि पैट मेंडोजा चौथे स्थान पर रहीं। हालांकि रोशन मिस्त्री 0.2 सेकेंड से स्वर्ण पदक से चूक गईं लेकिन एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली
पहली भारतीय महिला के रूप में उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। रोशन मिस्त्री ने 1951 के एशियाई खेलों में एक और पदक जीता। उन्होंने महिलाओं की 4x100 मीटर रिले टीम के साथ रजत जीता, जिसमें पैट मेंडोजा, मैरी डिसूजा और बानो गजडर शामिल थीं। मैरी डिसूजा ने 1951 एशियाई खेलों में महिलाओं की 200 मीटर में कांस्य पदक भी जीता था। उन्होंने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। नई दिल्ली 1951 में पदक जीतने वाली अन्य भारतीय महिलाओं में बारबरा वेबस्टर (शॉट पुट और जैवलिन थ्रो
में कांस्य), मैरी सेमोज (हाई जंप में कांस्य) और सिल्विया गौंटलेट (लॉन्ग जंप में कांस्य) शामिल थीं।एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला
भले ही भारतीय महिलाएं एशियन गेम्स की शुरुआत से ही इस आयोजन में पोडियम तक पहुंचती रही हैं लेकिन उन्हें व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने में दो दशक लग गए।
स्प्रिंटर कमलजीत संधू एशियाई खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, जब उन्होंने थाईलैंड के बैंकॉक में एशियाई खेल 1970 में 400 मीटर दौड़ अपने नाम की थी।
कमलजीत संधू ने 57.3 सेकेंड के समय के साथ इस्राइल की अवीवा बालास और जापान की नोबुको कावानो को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। इसके बाद कमलजीत ने म्यूनिख में 1972 के ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।
ओलंपिक जाएं। यह सब पायें।
मुफ्त लाइव खेल आयोजन | सीरीज़ के लिए असीमित एक्सेस | ओलंपिक के बेमिसाल समाचार और हाइलाइट्स
A. भानु अथैय्या
B. हरिता कौर देओल
C. कमलजीत संधू
D. दुर्बा बेनर्जी
Correct Answer is C. कमलजीत संधू
डेली करंट अफेयर्स के लिए हमें यूट्यूब पर सब्सक्राइब कीजिए।
Email *
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कमलजीत संधू के बारे में।
कमलजीत संधू एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला है। इन्होंने यह उपलब्धि ४०० मीटर दौड़ में प्राप्त की थी इसके लिए इन्होने ४०० मीटर दौड़ को ५७.३ सेकंड्स में पूरी की थी।
कमलजीत संधू भारत के पंजाब राज्य से है एवं पद्म श्री सम्मानित महिला है।
भारत में प्रथम महिला सम्बंधित प्रश्नों के लिए यहाँ क्लिक करें।
Name *
First
Last
Email *
Paragraph Text *
Report error | भारत में प्रथम महिला सम्बंधित प्रश्नोत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें।
यह भी पढ़ें।
- भारत की प्रथम महिला फाइटर पायलट का क्या नाम है?
- भारतीय नौसेना में प्रथम महिला पायलट का क्या नाम है?
- UPSC के प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी?
- वायु सेना में भारत की प्रथम महिला पायलट का क्या नाम है?
- भारत की प्रथम महिला आईएएस का क्या नाम है?
- उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश का क्या नाम है?
- भारत की प्रथम महिला सांसद का क्या नाम है?
- भारत की प्रथम महिला आईपीएस कौन थी? [First Lady IPS Officer in India]
- आईसीसी इंटरनेशनल पैनल में बतौर मैच रेफरी शामिल होने वाली प्रथम महिला का क्या नाम है?
- ओलंपिक मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला का क्या नाम है?
- माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली भारतीय महिला का नाम क्या है?
- भारत की प्रथम महिला शासिका कौन थी?
- (English Channel) इंग्लिश चैनल पार करने वाली प्रथम भारतीय महिला का क्या नाम है?
- ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला का क्या नाम है?
- ओलंपिक कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला का क्या नाम है?
- दूरदर्शन समाचार वाचक (समाचारवाचक) प्रथम भारतीय महिला का क्या नाम है?
- अंटार्कटिका पहुंचने वाली प्रथम भारतीय महिला का क्या नाम है?
- दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला का क्या नाम है?
- भारत की प्रथम महिला वॉइस एयर मार्शल का क्या नाम है?
- भारत की प्रथम महिला जो स्नातक हुई (प्रतिष्ठा के साथ)?
- भारत में प्रथम महिला जनरल लेफ्टिनेंट
- भारत की प्रथम महिला मेयर का क्या नाम है?
- अर्जुन पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला का क्या नाम है?
- प्रथम भारतीय मिस यूनिवर्स का क्या नाम है?
- भारत रत्न से सम्मानित प्रथम महिला का क्या नाम है?
हम जल्द ही यूट्यूब पर नया कंटेंट लाने वाले हैं जिसके लिए हमे यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें। यहाँ क्लिक करके ज्वाइन करें।
क्या आपके पास एक सवाल है जिसका जवाब आपको अभी तक नहीं मिला है? यदि हाँ, तो अपना प्रश्न लिखें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Exact matches only
Exact matches only
Search in title
Search in title
Search in content
Search in content
Search in excerpt
Search in posts
Search in posts
Search in pages
Search in pages