Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 16 मई 2022, सोमवार राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। पूर्णिमा तिथि प्रातः 09 बजकर 44 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र अपराह्न
01 बजकर 18 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 31 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। बव करण प्रातः 09 बजकर 44 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 07 बजकर 54 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
राष्ट्रीय मिति वैशाख 26, शक संवत 1944, वैशाख, शुक्ल, पूर्णिमा, सोमवार,
विक्रम संवत् 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 03, शव्वाल 14, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 मई सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।
आज का व्रत त्योहार : वैशाख पूर्णिमा, श्री बुद्ध पूर्णिमा।
सूर्योदय का समय 16 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 16 मई 2022 : शाम 07 बजकर 05 मिनट पर।
आज
का शुभ मुहूर्त 16 मई 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 52 मिनट से 07 बजकर 16 मिनट तक। अमृत काल मध्य रात्रि में 01 बजकर 28 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग रात को0 1 बजकर 18 मिनट से सुबह 05 बजकर 29 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 16 मई 2022 :
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक
काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 45 मिनट से 01 बजकर 39 मिनट तक, उसके बाद 03 बजकर 28 मिनट से 04 बजकर 22 मिनट तक।
आज का उपाय : सोमवार को शिवलिंग पर गंगाजल और कच्चा दूध चढ़ाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें