भुना चना खाने के बाद पानी कब पीना चाहिए - bhuna chana khaane ke baad paanee kab peena chaahie

News Nation Bureau | Edited By : Mohit Sharma | Updated on: 31 Jul 2021, 03:58:24 PM

Show

भुना चना खाने के बाद पानी कब पीना चाहिए - bhuna chana khaane ke baad paanee kab peena chaahie

Water (Photo Credit: सांकेतिक चित्र)

नई दिल्ली:  

हमारी बॉडी को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए अच्छा खानपान बेहद जरूरी है. कहा जाता है कि अगर बीमारियों से दूर रहना तो हमें अच्छी डाइट लेनी चाहिए. लेकिन अच्छी सेहत के लिए जितनी जरूरी एक हेल्दी और संतुलित डाइट है, उतना ही आवश्यक पानी भी है. दरअसल, पानी पीने से हमारी बॉडी हाइड्रेट बनी रहती है. इसके साथ ही बॉडी से विषैले तत्वों को बाहर करने में भी पानी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. डॉक्टरों की मानें तो एक इंसान को फिट रहने के लिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए. अक्सर देखने में आया है कि कुछ लोग खाने के तुरंत बाद पानी गटक जाते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसको बहुत गलत माना गया है. आयुर्वेद कहता है कि कई चीजें ऐसी है जिनके खाने के एक दम बाद पानी पीने से हमें बचना चाहिए. आइए हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देते हैं, जिनके खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए.

चना-

अगर आपने चना या चने से बनी चीजें जैसे चने की दाल या बेसन आदि का कोई आइटम खाया है तो आपको तुरंत पानी पीने से परहेज करना चाहिए. दरअसल, चने को पचाने के लिए पेट को बहुत मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन जब हम पानी पी लेते हैं तो वह ठीक से पच नहीं पाता, जिसके चलते पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है और पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं.

फल-

फल हमारी सेहत के लिए वरदान हैं. फलों से हमारी बॉडी को ताकत मिलती है व पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है. लेकिन यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि हमें फलों के सेवन के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. ऐसा इसलिए भी क्योंकि फलों में पहले से ही 90 प्रतिशत तक पानी रहता है. ऐसे में फलों के तुरंत बाद पानी पीने से हमें खांसी, गले में खराश या पेट खराब होना जैसे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

आइसक्रीम-

गर्मी और या सर्दी आइसक्रीम हमेशा ही सबकी फेवरेट होती है. लेकिन देखने में आया है कि लोग आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं. लेकिन जानने वाली बात यह है कि आइसक्रीम के ऊपर पानी पीने से ठंडा-गरम जैसी समस्याएं आ सकती हैं जिसकी वजह से खांसी-जुकाम, गैस व एसिडिटी जैसी बीमारिया हो सकती हैं.

मूंगफली-

सर्दियों के दिनों में लोग मूंगफली का खूब सेवन करते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे गले में खराश, खांसी व खुजली जैसी दिक्कतें पेश आ सकती हैं.

संबंधित लेख

First Published : 31 Jul 2021, 03:53:57 PM

For all the Latest Health News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

चना खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं जी हां पानी पीना चाहिए क्योंकि चना खाने के बाद हमारा गलत जगह सूखता है हमें प्यास की होती है और चने को खाने के बाद जनादेश जमा होना चालू होता है मेरे कंठ के ऊपर हमें बोलने में खाते हैं

Romanized Version

चना खाने का सही Chana Khane Ka Sahi Samay – आपको जानकर हैरानी होगी की अंकुरित चना कुछ मामलों में ड्राई फ्रूट्स से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम व जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। खिलाडियों और कसरत करने वाले लोगों के लिए चना सबसे ज्यादा उपयोगी होता है, साथ ही शारीरिक कमजोरी व एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए भी चना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

वैसे तो चना कई प्रकार का होता है, लेकिन सेहत के लिए देशी भूरा या काला चना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। जिसका कई तरह से सेवन किया जाता है लेकिन भिगोए हुए काले चने को स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है। आधी से एक मुठ्ठी चने को रातभर के लिए पानी में भिगोने के बाद अगले दिन इसका सेवन करना हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आगे जानते है की चना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है और भिगोए हुए चने खाने का सही समय (chana khane ka sahi samay) और सही तरीका (chana khane ka sahi tarika) क्या है। 

चना खाने के फायदे – Chana Khane Ke Fayde

  • चना खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। यह शरीर को ताकत प्रदान करता है।   
  • इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा और स्टैमिना बढ़ता है और शरीर दिनभर चुस्त-दुरुस्त रहता है।
  • इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही कब्ज की समस्या को दूर करने में भी यह सहायक होता है।  
  • चने में अच्छी मात्रा में कैल्शियम व प्रोटीन पाया जाता है जिससे हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत होती है। यह मसल्स बिल्डिंग में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
  • चना आयरन का भी एक अच्छा स्रोत है जो एनीमिया को दूर करने में सहायक होता है।
  • यह डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। 
  • चना खाने से मोटापा कम करने में भी काफी मदद मिलती है। 
  • सेक्सुअल कमजोरी को दूर करने के लिए भी भिगोये हुए चने खाना लाभकारी माना जाता है।
  • इसके अलावा त्वचा के लिए भी चना खाना बेहद लाभकारी माना जाता है। 

भुना चना खाने के बाद पानी कब पीना चाहिए - bhuna chana khaane ke baad paanee kab peena chaahie

चना खाने का सही समय (chana khane ka sahi samay) सुबह का समय होता है। सुबह खाली पेट या नाश्ते में आप चने का सेवन कर सकते हैं। सुबह चना खाने का कारण है की यह थोड़ा गरिष्ठ परवर्ती का होता है जिसे पचने में समय लगता है, ऐसे में जब आप इसे सुबह के समय खाते हैं तो यह कुछ ही देर में आसानी से पच जाता है, क्योंकि इस समय हमारी पाचन क्रिया सबसे ज्यादा सक्रिय रहती है। जबकि ज्यादा शारीरिक मेहनत करने वाले लोग दिन के समय भी इसका सेवन कर सकते हैं।

यह भी जरूर पढ़े – आयुर्वेद के अनुसार केला खाने का सही समय क्या है

अंकुरित चने खाने का सही समय – अंकुरित चना कब खाना चाहिए

अंकुरित चने भी आपको सुबह के समय खाने चाहिए। अंकुरित चने में बारीक कटा खीरा, प्याज, टमाटर, हरी धनिया पत्ती व थोड़ा काला नमक मिक्स करके आप इससे सुबह एक हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकते हैं। खाने में स्वादिष्ठ होने के साथ-साथ यह हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आप चाहे तो इसे ब्रेकफास्ट और लंच के बीच भी ले सकते हैं (chana khane ka sahi samay), यह हल्की भूख को शांत करने में भी मदद करेगा।     

भुने चने खाने का सही समय – Bhuna Chana Khane Ka Sahi Samay

अंकुरित चने की तरह भुना हुआ चना भी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन व फाइबर पाया जाता है। यह मोटापा कम करने में काफी ज्यादा सहायक होता है। हल्की भूख को शांत करने के लिए दिन में किसी भी समय इसका सेवन किया जा सकता है। शाम के नाश्ते में भी इसका सेवन कर सकते है। यह भीगे हुए चने के मुकाबले कम भारी होता है, जिस कारण इसे डाइजेस्ट करना भी आसान होता है।

यह भी जरूर पढ़े – मोटा होने का तरीका व घरेलू उपाय 

भीगे चने खाने का सही तरीका क्या है – Chane Khane Ka Sahi Tarika

चना खाने का सबसे अच्छा तरीका (chana khane ka sahi tarika) है की आप इसे रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह इन्हें चबा-चबाकर खाएं। आप चाहे तो भिगोए हुए चनों में बारीक-बारीक कटा खीरा, टमाटर, प्याज, नींबू व थोड़ा काला नमक मिक्स करके भी खा सकते हैं। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आपको सलाह रहेगी की आप शुरआत में कम मात्रा में ही इसका सेवन करें। आप रात को आधी मुठ्ठी से भी कम चने भिगोए और अगले दिन उनका सेवन करें। फिर धीरे-धीरे आप इसकी मात्रा में बढ़ोतरी कर सकते हैं। साथ ही इन बातों का भी ख्याल रखें। 

  • चना को भिगोने से पहले उन्हें साफ पानी से अच्छे तरह धो लें। 
  • संभव हो तो चनों को मिट्टी के बर्तन में भिगोए। 
  • सुबह भीगे हुए चना खाने से पहले आप इसका पानी भी पी सकते हैं।
  • चने हमेशा चबा-चबाकर खाएं।
  • चना खाने बाद तुरंत पानी न पिएं। 
  • चना खाने के बाद कम से कम एक घंटे तक कुछ न खाएं। 

एक दिन में कितने भीगे चने खाना चाहिए

आपको एक दिन में कितनी मात्रा में भीगे हुए चने खाने चाहिए, यह इस बात पर निर्भर करता है की आपका डाइजेस्टिव सिस्टम कितना मजबूत है और आप कितनी शारीरिक मेहनत का कार्य करते हैं। अगर आप कम शारीरिक मेहनत का कार्य करते हैं तो आप सुबह एक मुठ्ठी भीगे हुए चने खा सकते हैं, जबकि खिलाड़ी व एक्सरसाइज करने वाले लोग एक से दो मुठ्ठी तक भीगे हुए चने आराम से खा सकते हैं। अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर है तो आप शुरुआत में आधी मुठ्ठी के लगभग ही भीगे हुए चनों का सेवन करें।  

निष्कर्ष – Conclusion

इसमें कोई शक नहीं है कि चना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सही लाभ तभी मिल सकता है जब सही समय और सही तरीके से इसका सेवन किया जाए। भीगे चने या अंकुरित चने सुबह के समय खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। सुबह चना खाने से यह आसानी से पच जाते है क्योंकि इस समय पाचन क्रिया सबसे ज्यादा सक्रिय होती है। इसके उलट यदि चना शाम या रात के समय खाएं जाए तो इन्हें पचाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। 

उम्मीद है कि आप अब चना खाने का सही समय (chana khane ka sahi samay) अच्छी तरह जान चुके होंगे। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब जरूर देंगे। साथ ही हेल्थ व लाइफस्टाइल से जुड़ी इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। साथ ही इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

यह आर्टिकल भी जरूर पढ़े 

  • सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली 10 सब्जियां
  • बनाना शेक पीने के 5 नुकसान
  • कम खर्च में घर पर प्रोटीन पाउडर कैसे बनाये
  • कैल्शियम से भरपूर बेस्ट 20 फूड्स

अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवाल – FAQ

Q. क्या एक्सरसाइज से पहले चना खा सकते हैं

Ans. एक्सरसाइज करने से एक से दो घंटे पहले चने का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में ऊर्जा और ताकत बढ़ाने का काम करेगा।

Q. चना को कितनी देर भिगोकर रखना चाहिए

Ans. चना को कम से कम 8-10 घंटे तक भिगोकर रखना चाहिए।

Q. क्या भुने हुए चने खा सकते हैं

Ans. जी हाँ, आप भुने हुए चने भी खा सकते हैं। इनमें भी प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है।

Q. क्या चने की सब्जी बनाकर खा सकते हैं

Ans. जी हाँ, चने की सब्जी भी खा सकते हैं। सेहत के लिए यह भी लाभकारी है।

Q. क्या अंकुरित चना और अंकुरित मूंग दाल को एक साथ खा सकते हैं

Ans. जी हाँ, दोनों को एक साथ खा सकते हैं। इससे कोई परेशानी नहीं होती।

Share This Article

चना खाने के बाद कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

भुने हुए चने खाने के बाद- भुने हुए चने खाने के बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए. ऐसा करने से आपके पेट में दर्द की समस्या हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि चने खाने के बाद पानी पीने से चने ठीक से पच नहीं पाते हैं और पाचन प्रक्रिया डिस्टर्ब हो जाती है.

चने का पानी कब पीना चाहिए?

रोज़ाना सुबह खाली पेट कच्चे चने के पानी का सेवन करने से शरीर तमाम तरह की बीमारियों से बचा रहेगा और बार-बार बीमार होने का खतरा कम होगा. इससे आपकी इम्युनिटी भी बढ़ेगी. रोज़ाना चने का पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए ये काफी फायदेमंद होता है.

भुने चने खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

भुने हुए चने खाने के बाद या चने की चाट खाने के बाद पानी पीने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चने पचाने के लिए हमारे शरीर को तीक्ष्ण पाचकाग्नि या जठराग्नि की जरूरत होती है। -जबकि पानी पाने से यह अग्नि शांत हो जाती है।

चना खाने के बाद कितनी देर बाद खाना खाना चाहिए?

रात भर (करीब 9 घंटे) चनों को इस पानी में भीगे रहने दें। सुबह निकालकर अच्छे से चबा-चबाकर खाएं। बाद में इसका पानी भी छानकर पी सकते हैं। इससे फायदा दोगुना हो जाएगा।