छोटे बच्चों की भूख कैसे बढ़ाएं? - chhote bachchon kee bhookh kaise badhaen?

बच्चों को समय पर खाना खिलाना अपने आप में एक मुश्किल काम है। ज्यादातर बच्चे खाने पीने में आनाकानी करते हैं और घंटों तक उन्हें खाने के लिए मनाना पड़ता है। इसके अलावा कुछ बच्चे भोजन की बजाय नूडल्स और अन्य फास्ट फूड ज्यादा पसंद करते हैं और खाना न खाने से शरीर में कमजोरी आ जाती है।

दरअसल अगर आपका बच्चा खाना नहीं खा रहा है तो यह कोई आम बात नहीं है। इसके पीछे कुछ गंभीर कारण भी हो सकते हैं। खाना न खाने से बच्चों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिससे बच्चा बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है और उसे कम भूख लगती है। आइए जानते हैं बच्चों को भूख न लगने के कारण और इसे दूर करने के उपाय...

​बच्चों को इन कारणों से नहीं लगती है भूख:

  1. बॉडी में आयरन की कमी होने पर
  2. हेपेटाइटिस-ए का टीका लगने पर
  3. मेनिनजाइटिस होने पर
  4. अधिक फास्ट फूड खाने से
  5. अधिक मीठी चीजें खाने से

इसके अलावा कई बार बच्चों को उनकी पसंद का खाना नहीं मिल पाता है जिसके कारण वे खाने से कतराते हैं और आसानी से खाने के लिए तैयार नहीं होते हैं।

​बच्चों की भूख बढ़ाने के उपाय

अगर आपका बच्चा खाना नहीं खाता है तो उसके आहार में अलग-अलग तरह की चीजें शामिल करके उसकी भूख बढ़ाईजा सकती है। अगर बच्चे का आहार पोषक तत्वों से भरपूर हो तो वह खाना खाने के लिए आसानी से तैयार हो जाएगा। भूख बढ़ाने के लिए बच्चों के आहार में निम्न चीजों को शामिल करना चाहिए :

​विटामिन सी-

यदि बच्चे को भूख नहीं लगती है तो उसे विटामिन सी से भरपूर आहार जैसे टमाटर, संतरा, स्ट्रॉबेरी के साथ ही आयरन से भरपूर आहार खिलाएं। विटामिन सी शरीर में आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है और भूख को बढ़ाता है।

​सोआ या डिल (Dill)-

यह एक प्रकार की जड़ी बूटी है जो भूख की कमी, कब्ज, अपच सहित पेट से जुड़ी अन्य परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। इसे सूप में मिलाकर बच्चे को खिलाया जा सकता है और मसाले के रुप में भी उपयोग किया जा सकता है।

​पोषक तत्वों से भरपूर आहार

बच्चे के आहार में पालक, साबुत अनाज, पास्ता, चावल, मटर, चने व ब्रोकली आदि को शामिल करें। ये फूड्स शरीर में पोषक तत्वों की भरपायी करते हैं और बच्चे की भूख को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

इस तरह बच्चों के आहार पर उचित ध्यान देने से उसकी भूख बढ़ती है और वह बीमारियों से दूर एवं स्वस्थ रहता है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

मेरा बच्चा कुछ खाता ही नहीं और अगर खाता भी है तो केवल फास्ट फूड। यह शिकायत आपने ज्यादातर बच्चों के माता-पिता को करते हुए सुनी होगी। इसी के चलते पेरेंट्स को बच्चों की भूख बढ़ाने और घर का पौष्टिक खाना खिलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं, जिनसे बच्चों की भूख को बढ़ाया जा सकता है। इलायची और आंवला समेत कई ऐसी जड़ी-बूटियां का जिनका उपयोग भूख बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। राम हंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानें बच्चों की भूख बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय

बच्चों की भूख बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय (how to increase children's appetite naturally)

बच्चों को समय-समय पर खाना खिलाना किसी टास्क से कम नहीं होता है। कई बच्चे तो ऐसे होते हैं, जो बिल्कुल ही नहीं खाते हैं। वे खाना खाने में बहुत आनाकानी करते हैं। उन्हें हर बार खाना खिलाने के लिए मनाना पड़ता है। अगर आप भी अपने बच्चे के भूख न लगने की समस्या से परेशान हैं, तो इन 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का उपयोग कर सकते हैं।

1. इलायची से बढ़ाएं बच्चे की भूख

अगर आपके बच्चे को भूख नहीं लगती है, तो आप उसे इलायची खिला सकते हैं। जी हां, बड़ी इलायची पाचन में सुधार करके भूख को बढ़ाती है। इलायची पाचन को मजबूत बनाने में मददगार होती है। इसके लिए आप इलायची को अच्छी तरह से पीस लें। बच्चों को इसे दूध में मिलाकर पीने को दें। इससे बच्चे की भूख तेजी से बढ़ेगी।

2. बच्चों की भूख बढ़ाने में आंवला लाभकारी

आंवला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आंवला खाने से बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आंवला में मौजूद विटामिन सी पान को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही यह भूख बढ़ाने का भी काम करता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में आंवला डालें और इसे गर्म कर लें। अब इस पानी में शहद मिलाकर बच्चे को पीने को दें। इससे बच्चे की पाचन शक्ति बढ़ेगी, उसकी भूख भी बढ़ेगी।

3. इमली से बढ़ेगी बच्चे की भूख

इलायची और आंवला की तरह की इमली भी बच्चों की भूख बढ़ाने में मददगार साबित होती है। इमली में वातहारक और लैक्सटिव गुण होते हैं, जो बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए जरूरी होते हैं। बच्चे की भूख को बढ़ाने के लिए आप उसे इमली की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए इमली की पत्ती की चटनी बनाकर बच्चे को खिलाएं।

इसे भी पढ़ें - वजन बढ़ाने में फायदेमंद है अंजीर, इन 6 तरीकों से करें सेवन 

4. भूख बढ़ाने में प्रभावी अजवाइन

अजवाइन गैस, अपच की समस्या को दूर करता है। साथ ही पाचन तंत्र में भी सुधार करता है। इसलिए इसे भूख बढ़ाने के लिए भी उपयोगी माना जाता है। अगर आपके बच्चे को भूख नहीं लगती है, तो उसे गुनगुने पानी के साथ अजवाइन पीसकर खिलाएं। यह पाचन प्रणाली पर प्रभावी तरीके से काम करता है। अजवाइन में मौजूद गुण एंटी फ्लैटुलेंस पाचन एंजाइमों के स्त्राव में भी सहायक होते हैं, जो बच्चों की भूख को बढ़ाते हैं।

5. सौंफ से बढ़ाएं बच्चों की भूख

सौंफ पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है। सौंफ पाचन को भी दुरुस्त करता है। इससे भूख बढ़ती है। बच्चों की भूख को बढ़ाने के लिए आप उसे सौंफ और मिश्री खिला सकते हैं।

6. अदरक से बढ़ेगी बच्चों की भूख

डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि बच्चों को अदरक खिलाने से भी उनकी भूख को बढ़ाया जा सकता है। अदरक बच्चों के शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है। साथ ही यह बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। भूख बढ़ाने के लिए बच्चों को अदरक का रस पिलाएं।

इनके अलावा हींग और लहसुन भी बच्चों की भूख बढ़ाने में कारगर होते हैं। इसलिए आपको अपने बच्चों की डाइट में हींग और लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए रोज सुबह खाली पेट पिएं ये 4 ड्रिंक्स, धीरे-धीरे कम होने लगेगा मोटापा और थुलथुलापन

बच्चों की भूख बढ़ाने के उपाय

अगर आपका बच्चा सही से खाना नहीं खाता है, तो ऊपर बताए गए आयुर्वेदिक उपायों के साथ ही आप इन टिप्स को भी आजमा सकते हैं। इससे बच्चा खाना सही तरीके से खा सकता है।

  • जब बच्चा खाना खाए, तो उससे टीवी, मोबाइल और वीडियो गेम दूर रखें।
  • बच्चे को हर 4 घंटे में कुछ न कुछ हेल्दी खिलाएं।
  • बच्चे को तरह-तरह का खाना खिलाएं। एक ही तरह के खाने से बच्चा बोर हो सकता है।
  • बच्चे को लंच के 2-3 घंटे बाद स्नैक्स खाने को दें। इसमें फल, सूप या जूस शामिल करें।
  • बच्चों के खाने का एक निश्चित समय तय करें।
  • बच्चे को अकेला खाना न खिलाएं। जब सब लोग खाते हैं, तभी बच्चे को भी खाना खाने को दें।
  • बच्चों की डाइट में रंग-बिरंगी सब्जियों और फलों को शामिल करें।

नोट: इन तरीकों से भी आप बच्चे की भूख बढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर इन उपायों को ट्राई करने के बाद भी बच्चा सही से खाना नहीं खाता है, तो उसे एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

बच्चों को भूख नहीं लगती तो क्या करें?

ज्यादा दूध पिलाते रहने से दूध पिलाते रहने से भूख कम हो जाती है। खाने के बाद एक तरह का फ्रूट्स डेजर्ट खिलाएं, इससे बच्चा खाने के प्रति आकर्षित होगा। फ्रूट्स खाने से बच्चे का मेटाबॉलिज्म अच्छा बनेगा। बच्चे को फैट वाली चीजें नहीं खिलाएं।

बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए क्या देना चाहिए?

बच्चे के आहार में पालक, साबुत अनाज, पास्ता, चावल, मटर, चने व ब्रोकली आदि को शामिल करें। ये फूड्स शरीर में पोषक तत्वों की भरपायी करते हैं और बच्चे की भूख को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इस तरह बच्चों के आहार पर उचित ध्यान देने से उसकी भूख बढ़ती है और वह बीमारियों से दूर एवं स्वस्थ रहता है।

बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा सिरप कौन सा है?

Nisarga Herbs इम्यूटाइज़र सिरप, भूख में सुधार और बच्चों में प्राकृतिक प्रतिरक्षा को बढ़ावा दें - 150 ml प्रत्येक (2 का पैक)

भूख कैसे बढ़ाए घरेलू उपाय?

Highlights.
अजवाइन अजवाइन पेट की समस्या के लिए बेहद कारगर है। ... .
काली मिर्च काली मिर्च एक ऐसा मसाला है जो पाचन ठीक करने के साथ भूख बढ़ाने में भी कारगर है। ... .
अदरक अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ... .
आंवला आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। ... .
त्रिफला चूर्ण त्रिफला चूर्ण सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग