भारत का कौन सा स्थान जुलाई २०२१ में ङेस्क की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है? - bhaarat ka kaun sa sthaan julaee 2022 mein nesk kee vishv viraasat soochee mein shaamil kiya gaya hai?

हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर आज सामान्य ज्ञान के अंतर्गत हम जानेंगे unesco world heritage sites in india 2022 in hindi, भारत के विश्व विरासत स्थल की सूची 2022, विश्व धरोहर स्थल 2022, world heritage sites in MP in hindi, UNESCO world heritage sites in UP in hindi, UNESCO world heritage sites in Rajasthan in hindi, UNESCO world heritage sites in Maharastra in hindi, UNESCO world heritage sites in Delhi in hindi, unesco world heritage sites in hindi, unesco full form in hindi.

सरकार ने वर्ष 2019 के लिए यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल टैग के लिए तेलंगाना के रामप्पा मंदिर को अपने एकमात्र नामांकन के रूप में प्रस्तावित किया था। यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 44वें सत्र में 25 जुलाई, 2021 को काकतीय रुद्रेश्‍वर मंदिर (रामप्पा मंदिर) को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया। तथा 27 जुलाई 2021 को विश्व धरोहर समिति द्वारा गुजरात में स्थित हड़प्पा युग के स्थल धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व के धरोहरों की सूची में शामिल कर लिया है।

यूनेस्को द्वारा भारत के 40 स्थलों को विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। भारत के इन विश्व विरासत स्थलों में से 32 सांस्कृतिक स्थल, 7 प्राकृतिक स्थल और 1 मिश्रित स्थल है।

क्रमांकविश्व विरासत स्थलवर्षसंबंधित राज्य
1. आगरा का किला 1983 उत्तर प्रदेश
2. अजंता की गुफाएं 1983 महाराष्ट्र
3. एलोरा की गुफाएं 1983 महाराष्ट्र
4. ताज महल 1983 उत्तर प्रदेश
5. महाबलीपुरम के स्मारक 1984 तमिलनाडु
6. सूर्य मंदिर 1984 ओड़िशा
7. मानस वन्यजीव अभ्यारण्य 1985 असम
8. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 1985 असम
9. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान 1985 राजस्थान
10. गोवा के चर्च 1986 गोवा
11. फतेहपुर सीकरी 1986 उत्तर प्रदेश
12. हम्पी के स्मारक 1986 कर्नाटक
13. खजुराहो के मंदिर 1986 मध्य प्रदेश
14. एलीफेंटा की गुफाएं 1987 महाराष्ट्र
15. महान चोल मंदिर 1987/2004 तमिलनाडु
16. पट्टाकल के स्मारक 1987 कर्नाटक
17. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान 1987 पश्चिम बंगाल
18. नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान व फूलों की घाटी 1988/2005 उत्तराखंड
19. सांची का स्तूप 1989 मध्य प्रदेश
20. हुमायूं का मक़बरा 1993 दिल्ली
21. क़ुतुब मीनार 1993 दिल्ली
22. भारत के पर्वतीय रेलवे ( दार्जिलिंग/नीलगिरी/शिमला) 1999/2005/2008 पश्चिम बंगाल/तमिलनाडु/हिमाचल प्रदेश
23. महाबोधि मंदिर 2002 बिहार
24. भीमबेटका गुफ़ाएं 2003 मध्य प्रदेश
25. चंपानेर – पावागढ़ पार्क 2004 गुजरात
26. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 2004 महाराष्ट्र
27. लाल किला 2007 दिल्ली
28. जंतर – मंतर 2010 राजस्थान
29. पश्चिमी घाट 2012 गुजरात,महाराष्ट्र, कर्नाटक,तमिलनाडु,केरल
30. राजस्थान के पहाड़ी किले 2013 राजस्थान
31. रानी की वाव 2014 गुजरात
32. ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान 2014 हिमाचल प्रदेश
33. नालंदा 2016 बिहार
34. कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान 2016 सिक्किम
35. ली कार्बुसियर के स्थापत्य कार्य 2016 चंडीगढ़
36. अहमदाबाद 2017 गुजरात
37. विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको 2018 महाराष्ट्र
38. जयपुर 2019 राजस्थान
39. काकतीय रुद्रेश्‍वर मंदिर 2021 तेलंगाना
40. धोलावीरा 2021 गुजरात
UNESCO world heritage sites in india 2022 in hindi, भारत के विश्व विरासत स्थल की सूची 2022, unesco world heritage sites in hindi

मध्य प्रदेश के विश्व धरोहर स्थल की सूची 2022 (unesco world heritage sites in madhya pradesh in hindi) -:

खजुराहो के स्मारकों का समूह -:

खजुराहो के स्मारकों का समूह, कई मंदिरो का एक समूह है। जिसको चंदेल शासकों नें लगभग 900 ई. और 1130 ई. के बीच निर्माण करवाया था। खजुराहो के स्मारकों के समूह को वर्ष 1986 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया था।

सांची का बौद्ध स्तूप -:

सांची का स्तूप मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के सांची में स्थित है। महान सम्राट अशोक ने सांची स्तूप का निर्माण करवाया था। यूनेस्को ने 1989 में सांची के स्तूप को विश्व विरासत स्थल के रूप में शामिल किया।

भीमबेटका पाषाण आश्रय -:

यह एक पुरातत्व स्थल है, मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है। यूनेस्को ने इसे वर्ष 2003 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

उत्तर प्रदेश के विश्व धरोहर स्थल की सूची 2022 (unesco world heritage sites in uttar pradesh in hindi) -:

आगरा का किला -:

यह उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित है। यूनेस्को ने इसे वर्ष 1983 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

ताज महल -:

ताज महल भारत में उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे स्थित है। यूनेस्को नें वर्ष 1983 में इसे विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया था।

फतेहपुर सीकरी -:

16 वीं सदी में मुगल सम्राट अकबर ने उत्तर प्रदेश के आगरा के पास फतेहपुर सीकरी में अपनी राजधानी का निर्माण कराया था। यूनेस्को ने फतेहपुर सीकरी को वर्ष 1986 में विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया था।

राजस्थान के विश्व धरोहर स्थल की सूची 2022 ( unesco world heritage sites in rajasthan in hindi) -:

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान -:

केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के भरतपुर में स्थित है। इसको भरतपुर पक्षी अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है। इस राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1985 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में जोड़ा गया था।

राजस्थान के पहाड़ी किले -:

राजस्थान के पहाड़ी किले में छह किले – चितौड़गढ़, कुंभलगढ़, रण थंभौर, आमेर, जैसलमेर और गागरोन हैं। यूनेस्को ने इनको 2013 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

  1. चित्तौड़गढ़ किला -: यह किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है जो चित्तौड़गढ़ शहर, राजस्थान में स्थित है। यह किला अरावली पहाड़ियों पर स्थित है।
  2. कुम्भलगढ़ किला -: यह किला राजस्थान के उदयपुर में अरावली पहाड़ियों पर स्थित है। 15 वीं शताब्दी के दौरान, राणा कुंभा ने इस किले का निर्माण करवाया था। इस किले में विशाल दीवारें हैं जिन्हें भारत की महान दीवार कहा जाता है।
  3. रणथंभौर किला -: यह किला रणथंभौर नेशनल पार्क के अंदर स्थित है और यह राजस्थान में सवाई मोधपुर के पास स्थित है।
  4. आमेर किला -: आमेर किला राजस्थान में जयपुर के पास स्थित है।
  5. जैसलमेर किला -: यह राजस्थान के जैसलमेर शहर में स्थित है। किला थार रेगिस्तान के पास त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित है। इस किले को सोनार किला या स्वर्ण किले के नाम से भी जाना जाता है।
  6. गागरोन किला -: गागरोन किला राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित है।

जंतर– मंतर -:

राजस्थान के जयपुर में स्थित जंतर मंतर का निर्माण राजा सवाई जय सिंह-द्वितीय द्वारा करवाया था। इसका निर्माण 18वीं सदी के आरंभ में हुआ था। यूनेस्को ने इसे वर्ष 2010 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

जयपुर -:

गुलाबी शहर जयपुर को जुलाई 2019 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।

महाराष्ट्र के विश्व धरोहर स्थल की सूची 2022 (unesco world heritage sites in maharastra in hindi) -:

अजंता की गुफाएं -:

अजंता की गुफाएँ महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले में स्थित है। यूनेस्को ने इसको वर्ष 1983 में विश्व धरोहर स्थल की सूची में सम्मिलित किया गया था।

एलोरा की गुफाएं -:

एलोरा की गुफाएँ महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले में स्थित है। इसको यूनेस्को ने वर्ष 1983 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

एलिफेंटा की गुफाएं -:

एलीफेंटा की गुफाएं महाराष्ट्र में एलीफेंटा द्वीप में स्थित है। इन गुफाओं को 5 वीं और 8 वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया है। मुख्य गुफा, भगवान शिव को समर्पित है। यूनेस्को ने वर्ष 1987 में इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (विक्टोरिया टर्मिनस) -:

महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन को सन् 1887 में विक्टोरियन इटालियन गॉथिक रिवाइवल आर्किटेक्चर के साथ बनाया गया है। यूनेस्को ने इस स्टेशन को 2004 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको -:

भारत के महाराष्ट्र में मुंबई शहर की ‘विक्टोरियन गोथिक’ और ‘आर्ट डेको’ के स्थापत्य को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। यूनेस्को ने इसको वर्ष 2018 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया है।

दिल्ली के विश्व धरोहर स्थल की सूची 2022 (unesco world heritage sites in delhi in hindi) -:

हुमायूं का मकबरा -:

हुमायूं का मकबरा दिल्ली में स्थित है। यूनेस्को ने इसे वर्ष 1993 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

कुतुब मीनार -:

कुतुब मीनार परिसर का निर्माण सूफी संत कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी के सम्मान में किया गया था। इस की स्थापना मामलूक वंश के कुतुब-उद-दीन ऐबक ने थी। यूनेस्को ने क़ुतुब मीनार को 1993 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

लाल किला -:

लाल किला भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है और इसका निर्माण मुगल शासक शाहजहाँ ने करवाया था। यूनेस्को ने इस किले को वर्ष 2007 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

गुजरात के विश्व धरोहर स्थल की सूची 2022 (unesco world heritage sites in gujarat in hindi) -:

चंपानेर – पावागढ़ पुरातत्व उद्यान -:

यूनेस्को ने 2004 में गुजरात के चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान (आर्कियोलॉजिकल पार्क) को विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

रानी की वाव (रानी की बावड़ी) -:

रानी की वाव गुजरात के पाटण में सरस्वती नदी के तट पर स्थित है। यूनेस्को नें इसको 2014 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

अहमदाबाद -:

गुजरात में स्थित अहमदाबाद शहर एक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और स्थापत्य कला की विरासत से भरपूर शहर है। इस ऐतिहासिक शहर को यूनेस्को ने 2017 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया। यह भारत का पहला शहर है, जो विश्व विरासत स्थल में शामिल हुआ है।

धोलावीरा -:

यूनेस्को ने 2021 में गुजरात के धोलावीरा को विश्‍व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया है। धोलावीरा सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित एक प्राचीन और विशाल स्थल है। जो गुजरात के कच्छ जिले के भचाऊ तालिका में मासर एवं मानहर नदियों के संगम पर स्थित है। धोलावीरा में जल संग्रहण और जल प्रबंधन प्रणाली के प्राचीनतम साक्ष्य मिले हैं। धोलावीरा भारत में दूसरा सबसे बड़ा हड़प्पा स्थल और भारतीय उपमहाद्वीप में पांचवां सबसे बड़ा स्थल है। इसे स्थानीय रूप से कोटड़ा टिम्बा कहा जाता है।

बिहार के विश्व धरोहर स्थल की सूची 2022 (unesco world heritage sites in bihar in hindi) -:

महाबोधि मंदिर परिसर -:

बिहार के बोधगया में स्थित महाबोधि मंदिर का निर्माण सम्राट अशोक द्वारा करवाया गया था। प्रसिद्ध बोधि वृक्ष इसी मंदिर परिसर के अंदर स्थित है जहाँ महात्मा बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था। यूनेस्को नें इसे वर्ष 2002 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय) -:

नालंदा भारत के बिहार राज्य में स्थित है। गुप्त साम्राज्य के दौरान, नालंदा का विकास हुआ था। यूनेस्को ने इसको वर्ष 2016 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

कर्नाटक के विश्व धरोहर स्थल की सूची (unesco world heritage sites in karnataka in hindi) -:

हंपी में स्मारकों का समूह -:

यह स्थान भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। हंपी में स्मारकों के समूह में अंतिम महान हिन्दू साम्राज्य विजयनगर की राजधानी के अवशेष प्राप्त होते है। यूनेस्को ने इसको वर्ष 1986 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

पट्टकल के स्मारकों का समूह -:

यह कर्नाटक में मलप्रभा नदी के पास स्थित है। पट्टकल के स्मारकों का समूह का निर्माण चालुक्य वंश के दौरान 7वीं और 8वीं शताब्दी के दौरान कराया गया था। यूनेस्को ने इस स्थान को वर्ष 1987 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। ( unesco world heritage sites in india in hindi )

असम के विश्व धरोहर स्थल की सूची (unesco world heritage sites in assam in hindi) -:

मानस वन्यजीव अभयारण्य -:

मानस वन्यजीव अभ्यारण्य भारत के असम राज्य में स्थित है। इसको यूनेस्को ने वर्ष 1985 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। ( unesco world heritage sites in india in hindi )

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान -:

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान भारतीय गैंडे ( एक सींग वाले गैंडे ) के लिए प्रसिद्ध है। इसे 2006 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। वर्ष 1985 में काजीरंगा राष्ट्रीय वन को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया गया।

तमिलनाडु के विश्व धरोहर स्थल की सूची (unesco world heritage sites in tamilnadu in hindi) -:

महाबलीपुरम के स्मारकों का समूह -:

महाबलिपुरम में स्मारकों का समूह तमिलनाडु के कांचीपुरम में स्थित है। इन स्मारकों का निर्माण 7 वीं शताब्दी के दौरान पल्लव राजाओं द्वारा कराया गया था। यूनेस्को ने इसको वर्ष 1984 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

महान चोल मंदिर -:

महान चोल मंदिरों का निर्माण 11 वीं और 12 वीं शताब्दी के दौरान चोल वंश के राजाओं द्वारा किया गया था। ये मंदिर दक्षिण भारत के तमिलनाडु में स्थित हैं। यूनेस्को ने वर्ष 1987 में इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। यूनेस्को ने 1987 में बृहदीश्वर मन्दिर को विश्व धरोहर स्थल की सूची में सर्वप्रथम शामिल किया। फिर बाद में, यूनेस्को द्वारा 2004 में गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर और ऐरावतेश्वर मंदिर को विश्व विरासत स्थल के रूप में शामिल किया। ( unesco world heritage sites in india in hindi )

अन्य विश्व विरासत स्थल की सूची 2022 ( unesco world heritage sites in india in hindi) -:

सूर्य मंदिर कोणार्क -:

यह सूर्य मंदिर ओड़िशा राज्य के कोणार्क में स्थित है। यूनेस्को ने इसको वर्ष 1984 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

गोवा के चर्च -:

इनका निर्माण भारत के गोवा राज्य में पुर्तगाली शासनकाल में हुआ था। इसको यूनेस्को ने वर्ष 1986 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान -:

सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है। सुंदरवन का नाम यहां पाए जाने वाले सुंदरी नाम के वृक्ष की वजह से पड़ा है। यहां बड़ी मात्रा में मैंग्रोव वन पाए जाते हैं। यह पार्क विशेष रूप से बंगाल टाइगर के लिए आरक्षित है। यूनेस्को ने इसे वर्ष 1987 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। ( unesco world heritage sites in india in hindi )

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान एवं फूलों की घाटी -:

यह भारत के उत्तराखंड राज्य में नंदा देवी की पहाड़ी पर स्थित है। 1988 में यूनेस्को ने नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया। तथा फूलों की घाटी को 2005 में विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया। ( unesco world heritage sites in india in hindi )

भारत के पहाड़ी रेलवे -:

यूनेस्को ने भारत की तीन प्रमुख पर्वतीय रेलवे को विश्व धरोहर स्थलों के रूप में शामिल किया। ये तीन प्रमुख रेलवे – दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, कालका – शिमला रेलवे और नीलगिरि पर्वतीय रेलवे हैं।

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे -: इस रेलवे को ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रारम्भ किया था। दार्जिलिंग भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है और यह रेलवे सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच संचालित है। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को “टॉय ट्रेन” के नाम से भी जाना जाता है। इसे 1999 में विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया गया।

नीलगिरी माउंटेन रेलवे -:यह एक सिंगल ट्रैक रेलवे है जो तमिलनाडु की नीलगिरी की पहाड़ियों पर स्थित है। इसे 2005 में यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया गया।

कालका शिमला रेलवे -: हिमाचल प्रदेश में स्थित इस पर्वतीय रेलवे को 1903 में शुरू किया गया था। यह रेलवे कालका और शिमला के बीच चलती है। इसे यूनेस्को द्वारा 2008 में विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया गया।

पश्चिमी घाट -:

पश्चिमी घाट को सह्याद्री के नाम से भी जाना जाता है। पश्चिमी घाट की सीमा गुजरात से महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल तक फैली हुई है। यूनेस्को ने 2012 में इस स्थल को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। ( unesco world heritage sites in india in hindi )

ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान -:

यह भारत में हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लु जिले में स्थित है। ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1999 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। इस पार्क को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित किया गया है। यूनेस्को ने इसे वर्ष 2014 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था। ( unesco world heritage sites in india in hindi )

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान -:

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान, सिक्किम में स्थित है। यूनेस्को ने इस पार्क को 2016 को विश्व विरासत स्थल के रूप में सूची में जोड़ा। यह भारत का पहला मिश्रित धरोहर स्थल है।

ली कार्बुज़ियर का वास्तुशिल्प कार्य (कैपिटल कॉम्प्लेक्स) -:

यूनेस्को ने 2016 में चंडीगढ़ में स्थित ली कार्बुज़ियर के वास्तुशिल्प कार्य को विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया है। यूनेस्को ने इस वास्तुशिल्प कार्य को “आधुनिक आंदोलन में उत्कृष्ट योगदान” बताया है। ( unesco world heritage sites in india in hindi )

काकतीय रुद्रेश्‍वर मंदिर -:

यूनेस्को ने 2021 में तेलंगाना के काकतीय रुद्रेश्‍वर मंदिर को विश्‍व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया है। छह फीट ऊंचे सितारे जैसे प्लेटफार्म पर निर्मित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर में मुख्य रूप से रामलिंगेश्वर स्वामी की पूजा होती है। यह मंदिर हजार खंभों पर बना प्राचीन वास्‍तु शिल्‍प का बेजोड़ नमूना है। इसका निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था। शिल्पकार रामप्पा ने 40 वर्षों के अथक प्रयास के बाद इसका निर्माण किया था। इसलिए 800 साल पुराने इस मंदिर को रामप्‍पा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मार्को पोलो ने काकतीय वंश के दौरान बने इस मंदिर को तमाम मंदिरों में सबसे चमकता तारा कहा था।

UNESCO Full form क्या है ?

United Nations Educational Scientific and Cultural Organization

UNESCO Full form in hindi क्या है ?

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन

UNESCO की स्थापना कब हुई थी ?

16 नवंबर 1945

यूनेस्को का मुख्यालय कहां स्थित है ?

पेरिस, फ्रांस

Thank you for reading unesco world heritage sites in india 2022 in hindi, भारत के विश्व विरासत स्थल की सूची 2022, विश्व धरोहर स्थल 2022, world heritage sites in MP in hindi, UNESCO world heritage sites in UP in hindi, UNESCO world heritage sites in Rajasthan in hindi, UNESCO world heritage sites in Maharastra in hindi, UNESCO world heritage sites in Delhi in hindi, unesco world heritage sites in hindi, unesco full form in hindi.

सामान्य ज्ञान के अन्य लेख -:

  • मध्य प्रदेश gk
  • भारतीय संविधान के स्रोत
  • भारतीय संविधान का इतिहास
  • प्रशांत महासागर gk
  • अटलांटिक महासागर gk
  • एटीएम का फुल फॉर्म
  • भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई थी ?
  • मृदा के बारे में
  • महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय दिवस
  • विश्व के प्रमुख देश और उनकी संसद

please do subscribe -: Instagram Page

भारत का कौन सा स्थल जुलाई 2021 में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल हुआ?

'रामप्पा मंदिर' (तेलंगाना) और 'धोलावीरा' (गुजरात) को 2021 में यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया गया।

भारत में विश्व धरोहर स्थल कितने हैं 2021?

तथा 27 जुलाई 2021 को विश्व धरोहर समिति द्वारा गुजरात में स्थित हड़प्पा युग के स्थल धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व के धरोहरों की सूची में शामिल कर लिया है। यूनेस्को द्वारा भारत के 40 स्थलों को विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।

भारत में विश्व विरासत स्थल की संख्या कितनी है 2022?

भारत में अब तक कुल 40 विश्व धरोहर स्थल हैं जिनके बारे में संपूर्ण जानकारी आपको जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी डॉट कॉम पर मिल जाएगी।

भारत में कुल कितने विश्व धरोहर स्थल है 2022 pdf download?

अब तक (जुलाई 2019 तक) पूरी दुनिया में लगभग 1121 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 869 सांस्कृतिक, 213 प्राकृतिक, 39 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग