भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों की भूमिका क्या था? - bhaarat ke svatantrata sangraam mein kraantikaariyon kee bhoomika kya tha?

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारी आंदोलन : भगत सिंह का योगदान

प्रश्न: भगत सिंह के योगदान पर विशेष बल देते हुए, 1920 और 1930 के दशक के दौरान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारी आंदोलन की कार्यप्रणाली को रेखांकित कीजिए।

दृष्टिकोण

  • 1920-30 के दशक में क्रांतिकारी आंदोलन की लोकप्रियता का कारण प्रस्तुत करते हुए उत्तर आरंभ कीजिए।
  • इन वर्षों के दौरान घटित प्रमुख घटनाओं पर चर्चा कीजिए।
  • भारत में क्रांतिकारी आंदोलन को आगे बढ़ाने में भगत सिंह द्वारा किए गए योगदान पर चर्चा कीजिए। 
  • भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष पर क्रांतिकारी आंदोलन के प्रभाव को स्पष्ट करते हुए उत्तर समाप्त कीजिए।

उत्तर

1922 में असहयोग आंदोलन के अचानक वापस लिए जाने के कारण लोगों के मध्य भ्रांतियां उत्पन्न हुईं तथा साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व के सिद्धांत पर भी सवाल खड़े हो गए। इसके परिणामस्वरूप लोग अन्य विकल्पों की ओर प्रेरित हुए और इस प्रकार क्रांतिकारी या गरमपंथी विचारधारा को मज़बूती मिली।

क्रांतिकारी आंदोलन को कई महत्वपूर्ण घटनाओं के रूप में संदर्भित किया जाता है, जैसे कि :

  • हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन/सेना या HRA का गठन (1924) रामप्रसाद बिस्मिल, जोगेश चंद्र चटर्जी तथा शचींद्रनाथ सान्याल द्वारा किया गया था। इसका उद्देश्य औपनिवेशिक शासन को उखाड़ फेंकने हेतु एक सशस्त्र क्रांति का आरंभ करना था।
  • काकोरी डकैती काण्ड (1925): HRA की गतिविधियों के वित्तपोषण हेतु ट्रेन को लूटा गया था। इसके आरोप में कई क्रांतिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खान, रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी को फांसी दे दी गई।
  • हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA), 1928 : काकोरी कांड की विफलता के पश्चात, चंद्र शेखर आजाद के नेतृत्व में HSRA की स्थापना की गई।
  • चटगांव शस्त्रागार छापा (1930): बंगाल में सूर्य सेन द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइनों को नष्ट करने तथा क्रांतिकारियों को हथियार उपलब्ध कराने हेतु दो शस्त्रागारों पर कब्जा करने हेतु हमला किया गया था। सूर्य सेन को 1934 में गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें फांसी दे दी गई। सूर्य सेन की नेतृत्व में महिलाओं की व्यापक स्तर पर भागीदारी रही जैसे कि कल्पना दत्त, प्रीतिलता वादेदार आदि।

भगत सिंह का योगदान

  • क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए स्थापित HSRA और पंजाब नौजवान भारत सभा के गठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।
  • भगत सिंह मार्क्सवाद में विश्वास करते थे और उन्होंने कहा कि क्रांति का अर्थ क्रांतिकारी बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा समाज के शोषित और दमित वर्गों के हितों हेतु जन आंदोलन का विकास और संगठन करना है। इस प्रकार उन्होंने क्रांति के अर्थ और उसकी समझ को व्यापक बनाया। अब क्रांति का तात्पर्य केवल हिंसा करना ही नहीं रह गया था। इसका प्रथम उद्देश्य साम्राज्यवाद को उखाड़ फेंकना था तथा एक ऐसी नई समाजवादी सामाजिक व्यवस्था का विकास करना था जिसमें व्यक्ति द्वारा व्यक्ति का शोषण न हो।

उन्होंने बटुकेश्वर दत्त के साथ 1929 में केंद्रीय विधान सभा में बम फेंका, इसका उद्देश्य किसी को हानि पहुँचाना नहीं था बल्कि लोगों को परिवर्तित उद्देश्यों और सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता से अवगत कराना था।

  • वह नस्लीय भेदभाव के खिलाफ थे तथा श्वेत और स्थानीय कैदियों के मध्य हो रहे विभेदीकृत व्यवहार के विरोध में उन्होंने अपने कैदी साथियों के साथ भूख हड़ताल की थी। उन्होंने कैदियों के साथ ‘राजनीतिक कैदियों’ के रूप में व्यवहार किए जाने की भी मांग की थी। भूख-हड़ताल पर बैठे कैदियों को पूरे देश का समर्थन प्राप्त हुआ और भगत सिंह अत्यंत चर्चित व्यक्ति बन गए।
  • वह पूर्णतः एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति थे और सांप्रदायिकता को उपनिवेशवाद की भांति सबसे बड़ा शत्रु मानते थे। उन्होंने अपने निबंध – ‘मैं नास्तिक क्यों हूं‘ में लोगों को धर्म और अंधविश्वास के मानसिक बंधन से मुक्त होने पर बल दिया।

भगत सिंह को 23 मार्च 1931 को राजगुरु और सुखदेव के साथ फांसी दे दी गई थी। किंतु इतनी कम आयु में शहीद होने के बावजूद उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के राजनीतिक दर्शन पर एक अमिट छाप छोड़ी। इसके अतिरिक्त, 1930 के दशक के प्रारंभ में, क्रांतिकारी आंदोलन कमजोर पड़ गया; हालाँकि, इसने स्वतंत्रता संघर्ष में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया। क्रांतिकारियों की देशभक्ति, अदम्य साहस और बलिदान ने लोगों की भावनाओं को जागृत किया तथा राष्ट्रीय चेतना के प्रसार में सहायता प्रदान की।

Read More

  • भारतीय संविधान के निर्माण का संक्षिप्त विवरण : भारतीय संविधान पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रभावों पर संक्षिप्त चर्चा
  • स्वतंत्रता संघर्ष में भारतीय पूँजीपति वर्ग का योगदान
  • राष्ट्रीय स्वतंत्रता संघर्ष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान
  • उग्रवादी राष्ट्रवाद : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में इसके योगदान
  • स्वतंत्रता पूर्व और स्वातंत्र्योत्तर काल में स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और महिला अधिकारों की समर्थक के रूप में कमला देवी चट्टोपाध्याय की भूमिका

बाकी खबरें

  • पूर्व छात्रों स्कूल को ईमेल में लिखा, "हम एक स्कूल हैं जो सवाल पूछने, असहमति के लोकतांत्रिक आदर्शों, तर्क और बहस को प्रोत्साहित करते हैं। हम आपको इस जगह से प्रेम और लोकतंत्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता…

  • कश्मीर में बेरोकटोक नदी में होने वाले खनन से स्थानीय लोग और पर्यावरण कार्यकर्ता चिंतित हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक़, बाढ़ जैसी स्थिति होने पर नदी का अवैध ख़नन विनाशकारी हो सकता है। 2016 के जम्मू-…

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से आठ और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,29,024 हो गई है। इन आठ मृतकों में वे पांच लोग भी शामिल…

  • प्राधिकरण के मुताबिक, आम चुनाव में पड़े कुल मतों में से 98.8 प्रतिशत मतों की गिनती के अनुसार, लूला डी सिल्वा को 50.8 फीसद और बोलसोनारो को 49.2 प्रतिशत मत मिले।

  • कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, मौसमी फ्लू और कोविड-19 के मामलों की संख्या में बहुत अधिक अंतर नहीं है, फिर भी देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप पर निगरानी रखी जानी चाहिए, ताकि समय रहते उसका पता लगाया जा…

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों की क्या भूमिका रही?

क्रांतिकारियों ने अपने गुप्त संगठन बनाये, हथियार एकत्र किये, सरकारी खजानों को लूटा तथा बदनाम अंग्रेज अफसरों और देशद्रोहियों की हत्याएं की. इनकी गतिविधियां सबसे अधिक तेज महाराष्ट्र, बंगाल और पंजाब में थी. देश के अन्य भागों एवं विदेशों में भी क्रांतिकारी संगठन बनाये गये थे.

क्रांतिकारी कौन थे स्वतंत्रता संग्राम में उनका क्या योगदान था कुछ क्रांतिकारियों के नाम लिखिए?

शहीद भगत सिंह पंजाब के रहने वाले थे. उनके पिता का नाम 'किशन सिंह' और माता का नाम 'विद्यावती' था. क्या आप जानते हैं कि वे भारत के सबसे छोटे स्वतंत्रता सेनानी थे. वह सिर्फ 23 वर्ष के थे जब उन्होंने अपने देश के लिए फासी को गले लगाया था.

भारत के प्रमुख क्रांतिकारी कौन थे?

नाम
संबंधित घटनाएं
खुदीराम बोस
1908 में सेशन जज किंग्‍जफोर्ड की गाड़ी पर बम फेकने के कारण बेणी रेलवे स्‍टेशन पर गिरफ्तार हुए.
अशफाकउल्‍ला खां
19 अगस्‍त, 1925 को काकोरी डाकगाड़ी डकैती केस के अभियोग में बंदी बनाया गया.
ऊधम सिंह
13 मार्च 1940 ई. को सर माइकल-ओ-डायर को कैक्‍सटन हॉल लंदन में गोली मारने के कारण गिरफ्तार हुए.
भारत के महान शहीदों से संबंधित जानकारी और तथ्‍य - AAJ TAKwww.aajtak.in › education › history › story › history-of-india-general-kno...null

क्रांतिकारियों का मुख्य लक्ष्य क्या था?

क्रांतिकारियों का उद्देश्य (Purpose of Revolutionaries) क्रांतिकारियों का मुख्य उद्देश्य ब्रिटिश शासन का अंत करना था। वे अंग्रेजों को बोरिया-बिस्तर सहित भारत से खदेड़ना चाहते थे। वे क्रांतिकारी लेखों, कविताओं और भाषणों द्वारा जनता में देशप्रेम की भावनाएँ जागृत करते थे।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग