आंखों में दर्द हो रहा हो तो क्या करना चाहिए? - aankhon mein dard ho raha ho to kya karana chaahie?

आंख में दर्द होना एक आम समस्या है जो बहुत ही कम मामलों में किसी गंभीर समस्या का लक्षण होती है। कुछ मामलों में आंख दर्द होने के कारण बहुत स्पष्ट होते हैं, जैसे आंख की चोट, लेकिन कुछ मामलों में इसकी वजह का पता लगाना मुश्किल होता है।

(और पढ़ें - आंख में चोट लगने पर क्या करें)

कई बार दर्द आंख की सतह पर होता है और कई बार आंख के अंदर। आंख की सतह पर होने वाले दर्द से आंख में जलन, खरोंच या आंखों में खुजली की भावना होती है। ये दर्द आंख में कुछ चले जाने के कारण या चोट या आंख के इन्फेक्शन के कारण होता है। इस दर्द को ठीक करने के लिए कई उपाय या प्राथमिक उपचार किए जा सकते हैं, लेकिन आंख के अंदर होने वाले दर्द के लिए डॉक्टर से इलाज कराने की आवश्यकता होती है।

(और पढ़ें - आंखों में जलन होने पर क्या करे)

इस लेख में क्या आंख में दर्द होना एक गंभीर समस्या होती है, आंख दर्द के लिए क्या करना चाहिए और आंख में दर्द होने पर डॉक्टर के पास कब जाएं के बारे में बताया गया है।

आंख हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जिसकी विशेष देखभाल की जानी चाहिए। आज के डिजिटल युग में कामकाज की वजह से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर नजरें टिकाकर दिन भर काम करने की वजह से आंखों में दर्द (Eye Pain) और भारीपन की दिक्कत हो सकती है। कभी कभार आंखों में होने वाला दर्द अपने आप ही ठीक हो जाता है लेकिन कभी-कभी इसकी वजह से स्थिति गंभीर भी हो जाती है। आंखों में होने वाला दर्द कई कारणों से हो सकता है इसमें एक प्रमुख कारण हमारा खानपान और जीवनशैली भी है। आंख से जुड़े कई रोग भी आंख के दर्द का कारण बनते हैं। हालांकि आंखों में लगातार दर्द होने की स्थिति में नेत्र चिकित्सक से सलाह लेनी जरूरी होती है। लेकिन अगर आंखों में दर्द की समस्या बेहद गंभीर न हो तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों (Home Remedies to Cure Eye Pain) के बारे में जो आंखों में दर्द की समस्या से निजात दिलाने में उपयोगी माने जाते हैं।

आंखों में दर्द के कारण (Causes of Eye Pain)

आंख में होने वाले दर्द दो तरह के होते हैं, पहला ओकुलर दर्द और दूसरा ओर्बिटल दर्द। इन तरह के दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आंखों में दर्द की समस्या के प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं।

  • आंखों में धूल, मिट्टी आदि जाने की वजह से।
  • किसी प्रकार की चोट के कारण।
  • आंखों के इन्फेक्शन की वजह से।
  • आंखों से जुड़ी बीमारी की वजह से।
  • आंख में केमिकल आदि के जाने से।
  • लगातार स्क्रीन (कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल आदि) पर बने रहने की वजह से।

आंखों के दर्द से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे (Home Remedies to Cure Eye Pain)

आंखों के दर्द की समस्या में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। अगर आप सामान्य वजहों से आंख में दर्द का सामना कर रहे हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: लैपटॉप पर ज्यादा देर समय बिताते हैं, तो आंखों को सुरक्षित रखने के लिए बिना भूलें करें ये 5 काम

1. आंखों में दर्द की समस्या में गुलाबजल का इस्तेमाल (Rose Water for Eye Pain)

आंखों में दर्द हो रहा हो तो क्या करना चाहिए? - aankhon mein dard ho raha ho to kya karana chaahie?

आंखों के लिए गुलाबजल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। गुलाबजल का इस्तेमाल लोग आंखों को साफ और खूबसूरत बनाने के लिए भी करते हैं। अगर आपको मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लगातार काम करने की वजह से या आंखों में धूल मिट्टी आदि जाने की वजह से आंख में दर्द की समस्या है तो आप गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 बूंद गुलाबजल आंखों में डालने से दर्द और जलन में फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Remedies For Puffy Eyes: एक बार आजमा कर तो देखें ये तरीका, सूजी हुई आंखें तुरंत होंगी नॉर्मल

2. आंखों में दर्द के लिए आलू का इस्तेमाल (Potato for Eye Pain)

आंखों में दर्द हो रहा हो तो क्या करना चाहिए? - aankhon mein dard ho raha ho to kya karana chaahie?

आलू का इस्तेमाल खाने के अलावा कई तरह की समस्याओं से निजात पाने के लिए भी किया जा सकता है। अगर आपको आंखों में लगातार दर्द की दिक्कत है तो इसके लिए आप आलू की स्लाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे की स्लाइस की तरह से ही आलू की पतली स्लाइस को आंखों पर कुछ देर के लिए रखने से दर्द की समस्या दूर होती है। इसके अलावा अगर आपकी आंखों में तेज दर्द हो रहा है तो इसके लिए आप दो बूंद आलू के रस को आंखों में डालें, दर्द, जलन और भारीपन में आपको लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं आंखों की झुर्रियां मिटाने वाला सीरम

3. आंख में दर्द की समस्या में टी बैग का इस्तेमाल (Tea Bag for Eye Pain)

आंखों में दर्द हो रहा हो तो क्या करना चाहिए? - aankhon mein dard ho raha ho to kya karana chaahie?

आंख में लगातार दर्द होने की समस्या में टी बैग का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपकी आंखों में लगातार दर्द और जलन की शिकायत है तो आप इसके लिए इस्तेमाल किए हुए टी बैग का प्रयोग कर सकते हैं। आप पहले से इस्तेमाल किए हुए टी बैग को कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद ठंडा हो जाने पर फ्रिज से निकलकर कुछ देर सामान्य होने दें और फिर इसे अपनी आंखों पर रखें। इससे आंख दर्द और जलन आदि में फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: जानें क्यों फड़कने लगती है आपकी आंख? इससे जुड़ी जरूरी सावधानियां और रोकने के घरेलू उपाय

4. आंख में दर्द के लिए तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल (Tulsi for Eye Pain)

आंखों में दर्द हो रहा हो तो क्या करना चाहिए? - aankhon mein dard ho raha ho to kya karana chaahie?

आंखों में इन्फेक्शन या धूल मिट्टी आदि जाने की वजह से होने वाले दर्द और जलन में तुलसी का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसी समस्या में आप तुलसी के पत्तों को साफ पानी में भिगो कर रखें और इसे लगभग 8 घंटे के लिए पानी में रहने दें। उसके बाद इस पानी से आंख धुलें। आंख में दर्द और जलन आदि की समस्या में लगतार 5 दिनों तक ऐसा करने से फायदा मिलता है।

5. आंखों की समस्या के लिए शहद का इस्तेमाल (Honey for Eye Pain)

आंखों में दर्द हो रहा हो तो क्या करना चाहिए? - aankhon mein dard ho raha ho to kya karana chaahie?

शहद के इस्तेमाल से आंखों में होने वाली कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। शहद को आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, शहद में जीवाणुरोधी गुण होते हैं इसलिए ही शहद का इस्तेमाल आंखों की समस्या में फायदेमंद होता है। आंख में दर्द और जलन होने पर शहद की एक बूंद का इस्तेमाल फायदा देता है। आप आंख में 1 बूंद शहद डालिए, इसकी वजह से आंखों में थोड़ी सी जलन तो होगी लेकिन आंखों का दर्द कुछ ही देर में खत्म हो जायेगा।

इसे भी पढ़ें: आंख की रोशनी कम होने की बीमारी से बचने के ये हैं 5 उपाय

हमें उम्मीद है कि इस लेख में बताये गए सभी घरेलू नुस्खे आपको पसंद आये होंगे। अगर आपको आंखों में दर्द या जलन की समस्या है तो इन नुस्खों का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होगा। लेकिन इनका इस्तेमाल करने से पहले किसी चिकित्सक की सलाह जरूर लें। 

आंख के दर्द को कैसे कम करें?

हालांकि आंखों को सुरक्षित रखने और दर्द कम करने के लिए घरेलू इलाज कर सकते हैं..
गुलाब जल गुलाब जल बहुत ही राहत देने वाला विकल्प है. ... .
खीरा खीरा आंखों के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है. ... .
आलू खीरे की तरह आलू की स्लाइस भी आंखों पर रखी जा सकती है और यह भी भरपूर आराम देगा. ... .
शहद ... .
अनार ... .
फिटकरी ... .
नमक ... .
ठंडा दूध.

मैं घर पर आंखों के दर्द को कैसे दूर कर सकता हूं?

मुसब्बर वेरा के विरोधी भड़काऊ और जीवाणुरोधी गुणों के कारण, कुछ प्राकृतिक उपचारकर्ता आंखों को कम करने के लिए इसका उपयोग करने की सलाह देते हैं। 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल को 2 बड़े चम्मच ठंडे पानी में मिलाएं, और फिर इस मिश्रण में रूई भिगो दें। भीगी हुई रुई के गोले को अपनी बंद आंखों पर 10 मिनट के लिए रखें

आंखों में तेज दर्द होने का क्या कारण होगा?

आंख में तेज या अचानक दर्द आमतौर पर आंख में या उसके आसपास मलबे के कारण होता है। इसे आमतौर पर आंख के भीतर ही दर्द, छुरा घोंपने या जलन के रूप में वर्णित किया जाता है। तीव्र दर्द यूवाइटिस या ग्लूकोमा जैसी अधिक गंभीर स्थितियों के कारण भी हो सकता है।

मुझे आंख में दर्द क्यों होता है?

चोट, सूजन और संक्रमण जैसी चीजों के कारण आपको आंखों में दर्द हो सकता है। उपचार आंखों के दर्द के कारण पर निर्भर करता है और इसमें आई ड्रॉप्स, आपकी आंखों की सुरक्षा या सर्जरी जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं।