भारत में फुटबॉल की शुरुआत किसने की थी? - bhaarat mein phutabol kee shuruaat kisane kee thee?


भारत में फुटबॉल ब्रिटिश उपनिवेश काल के दौरान अंग्रेजों द्वारा लाया गया था। आरंभ में फुटबॉल मैच सैनिक टीमों के बीच खेले जाते थे। सीघ्र ही फुटबॉल क्लब भी बनने लगे। इनमें से कई क्लब आधुनिक फुटबॉल संगठन फीफा आदि के बनने से भी पहले बन चुके थे। भारत में फुटबॉल मुख्यतः पश्चिम बंगाल, गोआ, केरल, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम में पनपा और यहीं से उसे नई दिशा भी मिली।

पश्चिम बंगाल[संपादित करें]

बंगाल में फुटबॉल की शुरुआत नागेंद्र प्रसाद सर्वाधिकारी ने 1877 में हेयर स्कूल में फुटबॉल टीम बनाकर की। सर्वाधिकारी को भारतीय फुटबॉल का पितामह कहा जाता है। इसके बाद यहां ढेरों फुटबॉल क्लब बने इनमें प्रमुख है मोहन बागान एथलेटिक क्लब (1889) जो बाद में नैशनल क्लब ऑफ इंडिया कहलाया। फुटबॉल बंगाल की संस्कृति का हिस्सा बन गई है। हर तबके का इंसान फुटबॉल से जुड़ा है। बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती ने तो बंगाल फुटबॉल अकैडमी बनाने के लिए चंदा तक मांगा है। फीफा विश्व कप २०१० को देखने के लिए राज्य भर में 400 विशाल स्क्रीन लगाए गए थे।

गोवा[संपादित करें]

गोवा में फुटबॉल की शुरुआत 1883 में हुई जब आइरिश पादरी फादर विलियम रॉबर्ट लियोंस ने इसे ईसाई शिक्षा का हिस्सा बनाया। आज गोवा पश्चिम बंगाल, केरल और उत्तर-पूर्व के राज्यों के साथ भारत में फुटबॉल का केंद्र बन चुका है। यहां कई लोकप्रीय फुटबॉल क्लब हैं जैसे, सलगांवकर, डेंपो, चर्चिल ब्रदर्स, वॉस्को स्पोर्ट्स क्लब और स्पोर्टिंग क्लब डि गोवा आदि। गोवा के कई खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इनमे प्रमुख हैं, ब्रह्मानंद संखवालकर, ब्रूनो कूटिन्हो, मॉरिसिओ अफोंसो, रॉबर्टो फर्नांडिस। ये सभी भारतीय फुटबॉल टीम के कैप्टन रह चुके हैं।

केरल[संपादित करें]

केरल में फुटबॉल की शुरुआत १८९० ई। में हुई जब महाराजा महाविद्यालय तिरुअनंतपुरम के रसायनशास्त्र के प्रोफेसर बिशप बोएल ने युवाओं को फुटबॉल खेलने की प्रेरणा दी। 1930 के दशक में राज्य में कई फुटबॉल क्लब बने। यहां फुटबॉल का एक स्थानीय रूप सेवन्स फुटबॉल बहुत प्रचलित है। इसमें दोनों तरफ सात-सात खिलाड़ी खेलते हैं। केरल ने कई सफल और मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी दिए हैं। इनमें से प्रमुख हैं एल. एम. विजयन, वी. पी. साथयन, एन. पी. प्रदीप, के. अजयन और सुशांत मैथ्यू।

मिजोरम[संपादित करें]

मिजोरम में फुटबॉल सर्वाधिक लोकप्रीय खेल है। यहाँ लड़कियां भी इस खेल का हिस्सा हैं। फुटबॉल की लोकप्रियता के कारण ही यहाँ एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए संगठनों ने लाल फीता फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। यहां की राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि वह फुटबॉल के मैदान के लिए अमेरिका से कृत्रिम घास मंगाने की घोषणा की है।

मणिपुर[संपादित करें]

मणिपुर को फुटबॉल के मंदिरों वाला राज्य कहा जाता है। यहां फुटबॉल एक धर्म की तरह जिया जाता है। मणिपुर में भी फुटबॉल अपनी फीमेल स्टार्स की वजह से पॉपुलर है। इस छोटे से राज्य में विमिंस मणिपुर फुटबॉल फेडरेशन के 450 से मेंबर हैं। मणिपुर की महिला फुटबॉल टीम ने 1993, 1995, 1998, 2000, 2001, 2002, 2003, 2005 में ऑल इंडिया विमिंस फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता है। कुमारी देवी, लोकेशोरी देवी और सुरमाला चानू यहां की मशहूर फुटबॉल कोच रही हैं।

सिक्किम[संपादित करें]

सिक्किम में भी फुटबॉल ने अपनी जड़ें उस समय जमाईं जब यह खेल भारत में पनप रहा था। सिक्किम के बाहर पहली जीत करने वाला स्थानीय फुटबॉल क्लब था कुमार स्पोर्टिंग क्लब। यह जीत उसने 1948 में दर्जकी थी। 1973 को सिक्किम के फुटबॉल इतिहास में टर्निंग पॉइंट माना जाता है, इस साल गोवा ने इसे 10-0 से हराया था। इसके बाद 1976 में सिक्किम फुटबॉल क्लब का गठन किया गया। सिक्किम फुटबॉल तब से लगातार पनप रहा है। सिक्किम का नाम उसके मशहूर फुटबॉल प्लेयर भाईचुंग भूटिया ने भी रोशन किया है। भाईचुंग को इंडिया फुटबॉल का पहला पोस्टर बॉय कहा गया है। वह पहला भारतीय फुटबॉल प्लेयर है जिसने इंग्लैंड में प्रफेशनल फुटबॉल खेली है।

यह है वुवुजेला साउथ अफ्रीका का फुटबॉल वर्ल्ड कप जितना अपनी जोशीली टीमों के लिए जाना जाएगा उतना ही वुवुजेला के लिए। वुवुजेला साउथ अफ्रीका का बाजा है जिसे स्टेडियम में खुशी से झूमते दर्शक बजाते हैं। इसकी आवाज भी बड़ी अजीब है, लाखों मधुमक्खियों के भनभनाने जैसी। प्लास्टिक के बने एक मीटर लंबे वुवुजेला से फीफा इतना परेशान था कि वह इसे बैन करने जा रहा था। उसकी नजर में यह सिर्फ परेशान करने वाला भोंपू है। लेकिन साउथ अफ्रीका ने कहा दिया कि अगर साउथ अफ्रीका की फुटबाल का असली मजा लेना है तो इसे तो मंजूरी देनी ही होगी।

//web.archive.org/web/20100616081555///navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/6041902.cms

सहायक एवं संदर्भ श्रोत[संपादित करें]

हमारे दिल में फुटबॉल की धक...धक : नवभारत टाइम्स[मृत कड़ियाँ]

भारत

उपनामसंघक्षेत्रीय उप-संघक्षेत्रीय संघमुख्य कोचकप्तानसर्वाधिक कैपशीर्ष स्कोररगृह स्टेडियमफीफा कोडफीफा रैंकिंगउच्चतम फीफा रैंकिंगनिम्नतम फीफा रैंकिंगएलो रैंकिंगउच्चतम एलो रैंकिंगनिम्नतम एलो रैंकिंगपहला अन्तराष्ट्रीयसबसे बड़ी जीतसबसे बड़ी हारएशियाई कपउपस्थिति(याँ)सर्वश्रेष्ठ परिणाम
ऩील बाघ
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ
दक्षिण एशियाई फुटबॉल मह्संघ (दक्षिण एशिया)
एएफसी (एशिया)
इगोर स्टमक
सुनील छेत्री
सुनील छेत्री (112)[1]
सुनील छेत्री (72)[1]
विभिन्न
IND
104
(19 सितंबर 2019)
94 (फ़रवरी 1996)
173 (मार्च 2015)
156
(10 अक्टूबर 2019)
48 (मई 1964)
177 (1977)

पहला रंग

दूसरा रंग

अनौपचारिक:
 
ऑस्ट्रेलिया 5–3 भारत

(सिडनी, ऑस्ट्रेलिया; 3 सितम्बर 1938)
औपचारिक:
भारत 1–2
 
फ़्रान्स
(लन्दन, इंग्लैंड; जुलाई 31, 1948)[2]
 
ऑस्ट्रेलिया 1–7 भारत 

(सिडनी, ऑस्ट्रेलिया; 12 दिसंबर 1956)
 
भारत 6–0 कम्बोडिया 

(नई दिल्ली, भारत; 17 अगस्त 2007)
 
यूगोस्लाविया 10–1 भारत 

(हेलसिंकी, फिनलैंड; 15 जुलाई 1952)
4 (प्रथम 1964 में)
उपविजेता: 1964

N भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के द्वारा शासित है। 1948 से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ फीफा द्वारा संबद्ध हो गयी। 1948 से भारतीय फुटबॉल महासंघ एशियाई फुटबॉल संघ के संस्थापक सदस्यों में है। भारतीय फुटबॉल टीम ने पहली और अंतिम बार 1950 में फीफा विश्व कप किया था परन्तु कुछ कारणों से वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा न ले पाई।[3] भारतीय टीम ने अब तक दो एशियाई खेलों में स्वर्ण तथा एएफसी एशियाई कप में एक बार रजत जीता है।

इतिहास[संपादित करें]

भारतीय टीम ने 1930 में ही ऑस्ट्रेलिया, जापान, मलेशिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड का दौरा शुरू कर दिया। जल्द ही कई भारतीय फुटबॉल क्लबों की सफलता के बाद, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) 1937 में बनाई गई। 1948 का लन्दन ओलंपिक भारतीय टीम के लिए पहला बड़ा टुर्नामेन्ट था। वहाँ पर टीम को फ़्राँस से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।[4]

भारतीय फुटबॉल टीम ने पहली और अंतिम बार 1950 में फीफा विश्व कप किया था परन्तु कुछ कारणों से वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा न ले पाई।[3]

1951 से 1962 के कालखण्ड को भारतीय फुटबॉल का स्वर्ण युग माना जाता है। सैय्यद अब्दुल रहीम के प्रशिक्षण में भारतीय टीम एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बन गयी।[5] भारतीय टीम ने 1951 के एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता, जिसकी मेजबानी भारत ने ही की थी।[6] 1954 के एशियाई खेलों, जो कि मनीला में हुए थे, में भारत ने ग्रुप चरण में दूसरा स्थान प्राप्त किया।[7] 1956 के ओलम्पिक खेलों में भारत ने चौथा स्थान प्राप्त किया। यह भारतीय टीम की सबसे बड़ी उपलब्धि थी।[8]

भारतीय टीम ने 1962 के एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।[9]

1964 एशियाई कप में भारत उपविजेता रहा। यह टुर्नामेन्ट भारतीय टीम के लिए यादगार साबित हुआ।[10]

इसके बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन में गिरावट शुरू हो गयी। बहुत से प्रतियोगिताओं में असफल रहने के बाद 1982 के एशियाई खेलों में क्वार्टर फाइनल तक पहुँची, जिसकी मेजबानी दिल्ली ने की थी।[11] इसके बाद भारतीय टीम ने 20 वर्षों बाद 1984 एएफसी एशियाई कप के लिए क्वालीफाई किया।[12]

2003 के एफ्रो-एशियन खेलों, जिसकी मेजबानी हैदराबाद ने की थी, में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।[13] परिणामस्वरूप भारतीय टीम के तात्कालिक कोच स्टेफेन कोंसटेनटाइन एएफसी मैनेजेर ऑफ़ द मन्थ चुने गए।[13]

2006 में बॉब हॉटन भारतीय टीम के कोच चुने गए। उनके मार्गदर्शन में टीम ने 2007 नेहरु कप जीता। उसके अगले ही साल 2008 एएफसी चैलेंजर्स कप जीता जिसके फलस्वरूप 27 वर्षों बाद एशिया कप में क्वालीफाई किया। टीम ने 2009 में पुनः नेहरु कप जीता।[14]

2011 में भारत ने 2011 एएफसी एशियाई कप में भाग लिया। भारत इस प्रतियोगिता में सभी मैच हार गया परन्तु टीम ने विरोधियों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया।[15]

2012 में भारतीय टीम ने पुनः नेहरु कप जीता।[16] 2019 में भरत के लिए क्वालीफाई किया 2019 एएफसी एशियाई कप इस समय में उन्होंने पहला मैच थाईलैण्ड के बीच एक रोमांचक मैच से जीता।

गृह मैदान[संपादित करें]

दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

भारतीय टीम का कोई स्थायी गृह मैदान नहीं है, क्योकि यहाँ (भारत) अधिकांश मैदान फीफा की नियमावली पर खरे नहीं उतरते। फीफा और एफसी से मान्यता प्राप्त मैदानों में अम्बेडकर स्टेडियम, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली, चेन्नई का नेहरु स्टेडियम, पुणे का छत्रपति शिवाजी स्टेडियम, कोलकाता का साल्टलेक स्टेडियम तथा बंगलौर का बंगलौर फुटबॉल स्टेडियम शामिल है।

आधिकारिक प्रशिक्षण कर्मचारी[संपादित करें]

टीम प्रबंधन तालिका नाम पद
इगोर स्टमक
कोच
षणमुगम वेंकटेश
सहायक कोच
टोमिसलाव रोगिक
गोलकीपिंग कोच
गिञ जॉर्ज
फ़िज़ियोथेरेपिस्ट
लुका रदनं
सेहत प्रशिक्षक
किरण कुमार कुलकर्णी
टीम के डॉक्टर
शंकर सीगमनी
वीडियो विश्लेषक
संजय ध्यानी
जर्सी प्रबंधक

अतिरिक्त सदस्य कर्मचारी[संपादित करें]

टीम प्रबंधन तालिका नाम पद
अभिषेक यादव
राष्ट्रीय टीम के स्काउट्स के निदेशक
टोफू मॅकलॉफ़लिन
परिवार सम्पर्क अधिकारी कोचिंग
लियाकत अली
मालिश

अग्रिम मैच और पीछले परिणाम[संपादित करें]

इस सूची में केवल इस वर्ष के मैच प्रदर्शित हैं-

      जीत       ड्रॉ       हार

दिनांक आयोजक विरोधी प्रतियोगिता परिणाम भारतीय स्कोरर
6 जनवरी 2019 अल नाहयान स्टेडियम, अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात
 
थाईलैंड
एशियाई कप 1–4 जीत लिया छेत्री
 27' (पे.)46'
थापा
 68'
लालपेखलुआ
 80'
10 जनवरी 2019 जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम, अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात
 
संयुक्त अरब अमीरात
एशियाई कप 2–0 हार कोई गोल नहीं
14 जनवरी 2019 शारजाह स्टेडियम, अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात
 
बहरीन
एशियाई कप 0–1 हार कोई गोल नहीं
5 जून 2019 चांग एरीना, बुरीराम, थाईलैंड
 
कुराकाओ
किंग्स कप 3–1 हार छेत्री
 32' (पे.)
8 जून 2019 चांग एरीना, बुरीराम, थाईलैंड
 
थाईलैंड
किंग्स कप 0–1 जीत लिया थापा
 17'
7 जुलाई 2019 ट्रांसस्टेडिया एरीना, अहमदाबाद, भारत
 
ताजिकिस्तान
इंटरकांटिनेंटल कप 2–4 हार छेत्री
 4' (पे.)41'
13 जुलाई 2019 ट्रांसस्टेडिया एरीना, अहमदाबाद, भारत
 
उत्तर कोरिया
इंटरकांटिनेंटल कप 2–5 हार छांगते
 51'
छेत्री
 71'
16 जुलाई 2019 ट्रांसस्टेडिया एरीना, अहमदाबाद, भारत
 
सीरिया
इंटरकांटिनेंटल कप 1–1 ड्रॉ गहलोत
 52'
5 सितंबर 2019 इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम, गुवाहाटी, भारत
 
ओमान
2022 फीफा विश्व कप क्वालीफ़ायर 1–2 हार छेत्री
 24'
10 सितंबर 2019 जसीम बिन हमद स्टेडियम, दोहा, कतर
 
क़तर
2022 फीफा विश्व कप क्वालीफ़ायर 0–0 ड्रॉ कोई गोल नहीं
15 अक्टूबर 2019 युवा भारती क्रीडांगन, कोलकाता, भारत
 
बांग्लादेश
2022 फीफा विश्व कप क्वालीफ़ायर
14 नवंबर 2019 [[]], दुशान्बे, तजाकिस्तान
 
अफ़ग़ानिस्तान
2022 फीफा विश्व कप क्वालीफ़ायर
19 नवंबर 2019 सुल्तान कबूस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मस्कट, ओमान
 
ओमान
2022 फीफा विश्व कप क्वालीफ़ायर
26 मार्च 2020 [[]], [[]], भारत
 
क़तर
2022 फीफा विश्व कप क्वालीफ़ायर
4 जून 2020 बंगबंधु नेशनल स्टेडियम, ढाका, बांग्लादेश
 
बांग्लादेश
2022 फीफा विश्व कप क्वालीफ़ायर
9 जून 2020 [[]], [[]], भारत
 
अफ़ग़ानिस्तान
2022 फीफा विश्व कप क्वालीफ़ायर

सम्मान[संपादित करें]

महाद्वीपीय[संपादित करें]

  • एएफसी एशियाई कप
उपविजेता (१): 1964
  • एशियाई खेल
स्वर्ण पदक (२): 1951, 1962कांस्य पदक (१): 1970
  • एएफसी चैलेंज कप
विजेता (१): 2008

स्थानीय[संपादित करें]

  • सैफ कप
विजेता (६): 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015उपविजेता (३): 1995, 2008, 2013, 2018तीसरा स्थान (१): 2003

कोच अभिलेख[संपादित करें]

कोच समयावधि खेले जीते ड्रा हारे जीत %
बलाईदास चटर्जी
1948 1 0 0 1 00.0
सैय्यद अब्दुल रहीम
1950–1963 42 26 3 13 61.9
हैरी राईट
1963–1964 7 5 1 1 71.4
1964–1972 के बीच कोई स्थायी कोच नहीं रहा[टीप 1]
प्रदीप कुमार बनर्जी
1972–1981 40 11 5 24 27.5
बॉब बूटलैंड
1982 13 2 5 6 15.4
जोए किन्नेअर
1983 13 4 0 9 30.8
मिलोवन सीरिक
1984–1985 11 2 4 5 18.2
प्रदीप कुमार बनर्जी
1985 2 2 0 0 100.00
सैय्यद नईमुद्दीन
1986 6 0 1 5 00.0
अमल दत्त
1987–1988 8 2 3 3 25.0
जोसेफ गेली
1989–1991 6 2 2 2 33.3
जिरी पेसेक
1993–1994 22 5 6 11 22.7
रुस्तम अखरामोव
1995–1997 20 7 5 8 35.0
सैय्यद नईमुद्दीन
1997–1998 8 1 1 6 12.5
सुखविंदर सिंह
1998–2001 24 11 5 8 45.8
स्टेफेन कोंसटेनटाइन
2002–2005 21 6 5 10 28.6
सुखविंदर सिंह
2005 5 1 1 3 20.0
सैय्यद नईमुद्दीन
2005–2006 8 4 2 2 50.0
बॉब हॉटन
2006–2011 45 20 5 20 44.4
अरमांडो कोलाको
2011 6 1 2 3 16.7
सैवियो मेडीरा
2011–2012 15 5 2 8 33.3
विम कोवरमांस
2012–2015 11 5 1 5 45.5
स्टेफेन कोंसटेनटाइन
2015–2019 43 24 6 13 55.8
इगोर स्टमक
2019–वर्तमान 7 1 2 4 14.3

प्रतियोगी खेलों में रिकॉर्ड[संपादित करें]

फीफा विश्व कप[संपादित करें]

वर्ष राउंड स्थिति खेजीड्राहागोकिगोखाखेजीड्राहागोकि गोखा
1930
प्रवेश न कर सका प्रवेश न कर सका
1934
1938
1950
क्वालीफाई किया परन्तु बाहर बाई
1954
फीफा द्वारा वंचित कुछ भी नहीं
1958
to

1982

प्रवेश न कर सका प्रवेश न कर सका
1986
क्वालीफाई नहीं कर सका 6 2 3 1 7 6
1990
क्वालिफिकेशन से बाहर
1994
8 1 1 6 8 22
1998
3 1 1 1 3 7
2002
6 3 2 1 11 5
2006
6 1 1 4 2 18
2010
2 0 1 1 3 6
2014
2 0 1 1 2 5
2018
10 2 1 7 7 18
2022
निर्धारित किए जाने हेतु निर्धारित किए जाने हेतु
2026
निर्धारित किए जाने हेतु निर्धारित किए जाने हेतु
कुल 0/19 0 0 0 0 0 0 33 8 10 15 36 69

एएफसी एशियाई कप[संपादित करें]

एएफसी एशियाई कप अभिलेख एएफसी एशियाई कप योग्यता अभिलेख मेज़बान/वर्ष परिणाम पद खेलेजीतटाईहारगोकिगोखाखेलेजीतटाईहारगोकिगोखायोगधावकों-विजेता4/1713319122752157305998
1956
दर्ज नहीं किया दर्ज नहीं किया
1960
क्वालीफाई नहीं किया 6 2 0 4 7 9
1964
धावकों-विजेता दूसरा 3 2 0 1 5 3 अलविदा
1968
दर्ज नहीं किया दर्ज नहीं किया
1972
to
1980
क्वालीफाई नहीं किया 3 0 1 2 2 6
1984
सामूहिक मंच 10 वीं 4 0 1 3 0 7 4 3 0 1 8 2
1988
to
2007
क्वालीफाई नहीं किया 21 2 4 15 17 57
2011
सामूहिक मंच 16 वीं 3 0 0 3 3 13 2008 एएफसी चैलेंज कप विजेता
2015
क्वालीफाई नहीं किया जीतने में असफल रहे 2012 और 2014 एएफसी चैलेंज कपके लिए क्वालीफाई नहीं किया
2019
सामूहिक मंच 17 वीं 3 1 0 2 4 4 18 8 2 8 25 24
2023
निर्धारित किए जाने हेतु निर्धारित किए जाने हेतु

एशियाई खेल[संपादित करें]

(2002 से अंडर-23 टीम)

वर्ष राउंड मैच खेले जीते ड्रा हारे गोल किये गोल खाए
1951
विजेता 3 3 0 0 7 0
1954
ग्रुप चरण 2 1 0 1 3 6
1958
चौथा स्थान 5 2 0 3 12 13
1962
विजेता 5 4 0 1 11 6
1966
ग्रुप चरण 3 1 0 2 4 7
1970
तीसरा स्थान 6 3 1 2 8 5
1974
ग्रुप चरण 3 0 0 3 2 12
1978
सेमी फाइनल 5 1 0 4 5 13
1982
क्वार्टर फाइनल 4 2 1 1 5 3
1986
ग्रुप चरण 3 0 0 3 1 8
1990
बाहर - - - - - -
1994
प्रवेश न कर सका - - - - - -
1998
राउंड 2 5 1 0 4 3 8
कुल सर्वश्रेष्ठ: विजेता 44 18 2 24 61 81

सैफ कप[संपादित करें]

वर्ष राउंड मैच खेले जीते ड्रा हारे गोल किये गोल खाए

1993

विजेता

3

2

1

0

4

1

1995

उपविजेता

3

1

1

1

2

3

1997

विजेता

4

3

1

0

12

3

1999

विजेता

4

3

1

0

6

1

2003

तीसरा स्थान

5

2

1

2

8

5

2005

विजेता

5

4

1

0

9

2


2008

उपविजेता

5

4

0

1

9

3

2009

विजेता

5

4

0

1

3

2

2011

विजेता

5

4

1

0

16

2

2013

उपविजेता

5

2

1

2

4

5

कुल

सर्वश्रेष्ठ: विजेता

44

29

8

7

73

27

एएफसी चैलेंज कप[संपादित करें]

वर्ष राउंड मैच खेले जीते ड्रा हारे

2006

क्वार्टर फाइनल*

4

1

2

1

2008

विजेता

5

4

1

0

2010

ग्रुप चरण*

3

0

0

3

2012

ग्रुप चरण

3

0

0

3

2014

क्वालीफाई नहीं कर सका

कुल

सर्वश्रेष्ठ: विजेता

15

5

3

7

  • भारत ने इस प्रतियोगिता में सीनीयर टीम नहीं उतारी[17]

नेहरु कप[संपादित करें]

वर्ष राउंड मैच खेले जीते ड्रा हारे गोल किये गोल खाए

2007

विजेता

5

4

0

1

13

3

2009

विजेता

5

3

0

2

6

5

2012

विजेता

5

3

1

1

7

4

कुल

सर्वश्रेष्ठ: विजेता

15

10

1

4

26

12

टीप और सन्दर्भ[संपादित करें]

टीप

  1. 1964–1972 के मध्य, भारतीय टीम के बहुत से केयर टेकर कोच रहे जिनका कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

सन्दर्भ

  1. ↑ अ आ "Sunil Chhetri". national-football-teams. मूल से 12 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 अगस्त 2018.
  2. "=> France - India". fifa.com. 2012-01-28. मूल से 23 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-01-28.
  3. ↑ अ आ "Barefoot in Bengal and Other Stories". मूल से 14 जून 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जून 2010.
  4. Triumphs and Disasters: The Story of Indian Football, 1889–2000. Archived 2012-08-13 at the Wayback Machine. (PDF) . अभिगमन तिथि 2012-01-21.
  5. Legends of Indian Football: Rahim Saab Archived 2011-06-15 at the Wayback Machine. Thehardtackle.com (2010-12-26). अभिगमन तिथि 2012-01-21.
  6. The Indian Senior Team at the 1951 नई दिल्ली Asian Games Archived 2013-10-21 at the Wayback Machine. Indianfootball.de. अभिगमन तिथि 2012-01-21.
  7. The Indian Senior Team at the 1954 Manila Asian Games Archived 2013-10-21 at the Wayback Machine. Indianfootball.de. अभिगमन तिथि 2012-01-21.
  8. The Indian Senior Team at the 1956 Melbourne Olympics Archived 2019-02-16 at the Wayback Machine. Indianfootball.de. अभिगमन तिथि 2012-01-21.
  9. The Indian Senior Team at the 1962 D'Jakarta Asian Games Archived 2011-10-02 at the Wayback Machine. Indianfootball.de. अभिगमन तिथि 2012-01-21.
  10. en:1964 AFC Asian Cup
  11. The Indian Senior Team at the 1982 नई दिल्ली Asian Games Archived 2015-09-24 at the Wayback Machine. Indianfootball.de. अभिगमन तिथि 2012-01-21.
  12. The Indian Senior Team at the 1984 Singapore Asia Cup Qualifiers Archived 2013-10-23 at the Wayback Machine. Indianfootball.de. अभिगमन तिथि 2012-01-21.
  13. ↑ अ आ Stephen Constantine, Sudan National Team Head Coach, UEFA PRO Licence holder, USSF C Licence, USSF A Licence Archived 2011-09-29 at the Wayback Machine. Stephenconstantine.co.uk. अभिगमन तिथि 2012-01-21.
  14. Bob Houghton The Catalyst Behind The Progress Of Indian Football Archived 2014-07-24 at the Wayback Machine. The Sports Mirror. October 13, 2010. अभिगमन तिथि 2012-01-21.
  15. India in AFC Asian Cup 2011: Performance Review Archived 2011-06-04 at the Wayback Machine. Thehardtackle.com (2011-01-20). अभिगमन तिथि 2012-01-21.
  16. "Nehru Cup". मूल से 2 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अक्तूबर 2013.
  17. The AIFF, 14 Feb 2010 Archived 2011-04-28 at the Wayback Machine. The-aiff.com. अभिगमन तिथि 2012-01-21.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

India national association football team से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है।
  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का आधिकारिक जालस्थल
  • टीम का होमपेज फीफा के जालस्थल पर
  • टीम का पृष्ठ goal.com पर
  • टीम का पृष्ठ chrispd.de पर

फुटबॉल के जन्मदाता कौन है?

इंग्लैंड को आधुनिक फुटबॉल का जनक कहा जाता है।

फुटबॉल कब शुरू हुआ?

भारतीय जमीन पर फुटबॉल का ये मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला गया.

भारत के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी कौन है?

सुनील छेत्री: भारत के सबसे प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद सक्रिय खिलाड़ियों के बीच अंतरराष्ट्रीय मैचों में छेत्री ने दूसरा सबसे अधिक गोल किया। साथ ही 2 मैचों में 84 गोल करने के साथ भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए सर्वाधिक कैप्ड खिलाड़ी और शीर्ष गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग