आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं घरेलू उपाय? - aankhon kee roshanee kaise badhaen ghareloo upaay?

Eyesight Home Remedies : अगर आप आंखों की कमजोर रोशनी से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपाय की मदद से भी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं. आइए जानें कौन से हैं ये उपाय.

आंखों की रोशनी हो रही है कमजोर, तो आजमाएं ये 6 घरेलू उपाय

शरीर के साथ आंखों की देखभाल भी जरूरी है. अक्सर लोग आंखों की रोशनी की समस्या से जूझते पाए जाते हैं. इस दौरान अधिकतर इस परेशानी को नजरअंदाज कर दिया जाता है. लेकिन ये आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बन जाता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय के जरिए भी आंखों की रोशनी को स्वस्थ रखा जा सकता है. आइए जानें कौन से हैं ये घरेलू उपाय.

भीगे हुए बादाम का सेवन करें

भीगे हुए बादाम का सेवन करना आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है. इसके लिए आप हर रोज 7 से 8 बादाम रात को भीगों कर रख सकते हैं. अगली सुबह बादाम का पेस्ट बना लें. इस पेस्ट का सेवन पानी में मिलकर कर सकते हैं. इससे आंखों की समस्या से छुटकारा मिलता है. बादाम से दिमाग भी तेज होता है.

किशमिश और अंजीर का सेवन करें

कमजोर नजर के लिए आप भीगे हुए किशमिश और अंजीर का सेवन कर सकते हैं. इसके लिए आप रात को 2 अंजीर और 10 से 15 किशमिश पानी में भिगोकर रख दें. अगली सुबह इसका सेवन आप खाली पेट कर सकते हैं.

आंखों की एक्सरसाइज करना

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखों की एक्सरसाइज करना जरूरी है. इससे स्ट्रेस में भी राहत मिलती है. इसके लिए आप दोनों हाथों को आपस में रगड़ें और आंखों पर रखें. थोड़ी देर बाद हाथ हटा लें और आंखों को धीरे -धीरे खोलें. इसके अलावा आप नेत्रगोलक बाएं से दाएं, ऊपर और नीचे की ओर घूमा सकते हैं.

बादाम, सौंफ और मिश्री का मिश्रण

आंखों की रोशनी के लिए ये घरेलू उपाय बहुत फायदेमंद है. इसके लिए आपको बादाम, सौंफ के बीजों और मिश्री की जरूरत होगी. इसके बाद इन दिनों के पीस लें. रात को सोने से पहले दूध के साथ एक चम्मच पाउडर का सेवन करें. एक हफ्ते तक इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बेहतर होने में मदद मिलेगी.

देसी घी

आयुर्वेद में देसी घी का बहुत महत्व है. ये कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. घी में विटामिन और मिनरल होते हैं. ये आंखों की रोशनी में सुधार करते हैं. देसी घी का इस्तेमाल आप आंखों पर लगाकर कर सकते हैं. इसके लिए आपको आंखों पर घी लगाकर कुछ मिनटो तक मालिश करनी होगी.

आंवला

रोज सुबह एक चम्मच आंवला जूस पीने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है. आंवला आंखों की समस्या कम करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें – डायबिटीज के मरीज डाइट में जरूर शामिल करें ये दाल, ब्‍लड शुगर रहता है कंट्रोल

ये भी पढ़ें- Hot Water Side Effects : ज्यादा गर्म पानी पीना हो सकता है नुकसानदायक

आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

आजकल आंखों की रोशनी की समस्या आम बात हो गई है। अगर आपकी आंखें स्वस्थ रहेगी, तभी आप अपनी दिनचर्या के सभी कामों को बड़े आसानी से पूरा कर सकते हैं। वहीं आंखों की रोशनी जब धीरे-धीरे कम होने लगती है तो हमें चश्मे का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन क्या कोई चश्मे को पहनना पसंद करता है? वैसे ज्यादातर लोगों को चश्मा पहनना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। फिर भी उन्हें मजबूरी में पहनना पड़ता है। इसके साथ ही आंखों की देखभाल भी ज्यादा करनी पड़ती है। हालांकि, सही खानपान और कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इस समस्या का समाधान निकल सकता है। आइए जानते हैं, कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में, जिसे अपानकर आप अपने आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

बादाम

बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। आप चाहें तो इसका सेवन दूध के साथ भी कर सकते हैं। इसके लिए आप भीगे हुए बादाम का पेस्ट बनाकर एक गिलास दूध में मिला कर रात को सोने से पहले पी लें। इसे आंखों की रोशनी ठीक होगी।

आंवला 

आंवला सेहत के साथ-साथ आंखों की रोशनी के लिए काफी असरदार होता है। ये एक ऐसा फल है, जिसे आप अलग-अलग तरीकों से खा सकते हैं। इसकी चटनी से लेकर, अचार, मुरब्बे, जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। आंवला में विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है जो एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों के रूप में काम करता है। जो आंखों की रोशनी को मेंटेन रखने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप आधा कप पानी में एक चम्मच आंवले का रस मिलाएं। इसे दिन में दो बार सुबह और शाम पिएं। आप इसके जूस का सेवन शहद के साथ भी कर सकते हैं। 

एक्सरसाइज 

आंखों की सेहत के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। नियमित रूप से व्यायाम करने वाले लोगों में आंखों की रोशनी काफी अच्छी होती है। व्यायाम करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। वजन बढ़ने के कारण टाइप टू डायबिटीज से पीड़ित लोगों में भी आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है। इसलिए रोज व्यायाम करें और अपनी आंखों को स्वस्थ रखें।

गुलाब जल

गुलाब जल त्वचा को निखारने के साथ-साथ आंखों के लिए काफी कारगर माना जाता है। गुलाब जल आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप गुलाब जल की दो तीन बूंद को हफ्ते में दो से तीन बार आंखों में डाल सकते हैं। यह आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल को साफ करने के लिए भी काफी मददगार साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

सरसों का तेल

सरसों का तेल इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। पैर के तलवों पर करीब 10 मिनट तक रोजाना मालिश करके सोएं।

त्रिफला 

त्रिफला चूर्ण आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी सहायक होता है। इसके लिए आप रात में पानी में भिगोकर इसको सुबह छानकर उस पानी से आंखों को धोएं। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें। 

Health tips : डेंगू से बचने के लिए इन 10 चीजों का करें सेवन, जानिए घरेलू उपाय

किडनी में पथरी है तो इन चीजों का सेवन सीमित कर दें, डाइट शामिल करें ये फूड्स

घटाना चाहते हैं वजन तो ब्रेकफास्ट में ना खाएं ये चीजें

Latest Health News

7 दिनों में दृष्टि में सुधार कैसे करें?

रोज इस मिश्रण को एक चम्मच मात्रा में एक गिलास दूध के साथ रात को सोते समय लें. 5. आंखों के हर प्रकार के रोग जैसे पानी गिरना, आंखें आना, आंखों की दुर्बलता, आदि होने पर रात को आठ बादाम भिगोकर सुबह पीस कर पानी में मिलाकर पीने से आंखें स्वस्थ रहती हैं.

आंखों की रोशनी कम हो जाए तो क्या करना चाहिए?

आइए जानें कौन से हैं ये घरेलू उपाय..
भीगे हुए बादाम का सेवन करें भीगे हुए बादाम का सेवन करना आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है. ... .
किशमिश और अंजीर का सेवन करें कमजोर नजर के लिए आप भीगे हुए किशमिश और अंजीर का सेवन कर सकते हैं. ... .
आंखों की एक्सरसाइज करना ... .
बादाम, सौंफ और मिश्री का मिश्रण ... .
देसी घी ... .

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन सा ड्रॉप डालना चाहिए?

​बादाम (Almond) बादाम हमारी समग्र सेहत के लिए फायदेमंद है। इसका उपयोग स्मरण शक्ति और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी किया जाता है।

कौन सा फल खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है?

साधारण से दिखने वाला ये फल बीटा-कैरोटीन से भरा होता है, जो आपकी आंखों को जल्दी बूढ़ा होने से रोकता है। आड़ू में जिंक, कॉपर, विटामिन सी और ई जैसे अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो सब साथ मिलकर आंखों के रेटिना को होने वाली क्षति को रोकने में मदद करती है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग