आंखों की बिलनी कैसे ठीक करें? - aankhon kee bilanee kaise theek karen?

Bilni in Eyes: आंख में फुंसी की समस्या को बिलनी कहते हैं। दरअसल बिलनी की समस्या होने पर पलकों पर बाहर या अंदर की तरफ फुंसी हो जाती है। इसके कारण आंख दर्द या सूजन भी हो जाती है। हालांकि कुछ घरेलू उपाय द्वारा इसे ठीक किया जा सकता है। इसे कई अलग नामों से जाना जाता है। इसे कई जगहों पर गुहेरी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं घरेलू उपाय द्वारा इससे छुटकारा कैसे पा सकते हैं

गर्म पानी से सिकाई

गुहेरी या बिलनी होने पर आंखों को गर्म पानी से सेंकना चाहिए। इससे बिलनी या गुहेरी की समस्या समाप्त हो जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी से सिकाई करना एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आप गर्म पानी और सेंधा नमक ले। फिर इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसमें एक सूती कपड़ा लें, इसे पानी में भिगोएं और निचोड़ लें। इसके बाद इसे गुहेरी पर लगाएं। कुछ देर तक इस प्रक्रिया को करने से पलकों पर होने वाली फुंसी पक जाती है, इससे पस निकल जाता है और दर्द में आराम मिलता है। इस प्रक्रिया से सूजन से भी राहत मिलती है।

हल्दी

हल्दी को हर परेशानी का इलाज बताया जाता है। दरअसल हल्दी में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी सेप्टिक गुण होते हैं, जो आंख में होने वाले दर्द, सूजन से राहत दिलाते हैं। गुहेरी या बेलनी की समस्या से छुटकारा पाने लिए हल्दी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप एक कप पानी में आधी चम्मच हल्दी को अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इस पेस्ट को सूखे और साफ कपड़े से आंख की फुंसी या गुहेरी पर लगाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में आराम मिलने लगेगा और दर्द से भी राहत मिलगी क्योंकि हल्दी संक्रमण से बचाव करने में मददगार है।

एलोवेरा

गुहेरी या बेलनी की समस्या से छुटकारा पाने लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करें। एलोवेरा इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। दरअसल एलोवेरा में मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। साथ ही यह इंफेक्शन को भी बढ़ने से रोकता है। आंख में फुंसी से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा पल्प लें। इसे गुहेरी या बिलनी पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें। यह त्वचा या आंख में होने वाली जलन, दर्द को शांत करने में मदद करता है। इस उपाय को कुछ दिनों तक करने से गुहेरी से छुटकारा मिलता है और आंख में दर्द, सूजन और जलन से भी राहत मिलती है।

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण के इस्तेमाल से गुहेरी या बिलनी की समस्या से छुटकारा मिलता है। इससे छुटकारा पाने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन करना लाभकारी होता है। त्रिफला चूर्ण गुहेरी की वजह से आंख में होने वाली फुंसी, दर्द और सूजन में आराम दिलाता है। इसके लिए आप त्रिफला चूर्ण को गाय के दूध के साथ सेवन कर सकते हैं। कुछ दिनों तक लगातार त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से इस समस्या से आराम मिल जाएगा। साथ ही इसके सेवन से बार-बार गुहेरी की समस्या भी नहीं होती है।

आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। इन उपायों की मदद से गुहेरी या बिलनी की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी। राम हंस चेरीटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानें-

गुहेरी के लक्षण (Guheri Symptoms)

  • आंखों में तेज दर्द
  • आंखों में जलन
  • आंखो में खुजली होना
  • बार-बार आंसू आना
  • आंखों पर पपड़ी बनना 
  • आंख पर सूजन आना

गुहेरी के आयुर्वेदिक इलाज (Ayurvedic Remedies to cure Guheri)

गुहेरी एक सामान्य समस्या है, इसे घर पर रहकर ही आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपाय आजमा सकते हैं। जानें गुहेरी का आयुर्वेदिक इलाज (how to get rid of a stye in eye)-

1. हल्दी (turmeric for bilni)

हल्दी का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। गुहेरी की समस्या को ठीक करने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी सेप्टिक गुण होते हैं। ये सभी गुण आंख में होने वाले दर्द, सूजन से राहत दिलाते हैं। इसके लिए एक कप पानी में आधी चम्मच हल्दी को अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इस पेस्ट को सूखे और साफ कपड़े से आंख की फुंसी या गुहेरी पर लगाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में आराम मिलने लगेगा। साथ ही दर्द से भी राहत मिलगी। हल्दी संक्रमण से भी बचाव करता है।

2. गर्म पानी से सिकाई

गुहेरी या बिलनी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी से सिकाई करना भी एक बेहतर विकल्प होता है। इसके लिए गर्म पानी में सेंधा नमक मिला लें। अब एक सूती कपड़ा लें, इसे पानी में भिगोएं और निचोड़ लें। इसके बाद इसे गुहेरी पर लगाएं। कुछ समय तक ऐसा करने से पलकों पर होने वाली फुंसी पक जाती है, इससे पस निकल जाता है और दर्द में आराम मिलता है। गर्म पानी से सिकाई करने से सूजन से भी राहत मिलती है।

3. सफेद चंदन 

गुहेरी या फुंसी को ठीक करने के सफेद चंदन का उपयोग भी किया जा सकता है। दरअसल, चंदन की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इससे आंखों को ठंडक मिलती है और गुहेरी में आराम मिलता है। इसके लिए चंदन का लेप बनाएं, इसे गुहेरी पर लगाएं। इससे गुहेरी की समस्या जल्दी ठीक हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें - बिलनी (गुहेरी) के कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

4. बादाम (Almond)

बादाम संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। बादाम गुहेरी की समस्या को भी ठीक करने में सहायक होता है। इसके लिए बादाम को रात भर भिगोकर रख दें। सुबह भीगे हुए बादाम का लेप तैयार करें। इस लेप को गुहेरी पर लगाएं। आप चाहें तो बादाम का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. ग्रीन टी (Green Tea)

आंख पर होने वाली फुंसी या बिलनी की समस्या को ठीक करने के लिए ग्रीन टी भी फायदेमंद होता है। ग्रीन टी एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में यह बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है और गुहेरी को ठीक करता है। इसके अलावा ग्रीन टी में टैनिन भी होता है, जो संक्रमण को बढ़ने से रोकता है। इसके लिए ग्रीन टी के बैग को गर्म पानी में डालें, इसे गुहेरी पर लगाएं। इससे आपको आंख में होने वाले दर्द, सूजन से राहत मिलेगी। ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

6. एलोवेरा जेल (aloe vera gel for guheri)

एलोवेरा जेल सेहत, त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। गुहेरी की समस्या को दूर करने के लिए भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा या आंख में होने वाली जलन, दर्द को शांत करने में मदद करता है। इसके लिए आप एलोवेरा पल्प लें। इसमें गुहेरी या बिलनी पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे पानी से साफ कर लें। एलोवेरा में मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। साथ ही यह संक्रमण या इंफेक्शन को भी बढ़ने से रोकता है। कुछ दिनों तक गुहेरी पर लगातार एलोवेरा जेल लगाने से आंख में दर्द, सूजन और जलन से राहत मिलेगी।

7. त्रिफला चूर्ण 

गुहेरी की समस्या से निजात पाने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन करना भी लाभकारी होता है। त्रिफला चूर्ण गुहेरी की वजह से आंख में होने वाली फुंसी, दर्द और सूजन में आराम दिलाता है। गुहेरी होने पर आप त्रिफला चूर्ण को गाय के दूध के साथ लें। कुछ दिनों तक लगातार त्रिफला चूर्ण लेने से समस्या में काफी हद तक आराम मिलेगा। साथ ही बार-बार गुहेरी की समस्या भी नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें - Pimples on Eyelids: पलकों पर क्यों निकल आती है फुंसी? एक्सपर्ट से जानें इसका कारण और ठीक करने के 10 आसान उपाय 

8. गिलोय

गिलोय भी गुहेरी की समस्या से राहत दिलाता है। गिलोय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, साथ ही आंख में होने वाली सूजन और दर्द से भी निजात दिलाता है। इसके लिए आप गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं। आप चाहें तो गिलोय का चूर्ण भी ले सकते हैं। नियमित रूप से गिलोय के सेवन से आपको काफी आराम मिलेगा।

9. मंजिष्ठा

मंजिष्ठा भी गुहेरी की समस्या को दूर करने में लाभकारी होता है। इसके लिए आप मंजिष्ठा पाउडर ले सकते हैं। आपको काफी आराम मिलेगा।

आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं कि गुहेरी की समस्या को ठीक करने के लिए आपको इन उपायों को आजमाने के साथ ही कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।

  • लाल मिर्च, गर्म तासीर की चीजें और सूखी सब्जियों के सेवन से परहेज करें।
  • अधिक मात्रा में फलों का सेवन करें।
  • योग और व्यायाम का नियमित अभ्यास करें।
  • जिन महिलाओं को पीसीओएस या पीसीओडी की समस्या है, उन्हें चिकित्सक की सलाह पर ही गुहेरी की इलाज करवाना चाहिए।

आप भी गुहेरी (Guheri) की समस्या को ठीक करने के लिए इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन ये इसका संपूर्ण इलाज नहीं है। इसलिए अधिक दर्द, सूजन होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

आंख में बिलनी हुआ हो तो क्या करना चाहिए?

अरंडी का तेल के उपयोग से बिलनी के जल्द ठीक होने की संभावना रहती है. सबसे पहले आप अपनी आंखों को अच्छी तरह से धो लें और गर्म पानी में कॉटन को भिगो कर सिकाई करें. इसके कुछ समय बार आप अरंडी के तेल की कुछ बूंदे बिलनी पर लगाएं, आप राहत महसूस कर सकते हैं. चंदन की तासीर ठंडी मानी जाती है, ये आंखों को भी ठंडक देता है.

आंख में बिलनी बार बार क्यों होता है?

बिलनी या गुहेरी (जिसे अंग्रेज़ी में स्टाई या होर्डिओलम भी कहते हैं) बैक्टीरिया के कारण होती है और यह किसी बरौनी के आधार पर (जहां इसे बाहरी बिलनी या गुहेरी कहते हैं) या पलक के अंदर मौजूद छोटी-छोटी तेल ग्रंथियों में से किसी ग्रंथि में (जहां इसे अंदरूनी बिलनी या गुहेरी कहते हैं) हो सकती है।

गुहेरी कितने दिन में ठीक होती है?

कई बार 4-5 दिन में गुहेरी ठीक हो जाती है, लेकिन कई बार 10-15 दिन तक परेशान करती है. कुछ लोगों को एक साथ कई गुहेरी निकलती हैं, जो बहुत परेशान कर देती हैं. इससे आंख खोलने और पलक झपकाने पर भी परेशानी होने लगती है.

आंख की गांठ को कैसे ठीक करें?

डॉक्टर पलकों पर मौजूद गांठ को ठीक करने के लिए इलाज के तौर पर निम्न उपाय अपनाने की सलाह देते हैं। गांठ पर दिन में 4 से 5 बार सिंकाई करें। सिंकाई करने के लिए एक सूती कपड़ा लेकर उसे गर्म पानी में भिगोकर निचोड़कर आंखों पर सिंकाई करें। ऐसा करने से गांठ पर मौजूद कीटाणु इंफेक्शन से आपको राहत मिलेगी।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग